बॉलीवुड की नई ब्लॉकबस्टर फिल्म Saiyaara सिनेमाघर में धूम मचा रही है और दर्शकों का प्यार लूट रही है। फिल्म की लीड कास्ट ने दर्शकों पर ऐसी छाप छोड़ी है कि पहले ही दिन फिल्म को काफी बड़ी सक्सेस मिली। चलिए जानते हैं “Saiyaara” फिल्म की अब तक की box office collection और review.
18 जुलाई से सिनेमाघर में धूम मचा रही है फिल्म “Saiyaara”, ओपनिंग डेट पर ही करोड़ों में खेली!
बॉलीवुड की नई रोम कॉम फिल्म “Saiyaara” 18 जुलाई 2025 से सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। काफी लंबे समय बाद बॉलीवुड में एक शानदार रोमांस, इंटिमेसी और हार्टब्रेक का मिक्स फिल्म Saiyaara में देखने को मिला है।
यही वजह है कि दर्शको को यशराज के बैनर तले बनी फिल्म सैयारा काफी पसंद आ रही है क्योंकि इसमें दो नए चेहरे देखने को भी मिल रहे हैं।
इस फिल्म से बॉलीवुड में दो नए चेहरों में कदम रखा है जिसमें एक्टर Ahaan Panday और एक्ट्रेस Aneet Padda ने अपनी acting skill से धमाल मचा दिया है।
एक्टर Ahaan Panday और एक्ट्रेस Aneet Padda ने डेब्यू फिल्म Saiyaara से न सिर्फ दर्शकों का प्यार लुटा है बल्कि फिल्म के पहले ही दिन box office पर काफी कमाई की है। फिल्म “Saiyaara” ने opening day पर ही 21 करोड़ की कमाई कर ली।
Weekend पर हिट साबित हुई फिल्म “Saiyaara”, 100 करोड़ के box office club में शामिल होने के तैयार
बॉलीवुड की नई फिल्म Saiyaara में lead actor Ahaan Panday और Aneeta Padda ने अपनी केमिस्ट्री से दर्शकों के दिलों में जगह बना ली है जिसके बाद पहले दिन 21.25 करोड़ की कमाई।
फिल्म रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार को सैयारा को देखने के लिए दर्शकों की लंबी भीड़ देखी गई जिस वजह से 2nd day box office collection 25 crore रहा।
वही sunday को भी बहुचर्चित फिल्म सैयारा को देखने के लिए हजारों ticket हुई जिसके चलते फिल्म के तीसरे दिन संडे को 37 करोड़ का कलेक्शन देखा गया।
फिल्म सैयारा ने opening day से लेकर weekend पर कुल 83 करोड रुपए का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया, जिसके बाद अब जल्द ही फिल्म 100 करोड़ की क्लब में शामिल होने वाली है।
काफी लंबे समय बाद बॉलीवुड में कोई ऐसी रोमांस से भरपूर फिल्म को देखा गया है जिसकी कहानी दर्शकों को इतनी पसंद आई है कि फिल्म के सिर्फ तीसरे ही दिनों में दर्शकों की प्यार की वजह से फिल्म 100 करोड़ की क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है।
“Saiyaara” फिल्म ने शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की फिल्म “कबीर सिंह” का भी रिकॉर्ड तोड़ दिया है। फिल्म कबीर सिंह ने ओपनिंग डे से लेकर फर्स्ट संडे तक 70.83 करोड रुपए का कलेक्शन किया था जबकि फिल्म सैयारा ने अपने opening day से लेकर फर्स्ट संडे तक 83 करोड रुपए की कमाई की है।
रोमांस इंटिमेसी, हार्टब्रेक और प्यार का गहरा एहसास से भरपूर है मोहित सूरी की फिल्म “Saiyaara”
Saiyaara Movie Review– बॉलीवुड की नई रोमांटिक फिल्म “Saiyaara” ने रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक धमाल मचा दिया है और लीड कास्ट की वजह से यह दर्शकों का प्यार लूट रही है।
फिल्म बॉलीवुड डायरेक्टर मोहित सूरी के निर्देशन में बनी है इसलिए इस फिल्म में मोहित सूरी के अबतक की फिल्मों का रोमांस, इंटिमेसी, हार्टब्रेक और प्यार के गहरा एहसास जैसे इंटरेस्ट को पूरी तरह से देखा जा सकता है। डायरेक्टर मोहित सूरी और लीड कास्ट की वजह से ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी कमाल कर रही है।
फिल्म की शुरुआत लीड कलाकार वाणी (Aneet Padda) से होती है जिसे उसकी मंगेतर ने छोड़ दिया होता है और उसकी मुलाकात म्यूजिशियन कृष (Ahaan Panday) से होती है। लीड एक्टर कृष स्ट्रगलिंग संगीतकार होता है। वाणी और कृष अपने सपनों की दुनिया को पूरा करने की राह में एक दूसरे से प्यार कर बैठते हैं। फिल्म में प्यार को लेकर गुस्सा, हार्टब्रेक और रोमांस जैसे पलों को भी देखा जाता है।
Saiyaara movie review की बात की जाए तो फिल्म के फर्स्ट हाफ से लेकर अंत तक दर्शक स्क्रीन से अपनी नजर नहीं हटा पा रहे हैं और यही इस फिल्म की सक्सेस दिख रही है।
फिल्म के गानों को भी काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है जो कि यह एक म्यूजिकल लव स्टोरी भी कहीं जा रही है। कहीं-कहीं इस फिल्म की कहानी एक्टर आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म आशिक-2 की भी याद दिलाती है।
“Saiyaara” ने पहले वीकेंड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से तोड़ा आलिया भट्ट, राजकुमार राव समेत इन कलाकारों बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड!
“Saiyaara” फिल्म की प्रेम कहानी ने बॉलीवुड की कई लोकप्रिय फिल्म का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन तोड़ दिया है जिसमें आलिया भट्ट राजकुमार राव और कई बड़े स्टार्स की फिल्म शामिल है।
आलिया भट्ट की डेब्यू फिल्म “स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर” का लाइफटाइम बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 70 करोड रुपए रहा है। सैयारा फिल्म के लीड एक्टर अहान पांडे की बहन और एक्ट्रेस अनन्या पांडे की डेब्यू फिल्म “स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2” का ओवरऑल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 70.86 करोड रुपए रहा।
वही जॉन अब्राहम की फिल्म “डिप्लोमेट” ( 38.97 करोड़ रुपए) और राजकुमार राव की फिल्म “भूल चूक माफ” का ओवरऑल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 74.18 करोड रुपए हुआ है और इन सभी फिल्मों का ओवरऑल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फिल्म सैयारा ने तोड़ दिया है।
Saiyaara Movie OTT Realese Date
सैयारा फिल्म का screening पार्टनर netflix है तो यह भी सम्भावना है कि यह फिल्म OTT platform Netflix में रिलीज़ हो सकती है। बाकि ये सब इस बात पर निर्धारित करता है की netflix कितना price quote करता है। जल्द ही यह announce होगा की कब तक यह फिल्म OTT पर दिखाई देगी।