Yuzvendra Chahal Controversy: भारतीय टीम के लेग स्पिनर Yuzvendra Chahal अक्सर मीडिया की चर्चा में रहते हैं। युजवेंद्र चहल आमतौर पर अपनी जिंदगी को लेकर आकर्षण का केंद्र बने रहते हैं। चलिए जानते हैं कब-कब Yuzvendra Chahal ने अपनी Controversy आधारित बातों और रिएक्शन से मीडिया और फ्रेंड्स का ध्यान आकर्षित किया!
Yuzvendra Chahal और उनकी पूर्व पत्नी Dhanashree Verma से तलाक Controversy
Yuzvendra Chahal और उनकी पूर्व पत्नी Dhanashree Verma ने कानूनी तौर पर सारे नियम कायदे के तहत तलाक ले लिया है। हालांकि एक समय ऐसा था जब युजवेंद्र चहल अपनी तलाक की खबरों को लेकर काफी चर्चा में बने हुए थे और यह कंट्रोवर्सी तब ज्यादा नजर में आई जब कपल की तरफ से तलाक की खबरों को कन्फर्मेशन दिया गया।
हालांकि युजवेंद्र चहल ने तलाक की खबरों के रयूमर्स के बीच एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें उन्होंने सोशल मीडिया ट्रोलर और मीडिया से यह अपील की थी कि उनकी निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा चर्चा में ना की जाए क्योंकि यह उन्हें और उनके परिवार को तकलीफ पहुंचा रहा है।
वही उन्होंने इस पोस्ट में यह भी जिक्र कर दिया था कि “मेरी जिंदगी में हो रहे जो घटना कम पर कयास लगाए जा रहे हैं वह सही हो सकते हैं और नहीं भी।” इससे तलाक के रयूमर्स ने तेजी पकड़ ली थी और इंटरनेट पर हर जगह युजवेंद्र चहल और Dhanashree Verma के तलाक की खबरें ही उड़ रही थी।
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक होने की कंफर्मेशन के बाद एल्यूमिनी को लेकर भी कपल काफी चर्चा में रहे। हालांकि अंत में 20 मार्च 2025 को क्रिकेटर Yuzvendra Chahal और डांसर एवं पूर्व पत्नी धनश्री वर्मा को बांद्रा कोर्ट की ओर से तलाक की मंजूरी मिल गई। तलाक के कानूनी कायदा के तहत यजुवेंद्र चहल ने धनुश्री को 4.75 करोड़ रुपए की एल्यूमिनी भी प्रदान की।
Asia Cup 2025: India vs Pakistan के बीच देखने को मिल सकते है तीन महा मुकाबले
आईसीसी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 के दौरान स्टेडियम में नजर आए Yuzvendra Chahal और RJ Mahvash!
भारतीय टीम के लेग स्पिनर Yuzvendra Chahal तलाक के बाद भी लगातार मीडिया की चर्चा में रहे। दरअसल भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी चैंपियनशिप ट्रॉफी 2025 के फाइनल में और तलाक के ठीक बाद क्रिकेटर युजवेंद्र चहल स्टेडियम में एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए और मैच के दौरान ही यह तस्वीर इंटरनेट पर खूब वायरल हुई।
स्टेडियम में युजवेंद्र चहल के साथ मैच देखती हुई यह मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि मशहूर आरजे महावेश थी। युजवेंद्र चहल और आरजे महावेश का साथ दिखना एक बहुत बड़ी कंट्रोवर्सी बताई गई। इंटरनेट पर क्रिकेटर को ट्रोल किया जाने लगा कि Yuzvendra एक चतुर और चालाक इंसान निकले।
वही ऐसी भी चर्चा हुई की RJ Mahvash का कैरियर क्रिकेटर की वजह से बना। हालांकि आरजे महावेश ने ट्रोलर्स को कड़ा जवाब दिया और बताया कि वह काफी लंबे समय से क्रिकेट शो को होस्ट करती आ रही है।
Yuzvendra Chahal और RJ Mahvash के डिनर पोस्ट की फोटो हुई वायरल
क्रिकेटर युजवेंद्र चहल ने अपने पर्सनल लाइफ के चलते लगातार मीडिया में अपनी अटेंडेंस लगाई। तलाक के बाद स्टेडियम में आरजे महावेश के साथ दिखाई दिए क्रिकेटर ने एक और कंट्रोवर्सी को नाम दिया।
स्टेडियम में एक साथ दिखाने के बाद Yuzvendra Chahal और आरजे महावेश के एक डिनर फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इस वायरल पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर दोनों के रिश्ते में होने की खबर उड़ने लगी।
इतना ही नहीं बल्कि मोस्ट पॉपुलर कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो में भी चहल से शो के होस्ट कपिल ने निजी जीवन को लेकर कई सवाल किए थे जिस पर वह मिक्सड रिएक्शन देते हुए नजर आए।
हालांकि अब तक भारतीय क्रिकेटर Yuzvendra Chahal और RJ Mahvash में से किसी ने भी एक दूसरे के साथ रिश्ते में होने की बातों को लेकर कंफर्मेशन नहीं दिया है। हालांकि दोनों ही सेलिब्रिटीज की फैन को यह लगता है कि दोनों एक दूसरे के साथ रिश्ते में है।
Cricket करियर में शांत पड़े हैं Yuzvendra Chahal
Yuzvendra Chahal ने अपनी जिंदगी को लेकर तो काफी कंट्रोवर्सी में अपना नाम दर्ज किया है लेकिन क्रिकेटर अपने करियर में काफी लंबे समय से शांत पड़े हुए हैं और उन्हें आखिरी बार जून 2025 में आईपीएल के दौरान पंजाब किंग्स के लिए मैच खेलते हुए देखा गया था। हालांकि यजुर्वेद चहल को टीम इंडिया और क्रिकेट फॉर्मेट की अपकमिंग मैच में देखा जा सकता है।