Shubman gill को आज कौन नहीं जानता, ये नाम किसी परिचय का मोहताज़ नहीं है। अपनी बल्लेबाज़ी से सबको प्रभावित करने वाला ये भारतीय बल्लेबाज़ बचपन से ही Sachin Tendulkar, rahul dravid, VVS Lxman को टीवी पर देखते हुए बड़ा हुआ है।
हाल ही में इंग्लैंड में चल रही टेस्ट सीरीज में Shubman gill ने अभी एक नया कीर्तिमान बनाया है। वो एक ही सीरीज में लगातार चार test century लगाने वाले तीसरे कप्तान बन गए है। उनसे पहले यह कीर्तिमान ब्रैडमैन और सुनील गावस्कर के नाम ही है।
आज हम आपको शुभमन गिल के recordes और उनकी ज़िन्दगी से जुड़े हुए कुछ पहलुओं को साझा करेंगे। तो आइये जानते है उनकी ज़िन्दगी से जुडी हुई कुछ बाते और उनके रिकार्ड्स।
शुभमन गिल की शुरुआत: एक छोटे शहर से Team India तक का सफर
Shubman gill का जन्म 8 सितंबर 1999 को पंजाब जिले की जलालाबाद तहसील के जयमल सिंह वाला उर्फ चक खेरे वाला गाँव के फाजिल्का जिले में हुआ था। बहुत कम लोग जानते होंगे कि शुभमन गिल के पिता का सपना भी cricketer बनने का था लेकिन उनको कभी मौका नहीं मिला।
अपने सपने पूरा करने और shubman gill की क्रिकेट में रूचि को देखते हुए वे अपना गाँव छोड़कर मोहाली में आकर बस गए। जहाँ उन्होंने बिंद्रा स्टेडियम के पास एक घर किराए पर लिया।
यह गिल की क्रिकेट के प्रति दीवानगी ही थी की मात्र 11 साल की उम्र में उन्हें district level पर खेलने के लिए अंडर-16 (under-19) पंजाब क्रिकेट टीम में चुना गया। उन्होंने अपनी पहली सीरीज़ में ही पाँच मैचों में अधिकतम 330 रन बना डाले जो की एक रिकॉर्ड है।
इसके बाद शुभमन गिल ने 2014 में विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 पंजाब राज्य स्तरीय मैच में 200 से ज़्यादा रन बनाए जो की उनकी बल्लेबाज़ी के कौशल को दर्शाता है।
इतना ही नहीं shubman gill ने अंतर-ज़िला अंडर-16 पंजाब क्रिकेट टूर्नामेंट एमएल मार्कन ट्रॉफी में भी 351 रन बनाए साथ ही ज़िला स्तर पर उन्होंने निर्मल सिंह के साथ मिलकर 587 रनों की विश्व रिकॉर्ड ओपनिंग साझेदारी की।
शुभमन गिल को 2013-2014 में सर्वश्रेष्ठ अंडर-16 क्रिकेटर के लिए BCCI द्वारा एम.ए. चिदंबरम ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
इसके बाद shubman gill ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और 2017 में दिल्ली में विदर्भ क्रिकेट टीम के खिलाफ उनको लिस्ट ए में डेब्यू करने का मौका मिला जिसे उन्होंने अच्छी तरह से भुनाया।
अंडर-19 वर्ल्ड कप 2018 से चमका सितारा (Under-19 World Cup 2018)
इसका नतीजा ये हुआ की shubman gill को 2017 में ही भारत की अंडर-19 क्रिकेट टीम में चुना लिया गया और उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ अपना पहला मैच खेला।
इस सीरीज़ में उन्होंने 351 रन बनाए और मैन ऑफ़ द सीरीज़ बने। उन्हें ICC Under-19 World Cup 2018 का उप-कप्तान नियुक्त किया गया था जिसमे उन्होंने कमाल की बैटिंग करी और 372 रन बना डाले।
इस टूर्नामेंट में उनका बेस्ट स्कोर चिर-प्रतिद्वंदी पाकिस्तान के खिलाफ सेमी-फाइनल में आया जिसमे उन्होंने नाबाद रहते हुए 102 रन कूट डाले।
उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाज़ी की जिसके लिए उन्हें Player of the Tournament भी चुना गया। यही से उनके career को नयी उड़ान मिली।
