Rakshabandhan Gifts Idea: इस Rakhi पर दें ऐसा गिफ्ट जो जिंदगी भर याद रहे

Rakshabandhan Gifts Idea:  रक्षाबंधन का त्यौहार भाई बहनों का सबसे पवित्र त्योहार माना जाता है जिस दिन वह अपने रिश्ते के उत्सव को मानते हैं। हालांकि काफी लंबे समय से रक्षाबंधन के दिन भाई-बहन एक दूसरे को गिफ्ट भी देते हैं इसलिए आज हम top 10 rakshabandhan gifts idea से संबंधित जानकारी लेकर आए हैं।

1. Personalised Mug

ऑनलाइन शॉपिंग के जमाने में Personalised Mug का बिजनेस काफी तेजी से चल रहा है।‌ आप ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे amazon, flipkart से रक्षाबंधन पर्सनलाइज्ड मग खरीद कर अपने भाई या बहन को दे सकते हैं।

ऑफलाइन आप एक मग खरीद के प्रिंटिंग शॉप से उसे प्रिंट करवा सकते हैं। यह एक बजट फ्रेंडली आईडिया है जो करीब सिर्फ ₹500 से कम बजट में पूरा हो सकता है।

2. Customise Photo Frame

कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम रक्षाबंधन के टॉप गिफ्ट आइडिया में से एक माना जाता है। रक्षाबंधन के दिन भाई बहन की कस्टमाइज्ड फोटो फ्रेम गिफ्ट के तौर पर देना बेहद अच्छा माना जाता है और यह भाई बहन के बीच एक स्ट्रांग इमोशनल बोंड को भी दर्शाता है।

आजकल फोटो फ्रेम ऑनलाइन और ऑफलाइन सिर्फ ₹500 से कम कीमत पर मिल सकते हैं। हालांकि ऑनलाइन प्लेटफार्म पर मिलने वाली वुडन फ्रेम काफी सुंदर लगती है तथा खासतौर पर यह गिफ्ट में दी जाती है।

यह भी पढ़े – RakshaBandhan Shubh Muhurat 2025: इस बार राखी बांधने से पहले ज़रूर जान लें भद्रा का समय

3. Keychains

भाई या बहन एक दूसरे को रक्षाबंधन के दिन की Keychain को भी गिफ्ट कर सकते हैं जिसमें उस शख्स के नाम का अक्षर हो सकता है जिसे यह गिफ्ट दिया जा रहा है। आजकल अक्षर वाले कई सारे की keychain मिलने लगे हैं जो कि सिर्फ ₹300 से भी काम में भी उपलब्ध है। Keychains को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से खरीदा जा सकता है। ‌

4. Lunch Box

लंच बॉक्स रक्षाबंधन पर देने वाला एक प्रैक्टिकल और सबसे बढ़िया गिफ्ट माना जाता है क्योंकि यह भाई और बहन दोनों के लिए ही सबसे ज्यादा यूजफुल गिफ्ट रहा है। ‌ आजकल ऑफलाइन और ऑनलाइन कई तरह के लंच बॉक्स मिलते हैं और आप एक लंच बॉक्स को केवल ₹200 तक भी खरीद सकते हैं।

5. Cloths

रक्षाबंधन के दिन भाई बहन एक दूसरे को मनपसंद कपड़े भी गिफ्ट कर सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग के जमाने में भाई अपनी बहन और बहन अपने भाई के लिए कोई भी उनके साइज का जींस, टॉप या टी-शर्ट एवं सूट ऑर्डर कर सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन स्टोर पर भी सभी तरह की क्लॉथिंग उपलब्ध रहती है। यह रक्षाबंधन गिफ्ट भी मात्र ₹500 में खरीदा जा सकता है।

6. Mini Indoor Plants

रक्षाबंधन पर भाई बहन एक दूसरे को मिनी आउटडोर प्लांट्स भी गिफ्ट कर सकते हैं क्योंकि रक्षाबंधन का त्योहार सावन के महीने में आता है और सावन के महीने में प्रकृति की अलग ही छटा नजर आती है।

धार्मिक एवं पौराणिक ग्रंथों के अनुसार सावन के महीने में पेड़ पौधे लगाना एवं गिफ्ट में देना बेहद शुभ माना जाता है। मिनी इनडोर प्लांट्स ऑफलाइन केवल ₹70 तक की कीमत पर खरीदे जा सकते हैं तथा ऑनलाइन भी ₹200 की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़े – Rakshabandhan Gifts Idea: इस Rakhi पर दें ऐसा गिफ्ट जो जिंदगी भर याद रहे

7. Chocolate Gift Box

रक्षाबंधन पर भाई बहन एक दूसरे को चॉकलेट गिफ्ट का बॉक्स भी दे सकते हैं जिसमें अलग-अलग तरह की नट्स वाली चॉकलेट्स हो सकती है। भाई बहन के प्यार को मिठास से भरने वाला यह गिफ्ट केवल 200 300 रुपए में खरीदा जा सकता है। हालांकि रक्षाबंधन पर लंबे समय से यह गिफ्ट भाई बहाने दूसरे को देते आ रहे हैं तथा यह रक्षाबंधन की गिफ्ट में आम माना जाता रहा है।

8. Thermosteel bottle

थर्मोस्टील बॉटल रक्षाबंधन पर दिया जाने वाला सबसे अच्छा और प्रैक्टिकल गिफ्ट है। भाई बहन रक्षाबंधन के अवसर पर एक दूसरे को थर्मोस्टील की बोतल गिफ्ट कर सकते हैं क्योंकि थर्मोस्टील बॉटल अपनी विशेषताओं की वजह से 12 महीने पानी को स्टोर करने के लिए इस्तेमाल में लाई जाती है। यह बोतल 700 से 800 रूपए में खरीदी जा सकती है।

9.Wallet

रक्षाबंधन के दिन बहनें अपने भाइयों को वॉलेट गिफ्ट कर सकते हैं क्योंकि अक्सर लड़के वॉलेट को अपने पास रखते हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार बहनों द्वारा भाइयों को रक्षाबंधन के दिन वॉलेट गिफ्ट करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आर्थिक तंगी दूर होती है। एक वॉलेट को केवल ₹100 तक की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

10. Smart gadgets

रक्षाबंधन के दिन भाई बहन एक दूसरे को स्मार्ट गैजेट जैसे स्मार्ट वॉच‌ और वायरलेस इयरबड्स जैसे स्मार्ट गैजेट गिफ्ट कर सकते हैं। रक्षाबंधन पर कई ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे अमेजॉन और फ्लिपकार्ट पर स्मार्ट गेजेट्स की सेल लगती है जिसमें यह करीब 500 तक की कम कीमत पर खरीदे जा सकते हैं। ऑफलाइन भी इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स की दुकान पर इसे ₹300 में खरीदा जा सकता है।

Leave a Comment