Tesla car launch in India
Tesla ने भारतीय मार्केट में कदम रख लिया है जिसके साथ ही उन्होंने अपना पहला showroom Mumbai में खोला है। कंपनी द्वारा Model Y वेरिएंट को Launch करने की बात जोरों शोरों से चल रही है।
यदि आप टेस्ला कार और टेस्ला शोरूम के लॉन्च आदि संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस पर हमें संपूर्ण लेख तैयार किया है जिसमें हम Tesla Car की कीमत, Features and Variants जैसी बातों पर नजर डालेंगे।
Tesla Car Model Y के दो वेरिएंट बाजार में जल्द होंगे उपलब्ध!
Tesla ने भारत में अपनी पहली Showroom मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में खोल दी है। यह शोरूम लगभग 4,000 वर्ग फुट में फैली हुई है और इसमें टेस्ला के इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री और सर्विसिंग की सुविधा होगी।
Model Y Price and Varients
Tesla Car के वेरिएंट्स की विस्तृत जानकारी निम्नलिखित है -:
Tesla model Y Varients
रियर–व्हील ड्राइव (RWD)
- कीमत – ₹59.89 लाख (एक्स-शोरूम)
- इंजन – इलेक्ट्रिक मोटर
- शक्ति – 258 हॉर्सपावर
- टॉर्क – 375 एनएम
- रेंज – लगभग 430 किमी (एक बार चार्ज करने पर)
लॉन्ग रेंज AWD
- कीमत – ₹67.89 लाख (एक्स-शोरूम)
- इंजन – डुअल इलेक्ट्रिक मोटर
- शक्ति – 514 हॉर्सपावर
- टॉर्क – 493 एनएम
- रेंज – लगभग 505 किमी (एक बार चार्ज करने पर)
परफॉर्मेंस AWD
- कीमत – ₹72.89 लाख (एक्स-शोरूम)
- इंजन – डुअल इलेक्ट्रिक मोटर
- शक्ति – 534 हॉर्सपावर
- टॉर्क – 493 एनएम
- रेंज* – लगभग 470 किमी (एक बार चार्ज करने पर)
विशेषताएं
- ऑटोपायलट – एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम
- 360-डिग्री कैमरा – दृश्यता में सुधार के लिए
- प्रीमियम इंटीरियर – लक्जरी और आराम के लिए
- बड़ा टचस्क्रीन डिस्प्ले – नेविगेशन और मनोरंजन के लिए
सुरक्षा विशेषताएं
- 7 एयरबैग – सुरक्षा के लिए
- एडवांस्ड ड्राइवर-असिस्टेंस सिस्टम – दुर्घटना से बचाव के लिए
- इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल – वाहन की स्थिरता बनाए रखने के लिए
- एडवांस्ड ड्राइवर- असिस्टेंस सिस्टम
- (ADAS) सेमी- ऑटोनॉमस ड्राइविंग के लिए
- -रियर टचस्क्रीन और इंटरनेट सुविधाएं कनेक्टिविटी के लिए
- एंड्रॉयड ऑटो और एप्पल कारप्ले – स्मार्टफोन अनुभव के लिए एंड्राइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कार यूजर की तकनीकी सुविधाओं के लिए सेट किया गया है जिसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, चार्जिंग और का डायरेक्शन जैसी सुविधाएं मिलेंगी।
Tesla के इन Variants में से प्रत्येक अपनी विशिष्ट विशेषताओं और क्षमताओं के साथ आता है, जो विभिन्न ग्राहकों की जरूरतों और पसंद को पूरा करता है।
Charging Features
Supercharge Installation: Tesla दिल्ली-एनसीआर और मुंबई में चार्जिंग बुनियादी ढांचा स्थापित करने की योजना बना रही है
चार प्लान्ड चार्जिंग पॉइंट: Mumbai और Delhi-NCR में रेंज एंग्जाइटी को कम करने के लिए
Showroom Brief
स्थान – मेकर मैक्सिटी मॉल, बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स, मुंबई
आकार – लगभग 4,000 वर्ग फुट
कार्य – बिक्री, सर्विसिंग और स्पेयर पार्ट्स
Tesla car की Delivery कब से शुरू होगी
RWD वेरिएंट – अगस्त 2025 से डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है जिसके बाद Tesla car में रुचि रखने वाले Customer ऐसे Online और स्टोर पर जाकर बुक कर सकते हैं।