यह भी पढ़े- Asia Cup 2025: India vs Pakistan के बीच देखने को मिल सकते है तीन महा मुकाबले
IPL Highlights:
ICC Under-19 World Cup 2018 में शानदार परफॉर्म करने के कारण ही उन्हें 2018 में KKR (कोलकाता नाइट राइडर्स) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) नीलामी में 1.8 करोड़ रुपये में खरीदा।
इसके बाद shubman gill का क्रिकेट की दुनिया में कद बढ़ता ही चला गया। 2022 में उन्हें गुजरात टाइटंस (Gujrat Titans) ने IPL auction में 8 करोड़ रुपये में खरीद कर अपनी टीम में शामिल कर लिया।
2023 के आईपीएल सीज़न में उन्होंने सबसे ज्यादा शानदार 890 रन बनाए और और इस सीजन में उन्होंने 3 शतक भी लगाए साथ ही ऑरेंज कैप अपने नाम करी।
Shubman gill के बारे में एक तथ्य ये भी है की बल्लेबाजी करते समय हमेशा अपने पास लाल रूमाल रखते हैं। गिल ने शुरूआत में middle order के बल्लेबाज़ के रूप में की, लेकिन जल्दी ही उन्होंने बतौर ओपनर अपने आप को साबित किया।
टीम इंडिया में एंट्री (Team India me Entry):
Shubman gill के घरेलू क्रिकेट और ICC Under-19 World Cup 2018 में शानदार परफॉरमेंस का इनाम उन्हें जल्दी ही मिल गया चयनकर्ताओं का ध्यान उनकी ओऱ गया और उन्हें भारतीय टीम में जगह मिल गयी। तो आइये जानते है उनके वनडे और टेस्ट डेब्यू के बारे में-
वन डे डेब्यू (One day Debut):
शुभमन गिल ने अपना One Day Debut “Hamilton” में 2019 में न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ किया हालांकि वो अपने डेब्यू मैच में बड़ी पारी नहीं खेल पाए और सिर्फ 9 बनाकर आउट हो गए।
इसके बाद गिल को और मौके मिले जिसमे उन्होंने साल 2022 और 2023 में कई शानदार और यादगार पारियां खेली। 2023 में ही उन्होंने न्यूज़ीलैण्ड के खिलाफ खेलते हुए शानदार दोहरा शतक लगाया।
आज उनकी मेहनत का ही नतीजा है कि शुभमन गिल ने one day फॉर्मेट में खुद को स्थायी रूप से स्थापित कर लिया है।
टेस्ट डेब्यू (Test Debut):
Shubman gill को अपने टेस्ट में डेब्यू करने का मौका साल 2020 में ऑस्ट्रेलिया में उनके ही होम ग्राउण्ड MCG (Melbourne Cricket Ground) पर मिला।
यह टीम युवाओ के सहारे ही खेल रही थी क्योकि तब विराट कोहली अपने पर्सनल रीजन के कारण सीरीज के बीच में ही भारत लौट गए थे।
गिल ने अपने पहले ही टेस्ट मैच में गजब का आत्मविश्वास दिखाया जिसमे उन्होंने क्रमशः पहली पारी में 45 और दूसरी पारी में नाबाद रहते हुए 35 रन बनाये जो की भारत की जीत में निर्णायक साबित हुई।
गिल ने इसी सीरीज में गाबा के मैदान में गिल ने 91 रन की अविश्वसनीय पारी खेली जो इस सीरीज का आखिरी और निर्णायक मैच था।
शुभमन गिल की कुछ रिकॉर्ड्स और उपलब्धियां (Shubman Gill Records and Achievements)
Shubman gill अपनी तकनीक, संयम और निरंतरता के दम पर कई उपलब्धिया हासिल की है। हम आपको उनकी कुछ उपलब्धियों के बारे में बताते है-
- शुभमन गिल ने अपनी मात्र 19 पारियों में 1000 रन पूरे किये है जो किसी भी भारतीय बल्लेबाज़ द्वारा बनाया गया सबसे तेज 1000 रन रिकॉर्ड है।
