क्या आप जानते हैं आज करोड़ों कमाने वाली सामंथा की पहली सैलरी कितनी थी?

सामंथा साउथ फिल्म इंडस्ट्री की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में से है। लेकिन क्या आप जानते है की सामंथा की पहली सैलरी कितनी थी?

सामंथा ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की और संघर्ष के दिनों में उन्होंने हर छोटे मौके को अपनाया और खुद को साबित किया

एक पुराने वीडियो से पता चला है कि उनकी पहली कमाई 500 रुपए थी। जो उन्होंने एक होटल इवेंट में काम करके कमाई थी

वीडियो में सामंथा ने कहा- 'मेरी पहली कमाई 500 रुपए की थी, जिसे मैंने 8 घंटे काम करके कमाया था।

मैं 10वीं या 11वीं क्लास में थी जब मैंने एक होटल में चल रहे एक कॉन्फ्रेंस में 8 घंटे तक हेल्प किया था।

सामंथा की सैलरी कितनी है?

आज सामंथा एक फिल्म 3 से 5 करोड़ रुपये लेती हैं। इतना ही नहीं, वह ब्रांड एंडोर्समेंट से भी सालाना लगभग 8 करोड़ रुपये कमाती हैं।

सामंथा की कुल नेट वर्थ लगभग ₹100 से ₹110 करोड़ की है। फ़िल्ममेकर Raj Nidimoru से शादी के बाद कपल की कुल नेटवर्थ लगभग 200 करोड़ है।

सामंथा की कुल नेट वर्थ

सामंथा रुथ प्रभु ने 'पुष्पा' के 'ऊ अंटावा' गाने के लिए 5 करोड़ रुपये चार्ज किए थे, जो भारतीय सिनेमा में किसी आइटम गाने के लिए एक रिकॉर्ड फीस है।

आइटम सॉन्ग फीस

आज सामंथा साउथ फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हैं। छोटी शुरुआत से बड़ा मुकाम पाने की उनकी कहानी सच में इंस्पायरिंग है!