लॉन्ग रेंज वेरिएंट – अक्टूबर 2025 से डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद जताई जा रही है इसके बाद फोर व्हीलर कार यूजर्स Tesla car के इस Variants को Online और स्टोर पर जाकर बुक कर सकते हैं।
Delhi शोरूम – जल्द ही खुलने की उम्मीद, Tesla की भारत में उपस्थिति का विस्तार
स्थानीय निर्माण – भारतीय सरकार के साथ संभावित लागत कम करने और किफायती बनाने के लिए बातचीत जारी
अधिक किफायती मॉडल – ₹25-30 लाख के बीच संभावित कीमत वाले एक कॉम्पैक्ट EV मॉडल की अफवाहें, बड़े बाजार को लक्षित करने के लिए है।
Tesla और BYD से मुकाबला
Tesla और BYD (Build Your Dreams) के बीच मुकाबला होना आज के EV मार्केट में बहुत दिलचस्प और ज़रूरी हो गया है — खासकर जब बात भारत जैसे उभरते electric vehicle बाजार की हो।
Tesla: Tesla एक अमेरिकन कंपनी है जो Elon Musk के नेतृत्व में पूरी दुनिया में प्रसिद्ध है। प्रीमियम और हाई-टेक इलेक्ट्रिक कार, फुल सेल्फ-ड्राइविंग (FSD) और ऑटोनॉमी टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती है।
BYD: चीन की कंपनी, लेकिन धीरे-धीरे इंटरनेशनल मार्केट में विस्तार कर रही है, खासकर एशियाई और यूरोपीय देशों में मजबूत पकड़ बनाने के लिए
भारत में पहले से BYD की इलेक्ट्रिक बसें और कारें लॉन्च कर चुकी है
Tesla Car model Y के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न:
Q टेस्ला ने भारत में कब लॉन्च किया?
Tesla ने भारत में 15 जुलाई 2025 को अपनी पहली शोरूम मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में खोली।
Q – भारत में कौन सा टेस्ला मॉडल उपलब्ध है?
Tesla Model Y वर्तमान में भारत में उपलब्ध है, जिसकी कीमत लगभग ₹59.89 लाख (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।
Q – क्या टेस्ला भारत में कारें बनाएगी?
टेस्ला ने अभी तक भारत में विनिर्माण संयंत्र स्थापित करने की कोई योजना की पुष्टि नहीं की है, लेकिन स्थानीय उत्पादन के लिए सरकार के साथ चर्चा चल रही है।
Q – भारत में टेस्ला मॉडल वाई की कीमत क्या है?
मॉडल वाई की कीमत ₹59.89 लाख से ₹69.15 लाख (Ex-Showroom) के बीच है, जो वेरिएंट पर निर्भर करती है।
Q – मॉडल वाई के कौन से वेरिएंट उपलब्ध हैं?
Model Y रियर-व्हील ड्राइव और लॉन्ग रेंज AWD वेरिएंट में उपलब्ध है।
Q – क्या टेस्ला भारत में फास्ट चार्जिंग प्रदान करेगी?
हां, टेस्ला कारें भारत में Fast Charging को सपोर्ट करेंगी, और कंपनी जल्द ही प्रमुख मेट्रो क्षेत्रों में सुपरचार्जर स्थापित करने की योजना बना रही है।
Q – टेस्ला भारत में सर्विसिंग कैसे संभालेगी?
Tesla का सर्विस मॉडल Direct-to-Customer है, जिसमें Remote Diagnostics और सीमित सर्विस हब हैं, जो मेट्रो क्षेत्रों के बाहर के ग्राहकों के लिए प्रतीक्षा समय का कारण करता है।
Q – कब तक अन्य टेस्ला मॉडल्स भारत में उपलब्ध होंगे?
मॉडल 3 के 2025 के अंत या 2026 की शुरुआत में लॉन्च होने की उम्मीद है, जिसकी कीमत ₹50-60 लाख के बीच हो सकती है। मॉडल S और मॉडल X भी सुपर लक्जरी सेगमेंट को लक्षित करते हुए पेश किए जा सकते हैं।
Q – क्या टेस्ला अन्य शहरों में विस्तार करेगी?
हां, टेस्ला जुलाई 2025 के अंत तक दिल्ली में दूसरी शोरूम खोलने की योजना बना रही है, और बैंगलोर और हैदराबाद जैसे अन्य शहरों में विस्तार की संभावना है।