- साल 2023 में गिल ने 23 साल की उम्र में ही में ODI (One Day International) में डबल सेंचुरी लगायी जो की रिकॉर्ड है। यह डबल सेंचुरी उन्होंने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ बनायीं जिसमे उन्होंने 208 रन बनाए।
- इसी साल 2023 में One Day International में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भी शुभमन गिल ही है।
- 2023 गिल के लिए खास है क्योकि इसी साल उन्होंने आईपीएल सीजन में 890 रन बनाए और ऑरेंज कैप हासिल की साथ ही इस सीज़न में उन्होंने तीन शतक भी लगाए।
- shubman gill उन कुछ क्रिकेटर्स में शामिल है जिन्होंने तीनो फॉर्मेट (T20, One day, Test) में सेंचुरी लगाई है।
- शुभमन गिल उन चुनिंदा क्रिकटर्स में शामिल है जिन्होंने एक ही सीरीज में लगातार तीन one day शतक लगाए है।
- shubman gill ने अभी हाल ही में इंग्लैंड में चल रही टेस्ट सीरीज में एक नया कीर्तिमान बनाया है। वो एक ही सीरीज में लगातार चार टेस्ट शतक लगाने वाले तीसरे कप्तान बन गए है। उनसे पहले यह कीर्तिमान ब्रैडमैन और सुनील गावस्कर के नाम ही है।
- shubman gill ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज़ 38 परियों में 2000 रन और 50 परियों में 2500 रन पूरे करने का record भी अपने नाम किया है।
यह भी पढ़े- Top 10 Unbreakable Cricket Records – क्रिकेट इतिहास के रिकॉर्ड जो आज तक कोई नहीं तोड़ सका
शुभमन गिल की लाइफस्टाइल (Shubman gill lifestyle):
शुभमन गिल की lifestyle आजकल के युवाओ के लिए एक प्रेरणा है। गिल मैदान में जितने aggressive दिखते है उसके विपरीत उनका जीवन संयम, फिटनेस और fashionable है।
गिल की लाइफस्टाइल से बहुत कुछ सिखने को मिलता है। वह रोजाना वर्कआउट करते है और मानसिक रूप से खुद को शांत रखने के लिए meditation करते है।
युथ के बीच गिल अपने फैशन को लेकर भी चर्चा में रहते है। वो अक्सर smart casual, branded outfitters, और classic look में नज़र आते है।
उनकी लाइफस्टाइल दिखाती है कि सफलता के इस मुकाम पर पहुंचने के बाद भी अपने आप को कैसे संयमित रखा जाता है।
गाड़ियों की बात करे तो गिल car और bike lover भी है, उनके पास Range Rover और Mercedes जैसी लग्ज़री कार भी है। गिल आज के युवाओं के लिए एक आदर्श बन चुके हैं।
सोशल मीडिया (Social media fanbase) पर जबरदस्त फैनबेस:
शुभमन गिल के followers की संख्या twitter, facebook, instagram जैसे platefarms पर लाखो में है। इनमे से ज्यादातर युवा वर्ग है जो गिल को फॉलो करते है।
वे युवाओ में अपने क्रिकेट के साथ साथ फिटनेस और लाइफस्टाइल के लिए खासे लोकप्रिय है। सोशल मीडिया पर शुभमन गिल एक रोल मॉडल की तरह उभरे है जंहा उनको लाखो लोग पसंद करते है।
Shubman gill की गर्लफ्रेंड – क्या है रिलेशनशिप स्टेटस?
शुभमन गिल अपनी निजी ज़िन्दगी में भी चर्चा का विषय रहे है उनके अफेयर की अफवाहे समय समय पर चलती रहती है।
उनका उनका नाम Sachin tendulkar की बेटी Sara tendulkar के साथ भी जुड़ा है साथ ही साथ बॉलीवुड अभिनेत्री sara ali khan और social media Influencers Avneet Kaur के साथ भी उनके नाम के चर्चे हुए है।
लेकिन गिल ने इन सब बातो को बकवास करार दिया है उनका कहना है की अभी उनका पूरा फोकस क्रिकेट पर है और अभी इसके अलावा वो अपना ध्यान किसी और पर नहीं देना चाहते है।