IPL Top Players: इंडियन प्रीमियर लीग क्रिकेट का एक ऐसा प्रारूप है जो न सिर्फ भारतीय फैंस बल्कि पूरी दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को पसंद है क्योंकि इस लीग में खेलने वाले खिलाड़ियों द्वारा कई शानदार पारियां खेली जाती है।
आज हम आपको अब तक के आईपीएल सीजंस और आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा छक्के विकेट और रन बनाने वाले टॉप प्लेयर्स से जुड़ी जानकारी देने वाले हैं।
विराट कोहली (Virat Kohali) के नाम है आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड, इन प्लेयर्स ने भी किया है कमाल!
आईपीएल के अब तक के सीजन में अगर किसी खिलाड़ी ने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं तो वह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और जांबाज बल्लेबाज विराट कोहली है। विराट कोहली ने आईपीएल के अब तक के सीजंस को मिलाकर कुल 8326 रन का शानदार रिकार्ड बनाया है।
विराट कोहली ने सबसे ज्यादा रन बनाकर आईपीएल सीजन में अपना नाम टॉप पर दर्ज किया है। आईपीएल में विराट के बाद सबसे ज्यादा रन बनाने वाले अन्य प्लेयर्स के नाम इस प्रकार है-:
Rohit Sharma (रोहित शर्मा)
टीम इंडिया के वनडे कप्तान रोहित शर्मा ने आईपीएल के अब तक के सीजंस में दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है। रोहित शर्मा ने आईपीएल के अपने करियर में अब तक 6786 रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है।
यह भी पढ़े- Asia Cup 2025: India vs Pakistan के बीच देखने को मिल सकते है तीन महा मुकाबले
Shikhar Dhawan (शिखर धवन)
शिखर धवन ने अपने बल्ले का कमाल आईपीएल के कई सीजंस में दिखाया है। शिखर धवन ने तीसरे नंबर पर आईपीएल के अब तक के सीजंस में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया हुआ है। शिखर धवन ने आईपीएल के अब तक 222 मैच खेले हैं जिसमें उनका शानदार 6769 रन बनाने का रिकॉर्ड रहा है।
David Warner (डेविड वार्नर)
आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले चौथे खिलाड़ी डेविड वार्नर है। डेविड ने आईपीएल के अब तक के सीजन में 6565 रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है। डेविड ने आईपीएल के सीजंस में कई शानदार पारियां खेली है। डेविड वार्नर वर्तमान में कराची किंग्स के बतौर कप्तान के रूप में पाकिस्तान प्रीमियर लीग में खेल रहे हैं।
Suresh Raina (सुरैश रैना)
भारतीय टीम के शानदार बल्लेबाज सुरेश रैना ने आईपीएल करियर में भी धमाल मचाया है। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में सुरेश रैना ने पांचवा नंबर पर अपना नाम दर्ज किया है। सुरेश रैना ने आईपीएल के अब तक के सीजन में 5337 रन बनाए हैं।
हालांकि आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस के साईं सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 759 रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया था तथा इस लिस्ट को फॉलो करते हुए दूसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव (717रन), तीसरे नंबर पर विराट कोहली ( 657 रन), चौथे नंबर पर शुभमन गिल ( 650 रन) और मिशेल मार्श ने पांचवें नंबर पर 627 रन बनाए हैं।
यह भी पढ़े- Top 10 Unbreakable Cricket Records- क्रिकेट इतिहास के रिकॉर्ड जो आज तक कोई नहीं तोड़ सका
युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने आईपीएल के इतिहास में लिए है सबसे ज्यादा विकेट, इन खिलाड़ियों ने भी जमकर किया कमाल!
