Vivo T4R 5G इंडिया में लॉन्च के लिए तैयार, 20,000 से कम की कीमत पर उपलब्ध!

Vivo एक के बाद बाज़ार में स्मार्टफोन लॉन्च करने में लगी हुई है और अब बस दो दिन बाद Vivo T4R 5G launch होने वाला है।‌ खास बात यह है कि वीवो ने अपना नया स्मार्टफोन ₹20,000 से कम की कीमत पर लॉन्च करने का दावा किया है। ‌

Vivo T4R 5G भारत में लॉन्च के लिए तैयार!

Vivo कंपनी के स्मार्टफोन अपने attractive features और कम कीमत के लिए ग्राहकों के बीच में हमेशा से ही चर्चा में रहे हैं। वो जुलाई से लेकर अगस्त के बीच अपने स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है और इसमें से एक Vivo T4R 5G है जो बाज़ार में 31 जुलाई 2025 को लांच होने वाला है।

Redmi Note 14 SE 5G: सिर्फ ₹14,999 में जबरदस्त फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

शानदार कैमरा और स्मूथ प्रोसेसर जैसे बेहतरीन फीचर्स!

Vivo T4R 5G स्मार्टफोन कम कीमत पर मिलने वाला बेहतरीन स्मार्टफोन में से एक है, इतनी कम कीमत पर इतने आकर्षक फीचर्स और शानदार लुक मिलना थोड़ा मुश्किल होता है। ‌तो उन्ही फीचर्स के बारे में बात करते है, वीवो के नए स्मार्टफोन के फीचर्स इस प्रकार है-:

Display Feature

6.77 Inch का Quad-Curved Full HD + Amoled Display दिया गया है जो विजिबिलिटी को बढ़ाता है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120hz होगा जोकि HDR 10+ का सपोर्ट भी देगा।

वीवो ने अपनी कंपनी का सबसे पतला स्मार्टफोन लॉन्च किया है क्योंकि Vivo T4R 5G Model को 7.33mm के Slim Design आधार पर तैयार किया गया है जो की इसे एक मॉडर्न और स्लिम लुक देता है। ‌

Water and Dust Resistance सुरक्षा के लिए IP68 और IP69 रेटिंग्स फीचर को सेटअप किया है।

यह भी पढ़े – Vivo V60 5G Launch in India: 6,500mah की दमदार बैटरी और 50mp कैमरा सहित कई फीचर्स है शामिल

Performance Feature

Vivo T4R 5G Performance Feature में Octa Core Architecture के साथ 4nm Chipset और 7400 मीडियाटेक डाइमेंसिटी फीचर दिया गया है।

मल्टीपल एप्स, फोटो और वीडियो स्टोरेज के लिए 12GB RAM और 256GB स्टोरेज फीचर को पेश किया गया है। इस स्टोरेज वर्चुअल रैम की मदद से एक्सपेंड किया जा सकता।

Camera Feature

Dual Rear Camera फीचर पेश किया गया है जिसमें 50MP Sony IMX882 आइओएस के साथ प्राइमरी सेंसर और 2MP Bokeh Lens सेटअप मिलता है। 32MP सेल्फी कैमरा दिया गया है जो की 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है।

कैमरा फीचर की खास विशेषता यह है कि इसमें फ्रंट और रियर दोनों ही ओर से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।

यह भी पढ़े – Vivo V60 5G Launch in India: 6,500mah की दमदार बैटरी और 50mp कैमरा सहित कई फीचर्स है शामिल

Battery Feature

Vivo T4R 5G स्मार्टफोन के बैटरी फीचर को लेकर कंपनी ने यह दावा किया है कि इसमें 5700mah बैटरी मिल सकती है लेकिन कुछ रिपोर्टर्स के मुताबिक 7300mah बैटरी फीचर के मिलने का भी अनुमान लगाया जा रहा है।

चार्जिंग सपोर्ट की बात करे तो इसमें 44W या 90W तक फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Software and Connectivity Feature

स्मार्टफोन एंड्राइड 15 सॉफ्टवेयर के साथ पेश किया जाएगा। फिंगरप्रिंट सेंसर सिक्योर बायोमेट्रिक सुरक्षा के लिए दिया गया है। स्मार्टफोन 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है जो की सभी तरह के नई तकनीक को सपोर्ट करता है।

Other Features

शानदार ऑडियो एक्सपीरियंस के लिए स्मार्टफोन में Stereo Speaker दिया गया है। 2.0 Type-C यूएसबी ओटीजी सपोर्ट के साथ दी गई है। Vivo T4R 5G मल्टीपल कलर ऑप्शन जैसे एक्वेरियम, मूनस्टोन, ब्लू और व्हाइट आदि कलर में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़े-Apple iPhone 17: सितंबर में लॉन्च होंगे 4 मॉडल, मिलेंगे वायरलेस चार्जिंग और AI फीचर्स!

Vivo T4R 5G Price in India

वीवो कंपनी अपने मॉडल Vivo T4R 5G को करीब 15 से ₹20000 की कीमत के बीच पेश करने वाली है। ‌ हालांकि स्मार्टफोन की सेटिंग कीमतों का पता स्मार्टफोन के लॉन्च के समय यानी 31 जुलाई 2025 को ही पता चल पाएगा। लांच होने के बाद यह स्मार्टफोन ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जैसे फ्लिपकार्ट अमेजॉन और वीवो वेबसाइट एवं नजदीकी स्टोर से खरीदा जा सकेगा ।

Leave a Comment