भारत के यंग प्रोफेशनल्स के लिए यूनाइटेड किंगडम (UK) में रहने, पढ़ने और काम करने के लिए यूके की सरकार द्वारा यंग प्रोफेशनल स्कीम वीजा बैलेट 2025 के तहत आवेदन करने का आखिरी तिथि आ चुकी है।
आज हम इंडियन यंग प्रोफेशनल स्कीम वीसा बैलेट यूके 2025 से संबंधित संपूर्ण जानकारी लेकर आए हैं जिसमें हम आपके आवेदन करने और अन्य संबंधित जानकारी प्रदान करेंगे।
क्या है यूके की इंडियन यंग प्रोफेशनल स्कीम वीजा बैलेट 2025?
Indian Young Professionals Scheme Visa ballot 2025: यूनाइटेड किंगडम सरकार ने भारतीय युवाओं के लिए राज्य में रहने पढ़ने और नौकरी करने के लिए एक बेहतरीन स्कीम लॉन्च की है जिसे इंडियन यंग प्रोफेशनल स्कीम के नाम से जाना जाता है।
इस योजना के तहत भारत के 18 से 30 वर्ष युवाओं को यूके सरकार की तरफ से 2 साल तक निवास करने के लिए वीजा प्रदान किया जाएगा।
भारत में कई ऐसे युवा है जो विदेश जाकर पढ़ाई और नौकरी करके करियर को आगे बढ़ाने की इच्छा रखते हैं तथा ऐसे युवाओं के लिए यूके सरकार की यह इंडियन यंग प्रोफेशनल स्कीम काफी मायने रखती है।
Indian Young Professionals Scheme Visa Ballot 2025 शेड्यूल के तहत दूसरी और आखिरी लिस्ट 22 जुलाई मंगलवार 2025 को आधिकारिक वेबसाइट https://www.gov.uk/india-young-professionals-scheme-visa पर करीब 1:30 बजे ओपन हो चुकी है तथा यह अगले 48 घंटे तक खुली रहेगी जोकि गुरुवार 24 जुलाई 2025 को दोपहर 1:30 बजे बंद हो जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए युवाओं को तय समय सीमा के अनुसार आवेदन करना होगा। वही युवाओं को सिलेक्शन ड्रॉ के माध्यम से होगा। वर्तमान में 3000 सिटी सिलेक्शन युवाओं द्वारा किया जा सकता है तथा इसमें बाकी बचे शहरों का सिलेक्शन युवाओं द्वारा इंडिया यंग प्रोफेशनल स्कीम 2025 की पहली वीजा लिस्ट बैलट में सिलेक्ट किया जा चुका है जोकि फरवरी 2025 में प्रक्रिया के तहत किया गया था।
यूके इंडियन यंग प्रोफेशनल स्कीम 2025 के लिए कौन–कौन योग्य है?
Indian Young Professionals Scheme Eligibility 2025: यूनाइटेड किंगडम सरकार की इंडियन यंग प्रोफेशनल स्कीम 2025 के लिए Eligibility Criteria सेट किया गया है जिसके तहत युवाओं को सेलेक्शन किया जाएगा-:
- 18 से 30 वर्ष की उम्र के भारतीय युवा इस योजना में अप्लाई कर सकते हैं।
- ग्रेजुएट या हायर एजुकेशन युवाओं के पास होने चाहिए जो यूके के लेवल 6 एजुकेशन मानदंड को पूरा करती हो।
- युवाओं के पास करीब 2.9 लाख रुपए की बचत होनी चाहिए।
- युवा किसी बच्चे का माता या पिता नहीं होना चाहिए जो उस पर आर्थिक रूप से आश्रित हो।
- युवा का पहले से यूके यूथ मोबिलिटी स्कीम या इंडियन यंग प्रोफेशनल स्कीम वीजा में नाम दर्ज नहीं होना चाहिए।
यूके इंडियन यंग प्रोफेशनल स्कीम 2025 के तहत वीजा में भारतीय युवाओं के लिए क्या-क्या सुविधाएं दी गयी है?
Indian Young Professionals Scheme Visa 2025 में युवाओं के लिए यूनाइटेड सरकार ने कई तरह की सुविधाओं को शामिल किया हुआ है जो भारतीय युवा के यूके विजा में कर किए जाएंगे-:
- भारतीय युवा वीजा के तहत यूनाइटेड किंगडम में कहीं भी रहने और काम करने के लिए योग्य माने जाएंगे।
- यूके के किसी माननीय इंस्टीट्यूशन में पढ़ाई कर सकेंगे।
- ज्यादा से ज्यादा इंडस्ट्री में काम करने और बतौर सेल्फ एंप्लॉयड के तौर पर भी काम कर सकते हैं।
इंडियन यंग प्रोफेशनल स्कीम वीजा 2025 के तहत युवाओं को कुछ सुविधा नहीं मिलेंगे जिसमें युवा UK के ज्यादातर पब्लिक फंड का इस्तेमाल नहीं कर सकेंगे और वीजा 24 महीने से अधिक समय सीमा तक अवेल नहीं रहेगा।
युवा इस स्कीम के तहत अपने साथ किसी भी आर्थिक रूप से आश्रित बच्चे या व्यक्ति को वीजा में शामिल नहीं कर सकते हैं। इसके अलावा युवाओं को खेल पोस्ट में काम करने के लिए भी अनुमति नहीं मिलेगी।
इंडियन यंग प्रोफेशनल स्कीम वीजा 2025 के तहत आवेदन कैसे करें और इसकी प्रक्रिया क्या है?
Indian Young Professionals Scheme Visa Application Process: यूनाइटेड किंगडम की इंडियन यंग प्रोफेशनल स्कीम वीजा 2025 में युवाओं को एप्लीकेशन फीस से मुक्त कर दिया गया है जिसके तहत भारतीय युवा इस एप्लीकेशन फॉर्म को फ्री में भर सकते हैं लेकिन सिलेक्टेड भारतीय युवाओं को वीजा के लिए ₹37000 का भुगतान करना होगा।
वहीं इमीग्रेशन हेल्थ सर्च चार्ज का भी भुगतान करना होगा जिसके लिए युवाओं को करीब ₹1.8 लाख रुपए फीस भरनी होगी। सिलेक्टेड युवाओं को 90 दिनों के भीतर ईमेल के जरिए जानकारी दी जाएगी जिसके बाद में ऑनलाइन वीजा संबंधित फीस का भुगतान करने, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और एक बायोमैट्रिक अप्वाइंटमेंट की प्रक्रिया में शामिल होना होगा।
वीजा संबंधित सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद सिलेक्टेड भारतीय युवाओं को वीजा प्रदान किया जाएगा तथा यूके वीजा प्रधान होने के 6 महीने के भीतर उन्हें यूके ट्रैवल करना होगा।
भारतीय युवाओं को मल्टीपल समय सीमा के तहत यूके से भारत आने और भारत से यूके जाने का मौका दिया जाएगा। वही इस योजना के तहत वीजा जारी होने के बाद अगर कोई युवा 31 वर्ष का हो जाता है लेकिन उसका वीजा एक्सपायर नहीं हुआ है तो ऐसे में वह यूके में रह सकता है तथा उसका वीजा मान्य होगा।
सभी भारतीय युवाओं को यह ध्यान रखना होगा कि यूके की इंडियन यंग प्रोफेशनल वीजा स्कीम 2025 के तहत एक समय में केवल एक ही बार एप्लीकेशन को सबमिट किया जा सकता है तथा सिलेक्ट न होने पर वह भविष्य में इस स्कीम की अन्य साइकिल में आवेदन कर सकते हैं।