आईपीएल के अब तक के सीजंस में लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड बनाया है। युजवेंद्र चहल ने अब तक के आईपीएल करियर में 205 विकेट हासिल किए हैं जिस वजह से वह नंबर वन पर विकेट चटकाने वाले खिलाड़ी के रूप में अपना नाम दर्ज करते हैं।
आईपीएल के इतिहास में विकेट चटकाने वाले अन्य खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है:
Piyush Chawla (पीयूष चावला)
पीयूष चावला आईपीएल के सबसे बेहतरीन लेग स्पिनर खिलाड़ियों में से एक माने जाते हैं। पीयूष चावला ने दूसरे नंबर पर आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किया हुआ है। पीयूष चावला ने अब तक के आईपीएल सीजंस में 192 विकेट चटकाए हैं।
Dwayne Bravo (ड्वेन ब्रावो)
ड्वेन ब्रावो आईपीएल के अब तक के सीजन में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले तीसरे खिलाड़ी माने जाते हैं। ड्वेन ब्रावो ने अब तक के आईपीएल सीजन में 183 विकेट हासिल किए हैं।
Bhuvneshwar Kumar (भुवनेश्वर कुमार)
आईपीएल की अब तक के सीजन में चौथे नंबर पर भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के तौर पर अपना नाम दर्ज किया है। भुवनेश्वर कुमार ने अब तक के आईपीएल सीजंस में 181 विकेट चटकाए हैं।
यह भी पढ़े- Rishabh Pant की Biography: जानिए उनका Career, Record और Comeback Story
Ravichandran Ashwin (रविचंद्रन अश्विन)
रविचंद्रन अश्विन ने आईपीएल के इतिहास में पांचवें नंबर पर सबसे ज्यादा विकेट चटकाने के तौर पर अपना नाम दर्ज किया हुआ है। रविचंद्रन अश्विन ने अब तक के आईपीएल सीजंस में 181 विकेट हासिल किए हैं।
हालांकि आईपीएल 2025 में प्रसिद्ध कृष्णा ने गुजरात टाइटंस की ओर से खेलते हुए केवल 15 मैचों में सबसे ज्यादा 24 विकेट हासिल किए हैं और उनका नाम पहले पायदान पर दर्ज है। इसी लिस्ट को फॉलो करते हुए आईपीएल 2025 में दूसरे नंबर पर नूर अहमद (24 विकेट), तीसरे नंबर पर जोश हाजलेवुड (12 विकेट), चौथे नंबर पर ट्रेंट बोल्ट (22 विकेट) और पांचवें नंबर पर अर्शदीप सिंह ने 17 मैचों में 21 विकेट चटकाए हैं।
Chris Gayle (क्रिस गेल)
क्रिस गेल के नाम है आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड, लिस्ट को फॉलो कर रहे हैं भारतीय कप्तान!
आईपीएल के अब तक के सीजंस में अगर किसी को सिक्सर किंग कहा जाता है तो वह वेस्टइंडीज के क्रिस गेल है। क्रिस गेल ने आईपीएल के अब तक के सीजन में सबसे ज्यादा 357 छक्के लगाने का रिकॉर्ड कायम किया हुआ है और इस वजह से वह आईपीएल के इतिहास में ऐसा करने वाले टॉप और पहले पायदान पर अपना नाम दर्ज कराते हैं।
आईपीएल के अब तक के सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले अन्य खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार है:
Rohit Sharma (रोहित शर्मा)
रोहित शर्मा आईपीएल के अब तक के सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी के तौर पर अपना नाम दर्ज कराते हैं। रोहित शर्मा ने अब तक के आईपीएल सीजंस में 280 छक्के लगाने का रिकॉर्ड बनाया हुआ है।
Virat Kohali (विराट कोहली)
विराट कोहली ने आईपीएल के अब तक के सीजंस में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले तीसरे खिलाड़ी के तौर पर अपना नाम दर्ज किया है। विराट कोहली ने आईपीएल करियर में 272 छक्के लगाने का रिकॉर्ड कायम किया हुआ है।
यह भी पढ़े- Shubman Gill Cricket Journey: रिकॉर्ड्स और ऐतिहासिक उपलब्धियाँ एक नज़र में
M.S. Dhoni (महेंद्र सिंह धोनी)
भारतीय टीम के टॉप बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के अब तक के सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले चौथी खिलाड़ी के तौर पर अपना नाम दर्ज किया हुआ है। महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल के अब तक के करियर में 252 छक्के लगाए हैं।
AB de Villiers (एबीडी विलियर्स)
आईपीएल में पांचवें स्थान पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज एबी डी विलियर्स का नाम दर्ज है। एबी डी विलियर्स ने अपने आईपीएल करियर में शानदार पारियां खेली है जिसके आधार पर उन्होंने अब तक के आईपीएल सीजंस में 251 छक्के लगाए हैं।
आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी के तौर पर पहले पायदान पर लखनऊ सुपरजाइंट्स के निकोलस पूरन ने अपना नाम दर्ज किया है और उन्होंने इस सीजन में 40 छक्के लगाए हैं। इसी लिस्ट को फॉलो करते हुए आईपीएल 2025 में सबसे ज्यादा छक्के दूसरे नंबर पर मिशेल मार्श ( 37 छक्के), तीसरे नंबर पर सूर्यकुमार यादव ( 32 छक्के) और चौथे नंबर पर श्रेयस अय्यर ( 34 छक्के) और पांचवें नंबर पर अभिषेक शर्मा ने 28 छक्के लगाए हैं।