Weight Lose Diet Plan for Women: 7 दिन में मोटापा कम करें

महिलाएं पुरुषों से ज्यादा शारीरिक और मानसिक समस्याओं से ग्रस्त रहती है और कहीं ना कहीं इस वजह से वजन का बढ़ना आम बात है लेकिन सही डाइट और नियम के साथ वजन को काम किया जा सकता है। ‌चलिए महिलाओं में मोटापा कम करने के डाइट प्लान के बारे में संपूर्ण जानकारी पर चर्चा करते हैं। ‌

महिलाओं में वजन कम करने की आवश्यकता (need to lose weight in women)

महिलाओं में वजन कम करने की कई सारी आवश्यकता हो सकती है। आमतौर पर ऑफिस जाने वाली और घर में कम एक्टिव रहने वाली महिलाओं में बढ़ते वजन की समस्या को देखा जाता है।

इसके अलावा महिलाओं में वजन कम करने की आवश्यकता के कई मुख्य कारण बताए जाते हैं जिसमें स्वास्थ्य लाभ, आत्मविश्वास में वृद्धि, शारीरिक स्वास्थ्य में सुधार, मानसिक स्वास्थ्य और जीवन शैली में सुधार आदि शामिल है।

कुछ महिलाएं शारीरिक रूप से कम एक्टिव न होने के कारण भी वजन बढ़ाने की समस्या से ग्रसित हो जाती है।‌ महिलाओं को पुरुषों से अधिक जिम्मेदारी को संभालना होता है जिसमें घर का काम ऑफिस का काम और परिवार की जिम्मेदारी शामिल होती है।

महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी समस्या जैसे मासिक धर्म और गर्भधारण जैसी परिस्थितियों में स्वस्थ रहने के लिए वजन को कम करना आवश्यक बताया जाता है तथा ब्लड प्रेशर और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या से बचने के लिए भी वजन कम करना एक आवश्यक मांग बताई जाती है।

महिलाओं में वजन कम करने के लिए स्वस्थ डायट प्लान (Weight lose diet plan for women)

वजन घटाने के लिए महिला को एक संतुलित आहार डाइट प्लान बनाना होगा जिसमें कैलोरी और पोषण की एक बैलेंस मात्रा पर ध्यान दिया जाना चाहिए। यदि महिलाएं वजन कम करना चाहती है तो वह 7 दिन का यह डाइट प्लान फॉलो कर सकती है-:

सोमवार (Monday Diet)

  • सबसे पहले सुबह नाश्ते में एक उबला हुआ अंडा +मल्टीग्रेन टोस्ट और ग्रीन टी का सेवन करें।
  • दोपहर की भोजन में एक कटोरी ब्राउन राइस और आधा कटोरी दाल, आधी पकी मौसमी सब्जी और सलाद का सेवन करें।
  • शाम के नाश्ते में मौसमी फल जिसमें सेब या संतरा को शामिल किया जा सकता है।
  • रात की भोजन में यदि आप वेजिटेरियन है तो दो रोटी, एक कप दही और एक छोटी कटोरी सब्जी का सेवन कर सकते हैं।

मंगलवार (Tuesday Diet)

  • नाश्ते में सुबह एक बाउल ओट्स का सेवन करें।
  • दोपहर के भोजन में एक कप क्विनोआ +एक कटोरी राजमा और ककड़ी रायता का सेवन करें।
  • शाम के स्नैक्स में कोई भी हर्बल टी और रोस्टेड मखाने का सेवन करें।
  • रात के भोजन में एक कटोरी पनीर की सब्जी और एक रोटी तथा मिक्स वेजिटेबल सलाद का सेवन करें।

बुधवार (Wednesday Diet)

  • सुबह के नाश्ते में मिक्स वेजिटेबल पोहा और कोई भी एक फल।
  • दोपहर के भोजन में एक कटोरी मूंग की दाल, दो रोटी, मिक्स वेजिटेबल सलाद और रायता का सेवन करें।
  • शाम के नाश्ते में घर का बना मिक्स वेजिटेबल सूप पिएं।
  • रात के भोजन में अनाज जैसे बाजार या अन्य किसी भी अनाज से बनी खिचड़ी और मिक्स वेजिटेबल सब्जी का सेवन करें।

गुरुवार (Thusday Diet)

  • सुबह के नाश्ते में दो बड़े आमलेट का सेवन करें जिसमें सब्जियों को ग्रेट करके डालें।
  • दोपहर के भोजन में एक कटोरी मेथी या पालक दाल और एक कटोरी उबले चावल का सेवन करें।
  • शाम के स्नैक्स में ग्रीन टी और ड्राई फ्रूट्स का सेवन करें।
  • रात के भोजन में पनीर टिक्का और मिक्स ग्रीन सलाद का सेवन करें।

शुक्रवार (Friday Diet)

  • सुबह के नाश्ते में स्प्राउट सलाद और नारियल पानी का सेवन करें।
  • दोपहर के भोजन में एक कप खिचड़ी, आधी पकी वेजिटेबल और दही का सेवन करें।
  • शाम के स्नैक्स में ग्रीन टी और डार्क चॉकलेट का सेवन करें।
  • रात के भोजन में वेजिटेबल सूप और टोफू का सेवन करें।

शनिवार (Saturday Diet)

  • सुबह के नाश्ते में मिक्स वेजिटेबल इडली और सांभर का सेवन करें।
  • दोपहर की भोजन में एक कटोरी ब्राउन राइस और आधा कटोरी दाल, आधी पकी मौसमी की सब्जी और सलाद का सेवन करें।
  • शाम के स्नैक्स में हर्बल टी और मिक्स वेजिटेबल स्टिक्स का सेवन करें।
  • रात के भोजन में एक कटोरी लो फैट पनीर की सब्जी और मिस्सी रोटी का सेवन करें।

रविवार (Sunday Diet)

  • सुबह के नाश्ते में मिक्स वेजिटेबल पोहा और एक गिलास फ्रेश जूस का सेवन करें।
  • दोपहर के भोजन में एक कटोरी अरहर दाल और दो रोटी के साथ सलाद का सेवन करें।
  • शाम के नाश्ते में हर्बल टी और रोस्टेड मखाना का सेवन करें।
  • रात के भोजन में एक कटोरी पालक की सब्जी, एक कटोरी दही और एक रोटी का सेवन करें।

महिलाएं वजन कम करने के लिए इस 7 days diet plan के अलावा पूरे दिन में पर्याप्त मात्रा में 7 से 8 गिलास पानी का सेवन करें जिससे शरीर में हाइड्रेशन की मात्रा बनी रहेगी।

शारीरिक रूप से कैलोरीज बर्न करने वाली एक्सरसाइज करना भी जरूरी है। ‌शुरुआत में महिलाएं सिर्फ 10 से 15 मिनट की एक्सरसाइज शुरू कर सकती है जिसे धीरे-धीरे शरीर की स्थिति के अनुसार बढ़ाया जा सकता है।

ध्यान रहे की वजन कम करने का मतलब खाना बंद करना नहीं बल्कि खाने को एक संतुलित आहार बनाना है।

Leave a Comment