Body Detox कैसे करें? जाने detox करने के तरीके, घरेलू नुस्खे, दिनचर्या और खानपान से संबंधित संपूर्ण जानकारी! 

बॉडी की बाहरी त्वचा को हम स्नान और नेचुरल रेमेडीज से ठीक कर सकते हैं लेकिन शरीर को अंदर से भी डिटॉक्स होने की आवश्यकता होती है।

आज हम आपके लिए body detox करने के घरेलू नुस्खे दिनचर्या और खान-पान से संबंधित संपूर्ण जानकारी लेकर आए हैं। body detox करने के इन उपायों का इस्तेमाल करके आप घर बैठे ही अपनी बॉडी को अंदर और बाहर दोनों तरीके से स्वस्थ बना सकते हैं। ‌

बॉडी डिटॉक्स करना क्यों जरूरी है? (Why body detox is necessary)

आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में अपने शरीर का ध्यान रखना अति आवश्यक है।‌ समय-समय पर body detox करना जरुरी है और डॉक्टर भी समय-समय पर स्वस्थ रहने के लिए बॉडी डिटॉक्स करने का उपाय या राय देते हैं।‌

हम कुछ बातों से जानेंगे कि आखिर क्यों बॉडी को डिटॉक्स करना जरूरी है जो कि इस प्रकार है-: 

1. शरीर से टॉक्सिन पदार्थ को बाहर करना

वातावरण खराब होने से इसका सीधा असर मनुष्य के शरीर के अंगों पर पड़ता है जिससे शरीर की सिर्फ भारी नहीं बल्कि अंदरूनी त्वचा भी ग्रसित हो जाती है इसलिए शरीर में मौजूद toxin को बाहर निकालने के लिए डिटॉक्स करना जरूरी होता है।

यह toxin बाहरी वातावरण, खराब या जंक फूड एवं खारे पानी से शरीर में प्रवेश करते हैं जिसके बाद यह कई स्वास्थ्य समस्याओं का अंजाम देते हैं। अतः शरीर से बॉडी डिटॉक्स के जरिए toxin का बहार निकलना आवश्यक है।

2. डाइजेशन सिस्टम स्वस्थ रखने के लिए 

बॉडी डिटॉक्स का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य है पाचन तंत्र या डाइजेशन सिस्टम को ठीक रखना होता है। ‌बॉडी डिटॉक्स के घरेलू उपायों द्वारा डाइजेशन सिस्टम को ठीक रखा जा सकता है क्योंकि पाचन तंत्र के सुचारू रूप से काम करने से ही पूरी बॉडी स्वस्थ रहती है।

यह भी पढ़े- PCOD क्या है? जानिए PCOD के कारण, इलाज, सावधानियां और बचाव से संबंधित संपूर्ण जानकारी

3. शरीर में ऊर्जा का संचार 

स्वास्थ्य एक्सपर्ट के मुताबिक यदि मनुष्य की बॉडी डिटॉक्स नहीं है तो उसमें ऊर्जा की मात्रा बेहद कम होती है जिससे वह दैनिक दिनचर्या का काम भी ठीक से नहीं कर पता है। बॉडी डिटॉक्स रहने से शरीर में ऊर्जा का संचार होता है। ‌

4. त्वचा, बाल, बीमारियों और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार के लिए 

आधुनिक जीवन में त्वचा बाल और मानसिक स्वास्थ्य सबसे ज्यादा खराब जीवन शैली एवं वातावरण से ग्रसित रहता है जिस वजह से कई सारी बीमारियां शरीर को घेर लेती है।

यदि बॉडी को समय समय पर डिटॉक्स किया जाए तो त्वचा, बाल और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार लाया जा सकता है। ‌

फुल बॉडी डिटॉक्स करने के घरेलू उपाय (Full Body detox home remedies)

बॉडी डिटॉक्स करना क्यों जरूरी होता है यह तो हमने समझ लिया लेकिन फुल बॉडी डिटॉक्स कैसे करे, इसके लिए हमने कुछ फुल बॉडी डिटॉक्स घरेलू उपाय बताएं हैं जो कि इस प्रकार है-:

