Asia Cup 2025: India vs Pakistan के बीच देखने को मिल सकते है तीन महा मुकाबले

यह साल 2025 क्रिकेट प्रेमियों के लिए फिर से एक रोमांचक और बेहद खास होने वाला है क्योकि 9 सितम्बर से Asia cup 2025 शुरू होने जा रहा है।

एक बार फिर एशिया कप 2025 में एशिया की टॉप टीमों के बीच महा मुकबला देखने को मिलेगा जिसमे India vs Pakistan के बीच होने वाले मुकाबलों पर सभी की नज़र रहेगी।

Aisa cup 2025 UAE में 9 सितम्बर से शुरू होने जा रहा है जो 28 सितम्बर तक चलेगा। इस टूर्नामेंट में 8 टीमें प्रतिभाग करेगी जो इस टूर्नामेंट में रोमांच पैदा करेगी। देखना होगा की इस बार कितने world unbreakable cricket records बनते और टूटते है।

तो आइये हम आपको इस आर्टिकल में बताते है कि Asia cup 2025 कब कहाँ होने जा रहा है और इस टूर्नामेंट में कौन-कौन से टीमें प्रतिभाग कर रही है।

Asia cup 2025 कब और कहां होगा? 

इस बार Asia Cup 2025, 9 सितम्बर से 28 सितम्बर के बीच UAE (United Arab Emirates) में खेले जायेंगे, जो दुबई, शारजाह और अबू धाबी में होंगे। वैसे एशिया कप 2025 की मेजबानी भारत करेगा लेकिन India vs Pakistan के बीच तनाव के चलते यह भारत की जगह UAE में खेला जायेगा।

Asia cup 2025 T20 प्रारूप में खेला जायेगा

एशिया कप 2025 t20 प्रारूप में खेला जायेगा जिससे दर्शको को भरपूर रोमांच देखने को मिलेगा। इसे सभी टीमों की 2026 में होने वाले t20 world cup की तैयारी के रूप में भी देख सकते है।

Asia cup 2025 में कौन-कौन सी टीमें होंगी?

एशिया कप में 8 देशों के टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 19 मुकाबले खेले जायँगे। इन सभी टीमों को दो ग्रुप Group A और Group B में बांटा गया है-

  1. Group A: India, Pakistan, UAE, Oman
  2. Group B: Sri Lanka, Bangladesh, Afghanistan, Hongkong

भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है जिससे दर्शको को भरपूर रोमांच देखने को मिलेगा। पहलगाम अटैक के बाद मैच के दौरान ज्यादा तनाव देखने को मिल सकता है जिससे मैच में आक्रमकता बढ़ेगी।

एशिया कप 2025: भारत के मैच कब व किसके साथ है?

Asia Cup 2025 में भारत अपने ग्रुप स्टेज के मुकाबले का पहला मैच 10 सितम्बर को UAE के साथ खेलेगा वही दूसरा मैच 14 सितम्बर को पाकिस्तान के साथ होगा। भारत अपना तीसरे मुकाबले के लिए 19 सितम्बर को ओमान से भिड़ेगा।

वैसे तो सभी मैच जितने जरुरी है लेकिन भारत 14 तारीख को होने वाले मुकाबले को किसी भी कीमत पर गवाना नहीं चाहेगा जो की पाकिस्तान के साथ है। वैसे भी भारत का पलड़ा बड़े मैचों में पाकिस्तान पर भारी ही रहा है।

भारत और पाकिस्तान महामुकाबला:

भारत और पाकिस्तान दोनों ही टीमों को एक ही ग्रुप में रखा गया है जिससे दर्शको को दोनों टीमों के बीच 3 महा मुकाबले देखने को मिल सकते है।

पहला मुकाबला ग्रुप स्टेज में 14 सितम्बर को होगा। अगर दोनों ही टीमें अपने ग्रुप में टॉप 2 में पहुँचती है तो दोनों के बीच 21 सितम्बर को भिड़ंत हो सकती है।

और यदि भारत और पाकिस्तान दोनों टीमें फाइनल तक का सफर तय कर लेती है तो फिर दर्शको को 28 सितम्बर को महा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

इसका मतलब यह है की आपको 1 महीने में 3 बार भारत और पाकिस्तान जो की एक दूसरे के सबसे बड़े प्रतिद्वंदी है की भिड़ंत देखने को मिलेगी।

एशिया कप 2025 का फॉर्मेट:

एशिया कप 2025 में 8 टीमें हिस्सा ले रही है जिनको 2 ग्रुप में बांटा गया है और टूर्नामेंट में कुल 19 मुकाबले होंगे। इस प्रकार एक ग्रुप में 4 टीमें होंगी।

प्रत्येक टीम अपने ग्रुप की बाकि की 3 टीमों से मैच खेलगी इस प्रकार हर टीम ग्रुप स्टेज में 3 मैच खेलगी। प्रत्येक ग्रुप से टॉप पर रहने वाली 2 टीमें super 4 में खेलेगी बाकि दोनों ग्रुप की बची हुई 2-2 टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी।

 एशिया कप 2025 का ग्रुप स्टेज का पूरा schedule नीचे दिया गया है-

    तारीख (Date)          मुकाबला        ग्रुप (Group)
9 सितम्बरअफ़ग़ानिस्तान vs हांगकांगGroup B
10 सितम्बरभारत vs UAEGroup A
11 सितम्बरबांग्लादेश vs हांगकांगGroup B
12 सितम्बरपाकिस्तान vs ओमानGroup A
13 सितम्बरश्रीलंका vs बांग्लादेशGroup B
14 सितम्बरभारत vs पाकिस्तानGroup A
15 सितम्बरUAE vs ओमान और श्रीलंका vs हांगकांगGroup A & B
16 सितम्बरबांग्लादेश vs अफ़ग़ानिस्तानGroup B
17 सितम्बरपाकिस्तान vs UAE और श्रीलंका vs अफगानिस्तानGroup A & B
19 सितम्बरभारत vs ओमानGroup A

दोनों ग्रुप से सुपर 4 में पहुंचने वाली टीमें दूसरी विरोधी ग्रुप की टीमों से भिड़ेंगी और इसका फाइनल मुकाबला 28 सितम्बर को शीर्ष 2 टीमों के बीच खेला जायेगा।

प्रसारण (Broadcast):

एशिया कप 2025 में होने वाले सभी मैचों का सीधा प्रसारण आप Star Sports पर और लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar पर देख सकते है। सभी मैच भारतीय समय अनुसार शाम 8:30 बजे शुरू होंगे।

निष्कर्ष (Conclusion): 

एशिया कप 2025 में वैसे तो सभी मुकाबले रोमांच से भरपूर होंगे लेकिन ind vs pak की बीच होने वाले मुकाबले का सभी को ब्रेसब्री से इंतज़ार होता है चाहे वो क्रिकेट का मैच हो या फिर कोई और मुकाबला। यह एक टूर्नामेंट नहीं बल्कि क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक जश्न है।

Leave a Comment