यदि मनुष्य अच्छी जिंदगी जीना चाहता है तो उसे अपने शरीर को स्वस्थ रखना बेहद जरूरी है। शरीर का स्वास्थ्य अंदरूनी एवं बाहरी दोनों ही तरह से स्वस्थ रखना आवश्यक है जिससे दैनिक दिनचर्या में सहायता मिलती है।
बदलते मौसम का स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है इसलिए आज हम आपको हर मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने के 10 घरेलू उपाय बताने वाले हैं और यह बेहद सरल उपाय है जिसे आप दैनिक दिनचर्या में शामिल करके शरीर को 12 महीने स्वस्थ रख सकते हैं।
1. व्यायाम करना (Exercise)
यदि आपको हर मौसम में स्वस्थ रहना है तो आपको अपनी दिनचर्या में कोई भी एक व्यायाम या एक्सरसाइज जरूर ऐड करनी चाहिए। व्यायाम शारीरिक रूप से हड्डियों और मांसपेशियों को मजबूत करता है तथा स्वास्थ्य विकारों जैसे बढ़ते ब्लड प्रेशर एवं कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखता है।
वही व्यायाम करने से मानसिक तंत्र कोशिकाएं शांत होती है जिससे शरीर अंतर्मन से रिलैक्स महसूस करता है। उदाहरण के लिए रस्सी कूदना, पार्क में घास पर चलना और सूर्य नमस्कार करना आदि व्यायाम असरकारक है।
2. संतुलित भोजन (Balanced diet)
हर मौसम में स्वस्थ रहने के लिए संतुलित भोजन आवश्यक है जिसमें ज्यादातर घर में बना भोजन बेहद असरकारक होता है। आप मौसमी फल और सब्जियों का सेवन कर सकते हैं।
घर में बनी सब्जियां का सेवन करने से शरीर के कई अंगों जैसे गर्भाशय, पाचन तंत्र, अन्नप्रणाली, मूत्राशय, पेट तथा अंडाशय आदि भागों में कैंसर एवं गंभीर रोगों के रोगाणु उत्पन्न होने की समस्या को कम करता है जिससे महत्वपूर्ण अंग सुचारू रूप से काम करते हैं। संतुलित आहार करने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है।
3. पर्याप्त पानी का सेवन (Adequate water intake)
शरीर का करीब 70% भाग पानी से बना हुआ है तथा शरीर की कोशिकाओं, मांसपेशियों एवं ऊतकों का सुचारू रूप से काम करना शरीर में मौजूद पानी की मात्रा पर निर्भर करता है। हर मौसम में स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में 7 से 8 गिलास तक पानी पीना आवश्यक है।
शरीर में मौजूद पानी की पर्याप्त मात्रा हानिकारक टॉक्सिन का शरीर से निकास करती है जिससे पाचन तंत्रिकाएं अच्छी तरह से काम करती है एवं खाया हुआ भोजन शरीर को लगता है जिससे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है।
यदि आप सुबह उठाकर सबसे पहले पानी पीते है तो यह बहुत अच्छा है। सुबह गरम पानी पीने की आदत आपको कई रोगो से मुक्ति दिला सकते है, इससे शरीर में metabolism बढ़ता है।
4. मेडिटेशन करना (Meditation)
आप घर पर मेडिटेशन करके मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रख सकते हैं। मेडिटेशन करने से मस्तिष्क की तंत्रिकाओं को आराम मिलता है तथा इस दौरान आंखें बंद रहती है जिससे आंखों की कोशिकाओं को भी आराम मिलता है।
मेडिटेशन करने से ध्यान (focus) बढ़ता है जिससे दैनिक कार्यों को ज्यादा ऊर्जा एवं स्पष्टता के साथ किया जा सकता है। मेडिटेशन करने से स्वास्थ्य विकास जैसे अवसाद तनाव और थकान नहीं महसूस होती है और उसे मूड अच्छा रहता है।
5. वजन को मेंटेन रखना (Maintaining weight)
हर मौसम में स्वस्थ रहने के लिए शरीर का वजन सामान्य रहना चाहिए। आप समय-समय पर शरीर का वजन मापे तथा डॉक्टर की सलाह के अनुसार यदि आवश्यक हो तो संतुलित आहार एवं व्यायाम से वजन को मेंटेन रखें।
