इस साल अगस्त 2025 में Mahindra जल्दी ही अपने नए मॉडल Mahindra XEV 7e को लांच करने जा रहा है। यह कार भारत के लोकप्रिय SUV XUV 700 का electric version है। जिसे Mahindra ने INGLO (Indian Global Locally-developed platform) प्लेटफ़ॉर्म पर तैयार किया है।
INGLO Mahindra का advanced इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म है, जो खासतौर पर उनकी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए बनाया गया है।तो देर किस बात की आइये जानते है Mahindra के इस नए मॉडल Mahindra XEV 7e की खूबियों के बारे में।
Mahindra XEV 7e
जी हाँ Mahindra का Mahindra XEV 7e मॉडल मार्केट में SUV Tata Harrier EV, Hyundai Ioniq 5 और MG ZS EV जैसे कारों को टक्कर देने के लिए तैयार है। Mahindra XEV 7e में आपको बेस्ट फीचर्स, पावर आउटपुट के साथ साथ एक नया डिज़ाइन देखने मिलेगा।
Mahindra XEV 7e एक फुल साइज 7-सीटर इलेक्टिक SUV कार है जो अपनी दमदार बैटरी, शानदार रेंज और एडवांस फीचर्स के साथ जल्दी ही भारत में लांच होने वाली है। महिंद्रा XEV 7e का टॉप मॉडल XUV 700 के जैसा ही होगा।
Launch Date and Price:
Mahindra अपनी इस कार Mahindra XEV 7e को अगस्त से दिसंबर 2025 के बीच मार्केट में उतार सकती है। इसकी खूबियों को देखते हुए हम कह सकते है की यह SUV future की दमदार गाड़ियों में से एक बनने जा रही है।
Mahindra XEV 7e को इलेक्ट्रिक SUV का भविष्य कहा जा सकता है। इसकी कीमत की बात करे तो यह लगभग ₹21 लाख से ₹30 लाख के बीच हो सकती है।
यह भी पढ़े- Maruti Brezza 2025: कीमत, फीचर्स और शानदार लुक देख उड़ जाएंगे हो
इंटीरियर फीचर्स (Interior Features):
इसका इंटीरियर पूरी तरह से Futuristic और premium design पर based है जो इसे एक modern electric SUV बनाता है। XEV 7e में तीन बड़ी screen “Digital instrument cluster”, “centre infotainment touchscreen” और “passenger display” दी गयी है जो ड्राइविंग को और भी smart बनाता है।
XEV 7e में Automatic Climate Control, ambient lighting, ventilated seats जैसी सुविधाएं दी गयी है जो इसे और भी खास बनाता है। इसके अलावा इसमें Long Drive के लिए आरामदायक सीट्स दी गयी है जो ड्राइव के लिए परफेक्ट है।
Mahindra XEV 7e में connectivity के लिए Android Auto और Apple CarPlay दिया है। इसमें wireless चार्जिंग, 5G-enabled internet support और AI-based voice command system भी दिया गया है।
साउंड सिस्टम 16-स्पीकर वाला प्रीमियम Harman Kardon सिस्टम दिया गया है। XEV 7e का इंटीरियर, कम्फर्ट और लग्जरी का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है जो ड्राइव को नेक्स्ट लेवल पर लेकर जाता है।
एक्सटीरियर फीचर्स (Exterior Features):
Mahindra XEV 7e के एक्सटीरियर फीचर्स की बात करे तो इसका exterior लुक इसे अलग पहचान देता है जो Futuristic और aerodynamic design पर based है।
इसमें Sleek Closed Front Grille अलग तरीके से डिज़ाइन की गयी है। इसके साथ एल-शेप DRLs (Daytime Running Lights) हाई-टेक तरीके से दिया गया है।
XEV 7e में Flush-fit door handles दिए गए है जो इस्तेमाल न होने पर बॉडी के अंदर फिट रहते है जो कार का लुक cleen और शानदार बनाता है और लग्जरी कारों जैसा फील दिलाता है। इसके अलावा शार्क फिन एंटेना इसे एक कूपे SUV जैसा स्पोर्टी फिनिश देता है।
कार के front में शार्प और स्लिम DRLs दिए गए है जो इसके लुक को हाईटेक बनाते है। साथ ही साथ फुल LED हेडलाइट्स दिए गए है जो रात में बेहतरीन विज़िबिलिटी देती हैं।
Alloy Wheels की बात करे तो XEV 7e में Aerodynamic Design वाले स्टाइलिश व्हील्स दिए गए है जो कार को स्पोर्टी और प्रीमियम लुक देते है।
कुल मिलाकर Mahindra XEV 7e का एक्सटीरियर डिजाइन एकदम स्मार्ट, क्लीन, स्टाइलिश और Futuristic है। XEV 7e उन लोगों के लिए एकदम परफेक्ट है जो एक दमदार, अट्रैक्टिव, और मॉडर्न इलेक्ट्रिक SUV की तलाश में हैं।
यह भी पढ़े- Tesla Model Y भारत में लॉन्च: जानें कीमत, मुंबई शोरूम, और BYD से मुकाबला
सेफ्टी फीचर्स (Safety Features):
इसमें ADAS Level 2 (Advanced Driver Assistance System) दिया गया है। यह एक स्मार्ट टेक्नोलॉजी है जिसमे कैमरा, सेंसर और रडार का इस्तेमाल होता है जो दुर्घटनाओं को रोकने या कम करने मदद करता है और ड्राइविंग को आसान बनता है।
XEV 7e में 6 से 8 तक airbags दिए गए है जो दुर्घटना होने पर सुरक्षा प्रदान करता है। इसके अलावा XEV 7e में ABS (Anti-lock Braking System) और EBD (Electronic Brakeforce Distribution) दिए गए है जो तेज़ ब्रेकिंग के समय गाड़ी को कंट्रोल में रखते हैं।
Electronic Stability Program (ESP) दिया गया है जो मोड़ पर और तेज़ रफ्तार में गाड़ी को फिसलने से बचाता है। Hill Hold Control और Hill Descent Control जैसे फीचर्स भी दिए गए है जो चढ़ाई और ढलान पर ड्राइविंग को आसान और सुरक्षित बनाते है।
सबसे महत्वपूर्ण इसमें Tyre Pressure Monitoring System (TPMS) दिया गया है जो हर समय टायर प्रेशर पर नज़र रखता है ताकि टायर पंक्चर होने या फिर सफर के दौरान किसी दुर्घटना से बच जा सकें।
निष्कर्ष (Conclusion):
Mahindra XEV 7e एक इलेक्ट्रिक SUV ही नहीं बल्कि ऐसी कार है जो आपकी सुरक्षा को भी प्राथमिकता देती है। इसमें सेफ्टी फीचर्स न सिर्फ आपको बल्कि आपकी पूरी फैमिली को एक सुरक्षित और भरोसेमंद ड्राइविंग अनुभव देते हैं। अगर आप स्टाइलिश और भरोसेमंद EV SUV लेना चाहते है जो आपके साथ-साथ आपकी फैमिली को भी सुरक्षा प्रदान करे तो यकीन मानिये यह कार आपके लिए ही बनी है।