India Vs England 3rd Test Match: नतीजा टिका है आखिरी दिन पर

IND vs ENG 3rd Test Match Update

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच का आज चौथा दिन था। दोनों टीमों के बीच मैच जीतने की होड़ लगी हुई है। 

आज इंग्लैंड की दूसरी पारी में उनका कोई भी बल्लेबाज़ भारतीय गेंदबाज़ो का डटकर मुकाबला नहीं कर पाया। भारतीय गेंदबाजों ने खासकर Washington Sunder ने शानदार गेंदबाज़ी की।

वाशिंगटन सुन्दर ने अपने स्पेल में 12.1 ओवर  में 22 देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। इसके अलावा बुमराह और सिराज ने भी 2-2 विकेट लिए। आकाशदीप और रेड्डी ने भी 1-1 विकेट चटकाया।

ताजा अपडेट के मुताबिक चौथे दिन का खेल समाप्त होने तक तक भारत का स्कोर 58 रन है और वह अपने चार महत्वपूर्ण  विकेट गवां चुका है। 

इस तरह पूरी इंग्लैंड टीम 192 पर सिमट गयी। अब भारत को 3rd टेस्ट मैच के आखिरी दिन जीत के लिए 135 रन और बनाने होंगे जबकि उसके पास 6 विकेट बचे हुए हैं।

पिच को देखते हुए ये लक्ष्य थोड़ा मुश्किल जरूर लग रहा है लेकिन अभी पिच पर भारत के KL राहुल 33 रन बनाकर डटे हुए है उनका साथ देने कल ऋषभ पंत मैदान में उतरेंगे जो शानदार फार्म से गुजर रहे है।

KL Rahul के शतक से लेकर Rishabh Pant के अर्धशतक तक यह रहे भारत और इंग्लैंड के 3rd टेस्ट मैच के आकर्षण! 

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरे टेस्ट मैच का तीसरे  दिन शनिवार को बड़े ही रोमांचक तरीके से शुरू हुआ। भारत ने अपनी दूसरी पारी में तीन विकेट गंवाकर 175 रन का स्कोर हासिल किया।

इस बड़े रन का लक्ष्य ऋषभ पंत और केएल राहुल की साझेदारी से प्राप्त किया गया। 

KL Rahul और Rishabh Pant के रिकार्ड्स

केएल राहुल ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार शतक जड़ा और उन्होंने अपने टेस्ट करियर का दसवां शतक लगाया। केएल राहुल इंग्लैंड के लॉर्ड्स में लगातार दो शतक लगाने वाले पहले भारतीय सलामी बल्लेबाज बन चुके हैं। केएल राहुल ने 176 गेंदों पर 100 रन बनाए हैं। ‌

वही Rishabh Pant के Recordes की बात की जाए तो इंग्लैंड के खिलाफ क्रिकेटर ने 74 रन की शानदार पारी खेली है जिसमें ऋषभ ने 8 चौंके और दो छक्के लगाए है।

ऋषभ ने इस दौरान कई रिकॉर्ड तोड़े हैं जिसमें से सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज के तौर पर ऋषभ का नाम सबसे ऊपर लिया जा रहा है।

भारत बनाम इंग्लैंड मैच के तीसरे दिन रविंद्र जडेजा ने अपना तीसरा अर्धशतक जड़ा। रविंद्र जडेजा ने 87 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया। जडेजा की शानदार पारी से भारत 350 रन के पार पहुंच पाया है। ‌

रविंद्र जडेजा इंग्लैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे लेकिन वह 131 गेंद पर 8 चौंके और एक छक्के की मदद से 72 रन बनाकर आउट हो गए। 

भारत बनाम इंग्लैंड चौथे दिन मैच की स्थिति

3rd टेस्ट मैच की पहली पारी में इंग्लैंड ने joe root के शतक के दम पर 387 रन बनाये जिसमे Jamie Smith ने भी 51 रन की महत्ववूर्ण अर्धशतकीय पारी खेली।

बुमराह ने पाचं महत्वपूर्ण विकेट लेकर फिर से अपनी उपयोगिता साबित करी। मोहम्मद सिराज और रेड्डी ने भी 2-2 विकेट चटकाए।

भारत ने भी अपनी पहली पारी में 387 ही बनाये जिसमे KL राहुल ने शानदार शतक (100) जड़ा। वही ऋषभ पंत और जडेजा ने भी महत्वपूर्ण अर्धशतक जड़े। 

ऋषभ पंत ने 74 रन और जडेजा ने 72 रनों की पारी खेली। इसके अलावा बाकि बल्लेबाज़ कुछ खास नहीं कर पाए।

चौथे दिन इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 2-0 स्कोर से आगे खेलते हुए 192 बनाये जिसमे इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज़ अर्धशतक नहीं बना पाया।

इसका अंदाज़ा इसी बात से लगाया जा सकता है की इंग्लैंड की बल्लेबाज़ी के टॉप स्कोरर Joe root रहे जिन्होंने 40 रन की छोटी मगर महत्वपूर्ण पारी खेली।  

मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड को झटका देते हुए ओली पोप को एलबीडब्ल्यू किया। वह अपनी पारी में केवल चार रन ही बना पाए और अब क्राउली का साथ देने जो रूट मैदान में उतरे हैं। ‌इंग्लैंड की दूसरी पारी में मोहम्मद सिराज ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए।

इससे पहले भी मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड को झटका दिया था जिसमें इंग्लैंड के बेन डकेट का कैच सिराज ने जसप्रीत बुमराह को पकड़ाया। बेन अपनी पारी में केवल 12 रन ही बना पाए।

जवाब में भारत ने अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट के नुकसान पर 58 रन बना लिए है। जिसमे सुभमन गिल का महत्वपूर्ण विकेट भी शामिल हैं। दूसरी पारी में  भारत की शुरुआत ख़राब रही, जयसवाल बिना कोई रन बनाये पवेलियन लौट गए। 

करुण नायर भी अभी तक अपनी भूमिका के साथ न्याय नहीं कर पाए है एवं मात्र 14 रन बनाकर carse का शिकार बने। शुभमन गिल भी ज्यादा देर तक नहीं टिक पाए और 6 रन बनाकर उनको भी carse ने चलता किया। 

 पांचवे और आखिरी दिन भारत को जीतने के लिए 135 की जरुरत है। जो पिच को देखते हुए थोड़ा मुश्किल लग रहा है।

लेकिन अभी भारतीय बल्लेबाज़ी में काफी गहराई बची हुई है तो ये कहना मुश्किल है की मैच किस तरफ जायेगा। इसके लिए दर्शको को पांचवे और अंतिम दिन का इंतज़ार करना होगा।

Leave a Comment