वजन शारीरिक प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है इसलिए लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए वजन को सामान्य रखें।
6. पर्याप्त नींद लेना (Getting enough sleep)
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक शरीर तभी सुचारू रूप से कम कर पाएगा जब व्यक्ति प्रतिदिन पर्याप्त मात्रा में नींद लेगा। हेल्थ रिपोर्ट्स के मुताबिक एक व्यक्ति को प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की नींद लेना आवश्यक है जिससे वह पूरा दिन हर कार्य करने के लिए एक्टिव रहता है।
सोने से 3 घंटे पहले फोन ना चलाना और 2 घंटे पहले पानी न पीना पर्याप्त नींद आने के लिए असरकारक उपाय माने जाते हैं। नेचुरल नींद आने के लिए आप सोने से 1 घंटे पहले कोई ज्ञानवर्धक किताब पढ़ सकते हैं।
यह भी पढ़े- Body Detox कैसे करें? जाने detox करने के तरीके
7. शराब एवं तंबाकू का सेवन न करना (Avoid alcohol and tobacco)
स्वास्थ्य विशेषज्ञ अक्सर शराब एवं तंबाकू का सेवन न करने की सलाह देते हैं क्योंकि इससे कैंसर, अल्सर जैसे गंभीर रोग होते हैं जिससे शरीर के अंग खराब हो जाते हैं और उन्हें काटना पड़ सकता है। स्वस्थ जीवन जीने के लिए कभी भी शराब एवं तंबाकू का सेवन न करें।
8. हल्दी और दूध का सेवन (Consumption of turmeric and milk)
हर मौसम में स्वस्थ रहने के लिए प्रतिदिन हल्दी और दूध का सेवन असरकारक माना जाता है। हल्दी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण और दूध में मौजूद कैल्शियम हड्डियों के विकास एवं शरीर को निरोगी बनाने के लिए जरूरी है।
इसलिए प्रतिदिन एक गिलास हल्दी दूध का सेवन जरूर करें। गर्मियों में आप हल्दी की थोड़ी सी मात्रा डालकर दूध का सेवन करें क्योंकि हल्दी गर्म होती है।
9. तुलसी के पत्तों का सेवन (Consumption of basil leaves)
धार्मिक रूप से तो तुलसी का काफी महत्व बताया जाता है लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से भी तुलसी के कई अक्षर कारण गुण बताए जाते हैं। तुलसी में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण हर मौसम में शरीर को स्वस्थ रख सकते हैं।
आप प्रतिदिन तुलसी के कुछ दो-चार पत्तों को एक गिलास पानी में मिलाकर पी सकते हैं तथा तुलसी के पत्तों की बनी हुई चाय का सेवन भी बेहद असर कारक होता है।
यह भी पढ़े- PCOD क्या है? जानिए PCOD के कारण, इलाज, सावधानियां और बचाव से संबंधित संपूर्ण जानकारी
10. विटामिन और मिनरल युक्त पदार्थ (Vitamin and mineral rich foods)
शरीर में विटामिन्स और मिनरल्स की मात्रा को पूरा करना शरीर के स्वास्थ्य में मदद करता है। विटामिन ए बी सी डी और के तथा मिनरल्स जैसे मैग्नीशियम, पोटेशियम, फास्फोरस, आयरन आदि खनिज तत्वों को पूरा करने के लिए मौसमी सब्जियों और पदार्थ का सेवन करना आवश्यक होता है।
निष्कर्ष (Conclusion)
“Health is Wealth” इस छोटे से शब्द में सुखी जीवन का आधार छुपा हुआ है। ऊपर दिए गए घरेलु उपाय अपनाकर आप कई बड़ी बीमारियों से बच सकते हो। इन सब उपायों के साथ साथ उपवास रखना भी एक प्रभावशाली घरेलु उपाय है।
इन सभी उपायों की विशेषता यह है कि ये सभी प्राकृतिक है और इनको करने से कोई नुकसान नहीं होता है। ध्यान रखें स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है और इसे बचाए रखना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।
Healthy article and healthy information too