हिमालय की गोद में बसा Tungnath Temple दुनिया का सबसे ऊँचा शिव मंदिर माना जाता है।
यह मंदिर लगभग 3,680 मीटर (12,073 फीट) की ऊँचाई पर स्थित है।
यह पंच केदारो में से एक है जहाँ शिवजी की भुजा की पूजा की जाती है।
यह मंदिर 1000 साल से अधिक पुराना माना जाता है, जिसे पांडवों द्वारा स्थापित किया गया था।
चोपता से लगभग 3.5 किमी का ट्रैक करके यहाँ पहुँचा जा सकता है।
तुंगनाथ मंदिर से 1.5 किमी चढ़ाई करके जाने पर चंद्रशिला पहुंचते है।
तुंगनाथ मंदिर trekking रूट कई सुंदर बुग्याल से होकर गुजरता है।
यह पूरा रास्ता सीढ़ीनुमा है इस यात्रा को धीरे-धीरे चलकर ही पूरा किया जा सकता है।