Top 10 Unbreakable Cricket Records – क्रिकेट इतिहास के रिकॉर्ड जो आज तक कोई नहीं तोड़ सका

Unbreakable Cricket Record- क्रिकेट एक ऐसा खेल है जो सभी वर्गों द्वारा पसंद किया जाता है। कल की क्रिकेट के मैदान में जांबाज बल्लेबाज एवं गेंदबाजों द्वारा कुछ ऐसे रिकॉर्ड बनाए गए हैं जिन्हें आज तक कोई तोड़ नहीं पाया है।

आज हम आपको क्रिकेट इतिहास के 10 रिकॉर्ड के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्हें अब तक तोड़ना नामुमकिन है।

1. फर्स्ट क्लास में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के महान बल्लेबाज सर जैक होब्स के नाम दर्ज है। ‌जैक ने फर्स्ट क्लास में अपनी शानदार बल्लेबाजी से कुल 61,760 रन बनाए हैं।

फर्स्ट क्लास में सर्वाधिक रन बनाने के इस रिकॉर्ड को Jack ने 199 शतक और 273 अर्धशतक लगाकर हासिल किया है। जैक का औसत हमेशा 50.70 रहा है। वर्तमान में कई ऐसे क्रिकेटर है जो इस रिकार्ड को तोड़ने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन अब तक नाकाम रहे हैं।

2. टेस्ट क्रिकेट में अब तक का सबसे शानदार औसत का रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में अब तक सबसे शानदार औसत का रिकॉर्ड जिसके नाम रहा है, वह ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज सर जॉन ब्रैडमैन है।

ब्रैडमैन ने 52 टेस्ट मैचों में 6996 रन का शानदार रिकार्ड बनाया है और इस दौरान उनका औसत 99.94 था।

इतना ही नहीं बल्कि Bradman के नाम 12 डबल शतक और इंग्लैंड के खिलाफ 5028 रन का रिकॉर्ड भी दर्ज है। यह रिकॉर्ड आज तक कोई बल्लेबाज तोड़ने की कोशिश नहीं कर सका है।

3. इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट का रिकॉर्ड

International Cricket में सर्वाधिक विकेट लेने का रिकॉर्ड श्रीलंका के दिग्गज ऑफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन (off spinner muthaiya muralidharan) के नाम दर्ज है।

Muralidaran ने टेस्ट वनडे और t20 को मिलाकर अपने क्रिकेट करियर में 1347 इंटरनेशनल विकेट लिए है। इतना ही नहीं बल्कि मुरलीधरन ने अकेले टेस्ट में 800 विकेट झटके हैं।

वर्तमान में अब तक कोई ऐसा स्पिनर नहीं है जो इस रिकॉर्ड के आसपास भी स्कोर बनाने की क्षमता रखता हो।

4. वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन हासिल करने का रिकॉर्ड!

भारतीय क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले दिग्गज बल्लेबाज Sachin Tendulkar ने अपने क्रिकेट इतिहास में कई बड़े रिकॉर्ड कायम किए हैं लेकिन उनके नाम वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है।

वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर ने कुल 18426 रन बनाए हैं और यह मुकाम उन्होंने 49 शतक और 96 अर्धशतक लगाकर हासिल किया है। वर्तमान में वनडे मैच कम खेले जाते हैं जिस वजह से इस रिकॉर्ड का टूटना मुश्किल लग रहा है।

5. नाइटवॉचमैन का डबल शतक रिकॉर्ड

नाइट वॉचमैन के तौर पर डबल शतक लगाने का रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी के नाम दर्ज है। जेसन ने साल 2006 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट मैच में खेलते हुए नाइट वॉचमैन के तौर पर 201 रन का डबल शतक लगाया था।

यह क्रिकेट इतिहास का सिर्फ इकलौता रिकॉर्ड है जिसे अब तक कोई नहीं तोड़ पाया है।

6. वनडे मैच में सर्वाधिक व्यक्तिगत रन बनाने का रिकॉर्ड

वनडे मैच में सर्वाधिक व्यक्तिगत रन बनाने का रिकॉर्ड टीम इंडिया के वर्तमान कप्तान रोहित शर्मा के नाम है। Captian rohit sharma ने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ शानदार शतकीय पारी खेली थी जिसमें उन्होंने 264 रन का स्कोर हासिल किया था।

यह वनडे क्रिकेट में अब तक का सर्वाधिक व्यक्तिगत रिकॉर्ड माना जाता है और इसे अभी तक कोई तोड़ नहीं पाया।

7. आईपीएल में सर्वाधिक स्कोर हासिल करने का रिकॉर्ड!

भारत का सबसे लोकप्रिय क्रिकेट प्रारूप IPL में सबसे ज्यादा स्कोर हासिल करने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम दर्ज है।

Chris Gayle ने 2013 में आईपीएल टीम पुणे वारियर्स के खिलाफ 175 रन की शतकीय पारी खेली थी। Chris gayle ने यह स्कोर 66 गेंदों में हासिल किया था और अब तक इस रिकॉर्ड के आसपास भी कोई स्कोर नहीं कर पाया है।

8. अर्धशतक के बिना सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड

क्रिकेट के इतिहास में बिना अर्धशतक के सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज मिस्बाह उल हक के नाम दर्ज है।

Misbah-ul-haq ने वनडे में बिना अर्धशतक लगाए ही 5122 रन का स्कोर हासिल किया है। यह काफी विचित्र रिकॉर्ड है जिसे दोहराना या तोड़ना बेहद मुश्किल है।

9. एक ही टेस्ट मैच में सर्वाधिक विकेट ठोकने का रिकॉर्ड!

एक ही टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा विकेट ठोकने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के महान स्पिनर Jim laker के नाम दर्ज है। जिम ने 1956 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक ही टेस्ट मैच में 19 विकेट लिए थे। वर्तमान में यह रिकॉर्ड अब तक कायम है और इसे कोई तोड़ नहीं पाया है।

10. वनडे मैच की एक ही पारी में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड

वनडे मैच की एक ही पारी में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने का रिकॉर्ड श्रीलंका के फास्ट बॉलर Chaminda vass के नाम दर्ज है। चामिंडा ने जिंबॉब्वे के खिलाफ साल 2001 में एक ही पारी में 19 विकेट ठोके थे। वनडे की एक ही पारी में इतनी विकट ठोकने का रिकॉर्ड आज तक बरकरार है।

Leave a Comment