Hardik pandya controversy: अपने फैंस के बीच कुंग फु पांड्या (kung fu pandya) नाम से मशहूर hardik pandya भारतीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम के जाने माने ऑलराउंडर है जो अपनी घातक गेंदबाज़ी, असाधारण फील्डिंग, और आक्रामक बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते है।
मैदान में अपने खेल के साथ-साथ controversies से घिरे रहने वाले हार्दिक पंड्या अपने स्टाइलिश अंदाज़ के लिए भी प्रशंसकों के बीच छाए रहते है।
आइये इस आर्टिकल में हम आपको उनकी ज़िन्दगी से जुड़े Controversies उनकी networth और luxary लाइफ स्टाइल के बारे में बताते है।
Koffee with Karan Controversy
साल 2019 में एक टीवी शो “koffee with karan” में Hardik Pandya और KL Rahul एक साथ शो में नज़र आये। लेकिन शो के बीच हार्दिक पांड्या द्वारा महिलाओ के लिए कुछ आपत्तिजनक टिप्पणियां की गयी जो सोशल मीडिया में वायरल हो गया और विवाद खड़ा हो गया।
इस बयान के लिए सोशल मीडिया पर Haridk pandya को troll किया गया और उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
इस विवाद के चलते BCCI ने उन पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया था। बाद में हार्दिक पांड्या ने इस घटना के लिए सार्वजानिक रूप से माफ़ी मांगी तब जाकर मामला शांत हुआ।
IPL Captancy Controversy
आईपीएल (IPL) में हार्दिक पांड्या 2015 से 2021 तक Mumbai Indians के लिए रोहित शर्मा की कप्तानी में खेले लेकिन अचानक साल 2022 की नीलामी में मुंबई इंडियंस ने hardik pandya को रिलीज़ कर दिया।
जिसके बाद साल 2022 में ही Gujrat Titans ने उन्हें खरीद कर टीम का कप्तान बना दिया। अपनी कप्तानी में उन्होंने गुजरात टाइटन्स को खिताब जीताया और वह पहले कप्तान बने जिन्होंने एक नयी टीम का नेतृत्व किया और IPL का खिताब जीता।
फिर 2024 में में उन्हें मुंबई इंडियन्स का कप्तान बना दिया गया जिससे Rohit Sharma के फैंस नाराज़ हो गए और और उन्हें सोशल मीडिया और मैदान दोनों जगह जमकर ट्रोल किया गया। यह विवाद लबे समय के लिए तक चला जिसमे रोहित शर्मा के फैंस की नाराज़गी साफ देखी जा सकती है।
यह भी पढ़ें- Yuzvendra Chahal Controversy: पर्सनल लाइफ और cricket से जुड़े विवाद
Hardik Pandya और Nataša Stanković Divorce Controversy
हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक (Natasa Stankovic) के बीच रिश्ते की शुरुआत 2019 में हुई, अगले साल 2020 में दोनों ने सगाई की और 2020 में ही उनकी कोर्ट मैरिज हो गयी। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ही रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गयी जो कि तलाक तक पहुंच गया।
साल 2024 में हार्दिक पंड्या और नताशा स्टेनकोविक का तलाक हो गया जो कि सोशल मीडिया में काफी वायरल हुआ। दोनों का एक बेटा भी है जिसका नाम अगस्त्य है।
Hardik Pandiya Networth
नेटवर्थ की बात करे तो आलराउंडर हार्दिक पांड्या की नेटवर्थ 2025 में लगभग 98 करोड़ है। BCCI ने उन्हें ग्रेड-ए कॉन्ट्रैक्ट दिया है, ग्रेड-ए कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक उन्हें सालाना 5 करोड़ रुपये मिलते है।
टेस्ट मैच के लिए उन्हें प्रति मैच 30 लाख रुपये, वनडे मैच में 20 लाख रूपये प्रति मैच, और टी20 मैच में प्रति मैच 15 लाख रुपये मिलते है।
मैच के अलावा हार्दिक पांड्या ब्रांड एंडोर्समेंट्स और विज्ञापन भी प्रमोट करते है। उनके द्वारा प्रमोट किए जाने वाले कुछ प्रमुख ब्रांड्स boAt, ड्रीम 11, परफ्यूम ब्रांड, मोबाइल ब्रांड आदि है।
Hardik Pandya Cricket Records
लम्बे समय के बाद भारतीय टीम को Hardik Pandya के रूप में एक परफेक्ट आलराउंडर मिला है, हार्दिक पांड्या के cricket career की बात करे तो उन्होंने अभी तक भारत के लिए 86 ODI (One Day International) मैच खेले है जिसमे उनके बल्ले से 1969 रन निकले है साथ ही 84 विकेट भी लिए है।
टेस्ट क्रिकेट में 11 टेस्ट मैचों में 532 रन और 17 विकेट लिए है। टी20 क्रिकट में 1300+ रन और 80 से ज्यादा विकेट अभी तक ले चुके है।
IPL की बात करे तो Hardik Pandya150 से अधिक मैच खेल चुके है और 70 से अधिक विकेट ले चुके है। वह पहले भारतीय आलराउंडर है जिन्होंने टी20 में 5000 रन और 200 विकेट का दोहरा शतक पूरा करने का कारनामा किया है।
IPL में उनके नाम कुल 5 ख़िताब है जिसमे से चार ख़िताब उन्होंने मुंबई इंडियंस के साथ रहते हुए जीते है जिसमे उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही और एक ख़िताब गुजरात टाइटन्स के लिए कप्तान के रूप में जीता है।
Lifestyle
हार्दिक पांड्या अपनी लाइफस्टाइल को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते है उन्हें स्पोर्ट्स कारों का बहुत शौक है उनके पास ऑडी, मर्सिडीज, रोल्स रॉयस और लैम्बोर्गिनी जैसी गाड़ियाँ हैं। उन्हें महंगी घड़ियों का भी शौक है, पैटक फिलिप नॉटिलस जिसकी कीमत 1.65 करोड़ रुपये के लगभग है।
इसके अलावा रोलेक्स ऑयस्टर परपेचुअल कॉस्मोग्राफ जैसी घडी भी उनके कलेक्शन में शामिल है। अपनी हेयर स्टाइल को लेकर भी हार्दिक पंड्या सुर्खियों में छाए रहते है, हाल ही में चल रहे एशिया कप में हार्दिक नए लुक में नज़र आये।
अपने इस नए लुक को उन्होंने इस्टाग्राम पर “न्यू मी” कैप्शन के साथ शेयर किया है। सफ़ेद दिखने वाले बाल और काली दाढ़ी में हार्दिक अलग ही अंदाज़ में नज़र आ रहे है और उनके फैंस भी उनके नए लुक को खूब पसंद कर रहे है।