Oppo mobile ने आज भारतीय बाजार में अपनी ‘Reno 14 series’ पेश कर दी है। Oppo Reno 14 Pro 5G भारत में लॉन्च हो चुका है, यह फ़ोन अपने लेटेस्ट डिज़ाइन और दमदार फीचर के लिए सुर्खियों मे छाया हुआ है।
बेहतरीन कैमरा, फ़ास्ट प्रोसेसर और शानदार डिस्प्ले चाहने वालो के लिए ये phone एक बेहतर विकल्प हो सकता है।
आइए हम आपको इस आर्टिकल के द्वारा बताते है कि क्या कीमत है Oppo Reno 14 Pro 5G की और ये बाकी phones से किस प्रकार बेहतर है।
Oppo Reno 14 Pro 5G Price
Oppo Reno 14 Pro 12 जीबी रैम के साथ लॉन्च हुआ है। इसके 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का रेट 36,999 रुपये और 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का प्राइस 40,999 रुपये है।
OPPO Reno 14 Pro 8 जुलाई से सेल के लिए मार्केट मे उब्लब्ध रहेगा। Oppo Reno 14 Pro को दो वेरिएंट मे निकाला गया है Pearl White और Titanium Grey, यह फ़ोन आप Online या फिर Offline भी परचेस कर सकते है।
Oppo Reno 14 Pro 5G के खास फीचर्स
डिस्प्ले (Display)
OPPO Reno 14 Pro 5G फोन मे 1272 × 2800 पिक्सल रेजोल्यूशन दिया गया है जिसे 6.83-इंच की 1.5 के डिस्प्ले पर लॉन्च किया गया है।
Phone डिस्प्ले पर 120Hz रिफ्रेश रेट, 1200 निट्स ब्राइटनेस और 3840Hz पीडब्ल्यूएम डिमिंग का सपोर्ट मिलता है। इस फ़ोन मे OPPO मोबाइल इन-डिस्प्ले fingerprint सेंसर तकनीक का use किया गया है और सबसे अलग यह की फ़ोन कोर्निंग गोरिल्ला Glass 7i से protected है।
मेमोरी (Memory)
Oppo Reno 14 Pro 5G फोन इंडियन मार्केट में 12जीबी रैम के साथ निकाला है। यह फ़ोन एक्सपेंडेबल RAM तकनीक से लैस है जो डिवाइस की फिजिकल RAM में वचुर्अल RAM को जोड़कर इसकी memory बढ़ाती है। Oppo Reno 14 Pro 5G 256gb और 512gb स्टोरेज मे लांच किया गया है।
कैमरा (Camera)
शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फ़ोन मे 50MP Front Camera दिया गया है । फोटोग्राफी के लिए यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इसके बैक पैनल पर एलइडी फ्लैश से लैस 1/1.55″ 50 मेगापिक्सल मेन OIS सेंसर दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल Ultra-wide एंगल लेंस और 50 मेगापिक्सल Telephoto सेंसर के साथ मिलकर काम करता है।
परफॉर्मेंस और प्रोसेसर (Performance or Processor)
Oppo Reno 14 Pro 5G फ़ोन android 15 पर लॉन्च हुआ है जो ColorOS 15.0.2 के साथ मिलकर काम करता है। इस फ़ोन मे multitasking और gaming के लिए मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8450 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर दिया गया है जो 3.25GHz तक की क्लॉक स्पीड पर रन करने की क्षमता रखता है। graphics के लिए यह ओपो मोबाइल Mali-G720 GPU सपोर्ट करता है।
बैटरी और चार्जिंग (Battery Charging)
Oppo Reno 14 Pro 5G फ़ोन मे 5000mAh की दमदार बैटरी दी गयी है। यह स्मार्टफोन 50W AirVOOC Wireless चार्जिंग सपोर्ट करता है। यह फ़ोन उनके लिए भी best है जो फ़ास्ट चार्जिंग को प्राथमिकता देते है।
निष्कर्ष (Conclusion)
Oppo अपने बेस्ट फीचर्स के लिए जाना जाता है। इस सीरीज में भी अच्छे प्रोसेसर के साथ जबरदस्त कैमरा quality मिल रही है। 50 MP फ्रंट कैमरा के साथ यह सेल्फी लेने वालो को यह बहुत पसंद आएगा।
यह एक बेहतरीन मोबाइल फ़ोन है।