1. नींबू पानी और सादा पानी का सेवन

बॉडी डिटॉक्स करने का सबसे सरल उपाय सादा पानी पीना है। आप बॉडी डिटॉक्स करने के लिए सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से शरीर के सारे टॉक्सिन निकल जाएंगे।

पूरे दिन शरीर को डिटॉक्स करने के लिए समय-समय पर पानी पीते रहे। ‌यदि संभव हो तो नींबू पानी का सेवन करें क्योंकि नींबू पानी में विटामिन सी एवं मिनरल्स मौजूद होते हैं जो कि शरीर से टॉक्सिन निकालने में मदद करते हैं।

2. दही, फल और हरे पत्तेदार सब्जियां का सेवन 

यदि आप पाचन तंत्र को सही रखना चाहते हैं तो आप खानपान में दही को ऐड कर सकते हैं। ‌दही में कैल्शियम एवं प्रोबायोटिक पाए जाते हैं जो की पेट को ठंडक पहुंचाते हैं जिससे पाचन तंत्र दुरुस्त रहता है।

यह बॉडी डिटॉक्स करने का एक सरल उपाय माना जाता है। ‌शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए फल और हर पटल सब्जियां भी काफी सहायक होती है जो की बॉडी को अंदर से डिटॉक्स करने में काफी मदद करती है।

हाइड्रेशन के लिए तरबूज, खीरा, कवि अवोकेडो आदि का सेवन किया जा सकता है जबकि हरे पत्तेदार सब्जियों में पालक एवं धनिया एवं पुदीने की चटनी का सेवन पाचन तंत्र को सही रखता है।‌

3. व्यायाम और ग्रीन टी (Exercise and Green Tea) 

बॉडी डिटॉक्स करने के लिए रेगुलर चाय की जगह ग्रीन टी को अपनी दिनचर्या में ऐड करें। ‌ग्रीन टी में मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट एवं विटामिन पाए जाते हैं जो की शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं एवं ग्रीन टी को नेचुरल Tea के तौर पर रेकमंड किया जाता है।

वही व्यायाम से भी शरीर के टॉक्सिंस को बाहर किया जा सकता है इसलिए प्रतिदिन कोई भी एक व्यायाम को अपने दिनचर्या में शामिल करें।‌

घर पर बनाएं स्किन को चमकाने वाले 3 असरदार body detox फेस पैक 

आजकल lifestyle और polution के कारण हमारी त्वचा पर गंदगी, थकान और डलनेस साफ दिखाई देती है। ऐसे में skin detox करना जरूरी हो जाता है।

यहां हम आपको कुछ आसान फेस पैक बता रहे हैं जिन्हें आप घर पर तैयार करके त्वचा की गहराई से सफाई कर सकते हैं। जो कि इस प्रकार है-: 

1. हल्दी-बेसन फेस पैक – नेचुरल ग्लो के लिए सबसे असरदार

हल्दी और बेसन का मिश्रण बाहरी त्वचा को डिटॉक्स करने के लिए उत्तम माना जाता है।‌ हल्दी में विटामिन C पाया जाता है जो त्वचा के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है।

इसमें मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट एवं एंटी इन्फ्लेमेटरी गुण त्वचा की गंदगी को निकालने में मदद करते हैं, बेसन त्वचा के मुरझायापन और कालेपन को दूर करता है। अतः हल्दी और बेसन का फेस पैक त्वचा के लिए बेहद जरूरी है। ‌

2. नींबू और शहद का फेस पैक – स्किन ब्राइटनिंग और डिटॉक्स के लिए 

नींबू और शहद दोनों का मिश्रण शरीर की भारी त्वचा के लिए अच्छा होता है। नींबू और शहर में विटामिन सी विटामिन की और कई तरह की गुण पाए जाते हैं तथा इसके फैंस पैक से शरीर की भारी त्वचा को डिटॉक्स किया जा सकता है।

3. दही और ओटमील का फेस पैक

दही में प्रोबायोटिक पाए जाते हैं और ओट्स में कई तरह के खनिज तत्व पाए जाते हैं। दही और ओटमील का फेस पैक त्वचा से गंदगी निकालने में मदद करता है इसलिए यह फेस पैक शरीर को डिटॉक्स करने में सर्वोत्तम माना जाता है।

Leave a Comment