Crypto Exchange CoinDCX पर बड़ा साइबर हमला – $44.2 million का नुकसान, जानिए क्या कहा CEO Sumit Gupta ने

Crypto Exchange CoinDCX के co-founder और CEO sumit gupta ने confirm किया है की CoinDCX पर साइबर अटैक हुआ है। यह जानकारी उन्होंने अपने social media platform X के जरिये दी है। सुमित गुप्ता ने X पर post किया कि sophisticated server breach के कारण कुल $44 million का नुकसान हुआ है।

Sophisticated Server Breach” Highly Planned तरीके की गयी साइबर हैकिंग होती है। इस प्रकार की हैकिंग कई ज्यादा प्रोफेशनल और खतरनाक होती है। आपको बता दे कि CoinDCX भारत के सबसे बड़े crypto exchange में से एक है। Sumit Gupta ने बताया कि CoinDCX इसकी भरपाई करेगा और इस साइबर अटैक से ग्राहकों के fund पर कोई असर नहीं पड़ा है।

इसका खुलासा  CoinDCX द्वारा लगभग 17 घंटे बाद किया गया जबकि साइबर अटैक saturday morning को हुआ। सुमित गुप्ता ने बताया कि इस साइबर अटैक से ग्राहकों के assets पूरी तरह safe है और इससे ग्राहकों के फंड पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

सभी trading activities और withdrawal Working mode मे है और इस साइबर अटैक से effected account को अलग करके इस घटना को तुरंत नियंत्रित गया है।

Crypto Exchange “WazirX” Cyber Attack

आप को बताते चले की इससे पहले crypto exchange “WazirX” पर भी cyber attack हुआ था। यह साइबर अटैक साल 2024 में हुई था। इस साइबर अटैक के पीछे north korea का एक हैकिंग संगठन “Lazarus Group” था।

यह हैकिंग कितनी बड़ी थी इस बात का अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है कि एक्सचेंज ने अपने होल्डिंग एसेट्स का लगभग 45% खो दिया था।

क्रिप्टो करेंसी (Cryptocurrency) क्या है?

बहुत से लोग समझ नहीं पाते कि वास्तव में यह क्रिप्टो करेंसी होती क्या है तो आइये हम एक आसान भाषा में आपको समझाते है कि यह होता क्या है। 

Cryptocurrency ना तो कोई कागज का नोट होता है और ना ही यह कोई  सिक्का है। क्रिप्टो करेंसी पूरी तरह डिजिटल होती है। Cryptocurrency एक ऐसी डिजिटल करेंसी (आभासी मुद्रा) है जिसे internet पर उपयोग किया जाता है। 

इसको हम ऐसे भी समझ सकते है कि जैसे आप UPI से पैसे भेजते हो वैसे ही crypto wallet से कोई Bitcoin, Ethereum या कोई और Coin भेज सकते हो लेकिन ये कोई डॉलर या रुपया नहीं होता है बल्कि यह एक डिजिटल करेन्सी होती है और इसका लेन-देन केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है।

क्रिप्टो का मतलब Encryption तकनीक यानी गोपनीयता बनाए रखने वाली टेक्नोलॉजी है। क्रिप्टो में लेन-देन (transaction) ब्लॉकचेन टेक्नोलॉजी के ज़रिए होता है, जो बहुत सुरक्षित और पारदर्शी होती है।

Cryptocurrency किसी देश के सरकार या बैंक द्वारा नहीं चलायी जाती लेकिन इसमें लेन-देन fast और Safe होता है। इसे blockchain नाम की technology पर स्टोर और ट्रैक किया जाता है। और यह पूरी तरह डिजिटल होता है।

Bitcoin (BTC), Ethereum (ETH) और Binance Coin कुछ popular cryptocurrency है।

Cryptocurrency Cyber Attack: 

आइये अब हम आपको बताते है कि cryptocurrency में साइबर अटैक कैसे और क्यों होता है। जब hackers क्रिप्टो से जुडी किसी चीज़ को जैसे यूजर अकाउंट, एक्सचेंज या फिर वॉलेट ब्लॉकचैन को access या हैक करके उसको नुकसान पहुँचता है या फिर क्रिप्टोकरेंसी को चुरा लेता है तो उसे crypto cyber attack कहते है।

यह हैकिंग अलग-अलग प्रकार से हो सकती है जैसे नकली website या email  बनाकर यूज़र से पासवर्ड, OTP, या seed phrase चुराना जिसे Phishing कहते है। इसके अलावा किसी बड़े crypto exchange जैसे CoinDCX, Binance, WazirX को हैक करके करोड़ों की क्रिप्टो चोरी करना जिसे Exchange Hack करना कहते है।

 Cyber Attack से कैसे बचें?

Crypto assets साइबर अटैक से बचने के लिए आपको कुछ बातो का ध्यान रखना जरुरी है।

  • अपने हर platform पर Two-Factor Authentication (2FA) को ON रखे।
  • हैकिंग से बचने के लिए केवल official website से ही login करे।
  • अपने फ़ोन/लैपटॉप’ पर Unknown Links, Emails या social media लिंक को क्लिक करने से बचें। 
  • हमेशा लंबा, जटिल और unique password रखें।
  • Phone और Laptop में Antivirus और Firewall इंस्टॉल करें साथ ही साथ Unofficial Apps/Extensions डाउनलोड न करें।

Leave a Comment