विज्ञान के मुताबिक मनुष्य का शरीर 70% तक पानी से बना हुआ है इसलिए यह मात्रा बैलेंस करने के लिए मनुष्य को संतुलित आहार और निरंतर रूप से पानी एवं हाइड्रेशन युक्त चीजों का सेवन करना चाहिए जिससे पानी की कमी ना हो।
स्वास्थ्य experts अक्सर रोजाना सुबह गर्म पानी पीने की सलाह देते हैं, आज हम आपको बताते हैं कि rojan subah garam pani pine ke fayade kya hai? और इससे आपके शरीर में कैसे परिवर्तन होता है।
बिजी लाइफस्टाइल और आधुनिक जीवन में शरीर को स्वस्थ रखना मुश्किल हो गया है लेकिन health expert के मुताबिक रोजाना सुबह गर्म पानी पीने से naturaly body detox होती है जिससे काफी हद तक स्वस्थ रहा जा सकता है। रोजाना सुबह गर्म पानी पीने के कुछ फायदे इस प्रकार है-:
1. साइनस बीमारी में सुधार (Improves sinus disease)
मनुष्य में पाई जाने वाली साइनस की समस्या बेहद आम है जिसमें जुकाम और सर दर्द जैसे लक्षणों को देखा जा सकता है। यदि आप रोजाना सुबह एक गिलास गर्म पानी का सेवन करते हैं तो साइनस के लक्षणों एवं इसके शरीर में मौजूद रोगाणु को खत्म किया जा सकता है।
2. वजन घटाने में असरदार (Effective in weight loss)
वेट हेल्थ एक्सपर्ट्स अक्सर वजन घटाने वाले व्यक्तियों को सबसे पहले जीवन शैली में परिवर्तन करने के सलाह देते हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक वजन घटाने में गर्म पानी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास गर्म पानी पीने से शरीर के हानिकारक toxin बाहर निकल जाते हैं, पेट काफी समय तक भरा हुआ महसूस होता है। इससे व्यक्ति को अनावश्यक भूख की समस्या नहीं होती, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है।
3. पाचनतंत्र को सुचारु करने में सहायक (Improves digestion)
व्यक्ति को सबसे पहले सुबह उठकर अपने शरीर में मौजूद toxin को बाहर निकलना जरूरी है। ऐसा वह रोजाना सुबह गर्म पानी के सेवन से कर सकते हैं।
यदि प्रतिदिन ऐसा किया जाए तो पाचन तांत्रिकाएं सुचारू रूप से कार्य करती है और शरीर में अंगों को सुचारू रूप से कार्य करने के लिए ऊर्जा भी प्राप्त होती है।
4. स्वस्थ दांतों के लिए
दांतों के स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। यदि दांत एवं मसूड़े स्वस्थ होंगे तो यह शरीर में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न नहीं करेंगे। दांतों के स्वास्थ्य को बरकरार रखने के लिए रोजाना सुबह एक गिलास पानी का सेवन करना चाहिए जिससे मसूड़े स्वस्थ रहते हैं तथा प्योरिया एवं दांत सड़ने जैसी समस्या नहीं होती है।
यह भी पढ़े- PCOD क्या है? जानिए PCOD के कारण, इलाज, सावधानियां और बचाव से संबंधित संपूर्ण जानकारी
5. हानिकारक टॉक्सिंस का निकास (Eliminate harmful toxins)
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर में मौजूद हानिकारक toxin का निकास बेहद जरूरी होता है। यदि आप एक्सरसाइज करते हैं तो पसीने के माध्यम से यह toxin निकाल सकते हैं
लेकिन आप रोजाना एक गिलास पानी का सेवन करके भी शरीर के अंदरूनी भाग में मौजूद हानिकारक toxin का निकास हो सकता है। यदि आप सदा पानी पीने की इच्छुक नहीं है तो आप नींबू पानी या ग्रीन टी का सेवन कर सकते हैं।
6. शरीर के दर्द में आराम (Relief from body pain)
ऐसा माना जाता है कि यदि शरीर की किसी भाग में दर्द हो खासकर पेट या आंतों में तो व्यक्ति को हल्के गुनगुने गर्म पानी का सेवन करना चाहिए क्योंकि गर्म पानी शरीर की कोशिकाओं को रिलेक्स करता है जिससे शरीर दर्द में आराम मिलता है।
7. कब्ज में असरकारक (Effective in constipation)
आधुनिक जीवन शैली में बाहर का जंक फूड खाना और अधिक तेल वाले भोजन का सेवन करना आम बात हो गई है लेकिन इससे कब्ज जैसे समस्याओं ने भी अपनी जगह ले ली है। यदि आप रोजाना कब्ज की समस्या से परेशान है तो सुबह उठकर एक गिलास गर्म पानी का सेवन करें जिससे शरीर में मौजूद अतिरिक्त चर्बी एवं टॉक्सिंस का निकास होगा जिससे कब्ज की समस्या में मदद मिलेगी।
8. मासिक धर्म में आराम (Beneficial in menstruation)
महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान पेट में ऐंठन कब्ज और दर्द की समस्या महसूस होती है, इसके लिए महिलाएं हल्के गुनगुने गर्म पानी का सेवन करे तो पेट की कोशिकाओं में आराम मिलता है जिससे दर्द में भी कमी आती है।
9. चमकती त्वचा के लिए अच्छा (Good for glowing skin)
धूल मिट्टी से स्किन पर बुरा प्रभाव पड़ता है और चेहरा बहुत dull नज़र आता है। एक अन्य कारण आजकल का खान-पान और lifestyle भी है जिससे हमारे चेहरे पर बुरा असर पड़ता है।
गर्म पानी पिने से स्किन डिटॉक्स होती है जिसके कारण चेहरे पर निखार आता है,और पिंपल्स, दाग-धब्बे कम होते हैं। चेहरा साफ़ नज़र आता है,
विज्ञान के अनुसार शरीर में मौजूद 70% पानी इस तरह करता है शरीर की रक्षा!
वैज्ञानिकों का मानना है कि शरीर में मौजूद 70% पानी शरीर के संचालन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। शरीर में मौजूद पानी की मात्रा इस तरह से शरीर के अंगों को रक्षा प्रदान करती है-:
- शरीर में मौजूद 83% पानी की मात्रा खून को तरलता प्रदान करती है जिससे पोषक तत्वों एवं ऑक्सीजन को शरीर के सभी भागों तक पहुंचा जाता है।
- शरीर में मौजूद पानी की मात्रा कोशिकाओं को संरचना एवं आकार प्रदान करती है जिससे शरीर के सभी सुचारू रूप से कार्य करते हैं।
- मनुष्य का शरीर उत्तकों से बना हुआ है तथा शरीर में मौजूद विभिन्न ऊतकों में पानी की मात्रा विभिन्न होती है। जैसे मांसपेशियों में लगभग 75% जल की मात्रा मौजूद होती है तथा हड्डियों में 25% पानी की मात्रा मौजूद होती है।
- शरीर में मौजूद पानी हमारे तापमान को भी मेंटेन करता है जिससे शरीर में शीतलता बनी रहती है।