50% US Tariff on India: क्यों भारत के व्यापारिक समझौते को Donald Trump ने ठुकराया, किन चीजों पर पड़ेगा प्रभाव!

US सरकार ने India पर कुल 50% का tariff लगा दिया है। भारत और USA के बीच हुई व्यापार समझौते की वार्ता के मुताबिक पहले यह टैरिफ सिर्फ 25% था लेकिन अब Donald trump के ऐलान के बाद यह 25% और बढ़ा दिया गया है जिसके तहत अब भारत से US जाने वाले उत्पादों पर 50% तक का टैरिफ लगाया जाएगा।

25% tariff US ने Russia से होने वाले भारत के कच्चे तेल (crude oil) के आयात को जारी रखने की ‘penalty’ के तौर पर लगाया है। इससे पहले अमेरिका ने 20 जुलाई को भारतीय निर्यात पर 25% tariff लगाया था।

भारत और अमेरिका के बीच पांच चरणों की व्यापारिक बैठक

भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक समझौता (trade agreements) को लेकर पांच चरणों में बैठक का आयोजन किया गया था जिसमें भारत द्वारा US जाने वाले विभिन्न उत्पादों कैटेगरी पर टैरिफ कम लगने पर चर्चा की गई थी।

हालांकि ट्रंप सरकार द्वारा अब यह ऐलान कर दिया गया है कि USA समय के अनुसार 7 अगस्त 2025 से भारत पर 25% का टैरिफ लगना शुरू हो जाएगा। इससे यह साफ हो जाता है कि भारत और अमेरिका के बीच वार्ता के बावजूद कम टैरिफ के प्रस्ताव को डोनाल्ड ट्रंप सरकार ने ठुकरा दिया।

साथ ही अमेरिका ने रूस से व्यापारिक वार्ता में यह भी ऐलान किया कि 27 अगस्त 2025 से भारत पर अतिरिक्त 25% का टैरिफ लगाया जाएगा। यानी अगस्त में भारत की ओर से अमेरिका जाने वाले विभिन्न उत्पादों पर कुल 50% तक का टैरिफ लगाया जा सकता है।

भारत ने अमेरिका के सामने इस व्यापारिक समझौते का रखा था प्रस्ताव!

भारत और अमेरिका के बीच पांच चरणों की व्यापारिक वार्ता के बाद पांचवें चरण खत्म होने पर भारतीय प्रतिनिधि मंडल द्वारा 10% तक आधारभूत टैरिफ हटाने का प्रस्ताव अमेरिका के सामने रखा था।

भारतीय प्रतिनिधि मंडल द्वारा डोनाल्ड ट्रंप के सामने स्टील, एल्यूमिनियम और ऑटो सेक्टर पर टैरिफ वापस लेने पर भी चर्चा की गई थी। लेकिन बात तब बिगड़ी जब जापान और यूरोपीय संघ ने अमेरिका से बातचीत किए बिना ही ज्यादा टैरिफ लगाने का आदेश जारी कर दिया जो डोनाल्ड ट्रंप की जीत का एक संकेत के तौर पर दिखाई दिया।

जापान और यूरोप के संघ द्वारा कि इस चल के बाद भारत को यह आभास हो गया कि अब यूएस सरकार द्वारा 10% आधारभूत टैरिफ नहीं हटाया जाएगा इसीलिए और अन्य देशों की तरह भारत ने भी 15% आधारभूत टैरिफ हटाने का प्रस्ताव अमेरिका के सामने रखा।

भारत के व्यापारिक समझौते को डोनाल्ड ट्रंप ने क्यों ठुकराया?

दरअसल White House से मिली जानकारी के मुताबिक डोनाल्ड ट्रंप को अन्य देशों से मन मुताबिक व्यापारिक डील हासिल हो गई थी जिसके बाद वह भारत से भी वैसे ही उम्मीद करने लगे। ‌डोनाल्ड ट्रंप अपनी पहुंच को विभिन्न देशों के बाजार और निवेश व्यापार तक साबित करना चाहते थे और कम से कम टैरिफ वाले समझौते पर अपनी स्वीकृति चाहते थे ताकि इसे अमेरिका के लिए एक विनिंग डील के तौर पर देखा जाए। मगर भारत की ओर से इतनी छूट नहीं दी गई। ‌

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक 7 अगस्त 2025 से अमेरिका द्वारा भारत पर लगाए गए 25% टैरिफ को एक्टिव कर दिया जाएगा लेकिन अतिरिक्त 25% के लिए भारत और अमेरिका के बीच व्यापारिक मंडलों द्वारा अगस्त के मध्य में एक बैठक आयोजित की जाएगी जिसके तहत अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल भारत आएगा। इस व्यापारिक बैठक के दौरान भारत कृषि और डेयरी सेक्टर में छूट को लेकर प्रस्ताव रख सकता है।

भारत के इन सेक्टर पर पड़ेगा प्रभाव, टैरिफ बढ़ने से इन चीजों की बढ़ेगी कीमत!

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत पर 7 अगस्त 2025 से विभिन्न उत्पाद सेक्टरों पर 25% तक का टैरिफ लगाया जाएगा जो कि अब तक केवल 10% था। 25% टैरिफ लगाने के बाद से अब कुछ भारतीय सेक्टर की चीज महंगी हो जाएगी जिसमें इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स, इंजीनियरिंग आइटम्स, ड्रग्स और फार्मा, रत्न और ज्वेलरी, पेट्रोलियम प्रोडक्ट, रेडीमेड गारमेंट्स, केमिकल प्रोडक्ट आदि चीजों की कीमतों में बढ़ोतरी हो जाएगी।

Leave a Comment