2025 Tata Harrier EV vs Harrier Diesel: कम कीमत, शानदार फीचर और परफॉर्मेंस, जानें कौन है बेहतर विकल्प?

Tata Harrier EV vs Harrier Diesel 2025: टाटा कंपनी ने four wheeler उपभोक्ताओं के लिए कंपनी की ओर से टाटा हैरियर ईवी एवं टाटा हैरियर डीजल वेरिएंट पेश किए हैं। आज हम आपको टाटा हैरियर ईवी और हैरियर डीजल के बीच में अंतर को स्पष्ट करते हुए इसकी कीमत शानदार फीचर के बारे में बताएंगे।

Tata Harrier EV की बुकिंग शुरू

टाटा कंपनी ने अपनी elctric vehicle Tata Harrier EV को 3 जून 2025 को लांच कर दिया था, लेकिन अब 2 जुलाई 2025 से इसकी बुकिंग शुरू हो चुकी है। Tata Harrier EV बाजार में करीब 5 वेरिएंट में पेश की गई है जिसमें Adventure, Adventure S, Fearless Plus, Empowered and Empowered AWD वेरिएंट शामिल है।

टाटा हैरियर ईवी में कई सारे फीचर्स दिए गए जो इस प्रकार है-

Tata Harrier EV Feature Tata

  1. Tata Harrier EV में यूनिक फ्रंट ग्रील, एलइडी लैंप और 18 इंच एलॉय व्हील्स को सेट किया गया है जो की स्मूथ ड्राइविंग में मदद करते हैं।
  2. Tata Harrier EV में ड्यूल मोटर AWD सेट-अप दिया गया है‌।
  3. टाटा हैरियर एक इंटीरियर में 14.53 inch Neo Qled टच स्क्रीन को सेट किया गया है जो High Resolution Infotainment System को पेश करती है। ‌
  4. हैरियर ईवी में 10.25 इंच का डिजिटल क्लस्टर दिया गया है जो की रेंज, बैटरी और पावर को मेंटेन करता है।
  5. टाटा कंपनी दावा करती है कि हैरियर ईवी में सिंगल चार्ज पर 627 किलोमीटर तक की रेंज देने की क्षमता है।
  6. टाटा हैरियर ईवी में 120 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जिंग सिस्टम को सपोर्ट करता है जिससे यह सिर्फ 25 मिनट में 20 से 80% प्रति प्रतिशत चार्ज हो जाती है। ‌
  7. इसके अलावा वायरलेस चार्जिंग,रिमोट मॉनिटरिंग सिस्टम, 540 डिग्री कैमरा सिस्टम आदि फीचर्स दिए गए हैं।

टाटा हैरियर ईवी में सुरक्षा के लिहाज से 6-7 एयरबैग दिए गए हैं और इसके अलावा वेंटिलेटेड सीट्स का सेटअप भी दिया गया है जिससे यूजर्स को बेहतरीन कार एक्सपीरियंस मिल सके। ‌ इतना ही नहीं बल्कि नई जनरेशन के लिए हैरियर ईवी में पैनोरमिक सनरूफ सेटअप भी दिया गया है।

यह भी पढ़े- Mahindra XEV 7e Review: स्टाइल, सेफ्टी और स्मार्ट टेक्नोलॉजी

Tata Harrier EV Price

टाटा हैरियर ईवी बाजार में न्यूनतम कीमत ₹21.49 लाख से अधिकतम कीमत ₹30.23 लाख में पेश की गई है तथा ईवी के सभी वेरिएंट की कीमत इस प्रकार है-:

  • Tata Harrier EV Adventure – ₹21.49 लाख
  • Tata Harrier EV Adventure S – ₹21.99 लाख
  • Tata Harrier EV Fearless Plus – ₹23.99 लाख
  • Tata Harrier EV Empowered – ₹24.99 लाख
  • Tata Harrier EV Empowered AWD – ₹27.49 लाख

Tata Harrier Diesel में फीचर्स की भरमार

टाटा कंपनी ने अपने हैरियर मॉडल को डीजल वेरिएंट में भी पेश किया था जो बाजार में अभी भी मौजूद है तथा इसकी कुछ खास फीचर्स इस प्रकार है-:

  1. Tata Harrier Diesel Features में सबसे खास फीचर्स इसके 2 लीटर किरयोटिक टर्बो डीजल इंजन की पेशकश है जोकि 167.62 बीएचपी की पावर और 350 एनएम का टॉर्क जनरेटर करता है।
  2. टाटा हैरियर डीजल में 6 स्पीड मैनुअल एवं ऑटोमेटिक गियरबॉक्स ऑप्शन का सेटअप भी दिया गया है।
  3. माइलेज फीचर के तहत टाटा हैरियर डीजल में मैन्युअल में 16.8 प्रति किलोमीटर का माइलेज और मैन्युअल में 14.60 प्रति किलोमीटर का माइलेज मिलता है।
  4. एंटी लॉकिंग ब्रेकिंग सिस्टम फीचर सेफ्टी के लिए पेश किया गया है।
  5. 360 डिग्री कैमरा भी दिया गया है जो की पार्किंग एवं सभी दिशाओं में गाड़ी की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा।
  6. वहीं टाटा हैरियर डीजल में एडवांस्ड ड्राइवर सिस्टम भी दिया गया है जो क्रूज कंट्रोल और लैन डिपार्चर फीचर को पेश करता है।
  7. टाटा हैरियर डीजल में 12.5 इंच टच स्क्रीन दी गई है जो की एप्पल कार प्ले और एंड्राइड प्ले को सपोर्ट करती है।

इसके अलावा टाटा हैरियर डीजल में वायरलेस चार्जिंग, वेंटीलेटेड सीट, ड्यूल जॉन क्लाइमेट कंट्रोल और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर दिए गए हैं जो की एक खास ड्राइविंग एक्सपीरियंस को पेश करते हैं।

यह भी पढ़े- Maruti Brezza 2025: कीमत, फीचर्स और शानदार लुक देख उड़ जाएंगे होश

Tata Harrier Diesel Price

टाटा हैरियर डीजल कई सारे वैरिएंट में मौजूद है और इसकी कीमत भी इस प्रकार दी गई है-:

  • Tata Harrier Smart Diesel: ₹15.00 लाख से ₹17.84 लाख
  • Tata Harrier Smart O Diesel : ₹15.85 लाख
  • Tata Harrier Pure Diesel: ₹16.85 लाख से ₹20.34 लाख
  • Tata Harrier Pure Plus Diesel: ₹19.35 लाख
  • Tata Harrier Adventure Diesel: ₹22.45 लाख
  • Tata Harrier Adventure Plus: ₹25.75 लाख

Tata Harrier EV vs Harrier Diesel की तुलना की जाये तो इनमे विभिन्न तरह के फीचर्स दिए गए हैं और इन दोनों ही व्हीकल की विशेषताएं कंपनी के बेस्ट मॉडल को दर्शाती है। ‌इन दोनों गाड़ियों के फीचर्स से उनके बीच का अंतर पता चलता है। कीमतों के मामलों में तुलना की जाए तो टाटा हैरियर डीजल के कई वेरिएंट टाटा हैरियर ईवी के कई वेरिएंट की तुलना में कम कीमत पर बाजार में उपलब्ध है।

Leave a Comment