5 Low Cost Foreign Destinations: जहां घूमना Indian Travelers के लिए है आसान

budget friendly foreign trip

Low Cost Foreign Trip from India: कम बजट में विदेश यात्रा, वो भी भारतीयों के लिए? क्या ये संभव है? तो इसका जवाब है हां। आज के समय में विदेश यात्रा सिर्फ अमीर लोग ही नहीं कर रहे है बल्कि एक आम इंसान भी foreign trip कर सकते है। बस आपको सही जानकारी, थोड़ी प्लानिंग और स्मार्ट तरीके अपनाने हैं।

कई सारे ऐसे देश है जो इंडियन के घूमने के लिए बहुत कम खर्च में एक अच्छी यात्रा का अनुभव देते है। इस लिस्ट में कई देश तो बहुत ही सुन्दर है। जिनमे इंडोनेशिया, और भूटान मेरे मनपसंद है। 

इस लेख में हम जानेंगे वो सारे देश जहाँ बहुत ही affordable price में Indian घूम सकते हैं, और साथ ही देंगे कुछ बेहतरीन टिप्स जिससे आपकी यात्रा और भी किफायती हो जाएगी।

नेपाल (Nepal): हिमालय की गोद में बसा देश

    उत्तर में हिमालय की गोद में बसा भारत का पडोसी देश Nepal जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है। भारत और नेपाल की संस्कृति एक दूसरे से काफी हद तक मेल खाती है। इसलिए आपको यहाँ अपना सा महसूस होता है।

    Nepal में entry की प्रकिया:

    • नेपाल जाने के लिए भारतीयों के लिए वीजा नहीं लगता है।
    • भारतीय नागरिक पासपोर्ट या voter ID कार्ड से नेपाल में प्रवेश कर सकते हैं।
    • लेकिन अगर आप एयर ट्रैवल कर रहे है तो उसके लिए आप के पास passport होना जरुरी है।
    • सड़क मार्ग पर Voter ID से एंट्री मिल जाती है। 

    Tourist Place: पशुपति नाथ मंदिर, पोखरा, जनकपुर, लुंबिनी, और नेपाल की राजधानी काठमांडू में कई जगह है जहां आप घूम सकते है। भारतीयों के लिए यहाँ कोई वीज़ा नहीं लगाना पड़ता।

    Per day cost: नेपाल में घूमने के लिए एक दिन का खर्च 1500-2000 तक आ जाता है यदि आप पब्लिक ट्रांसपोर्ट, स्ट्रीट फ़ूड,सस्ते होटल में रहे। Nepal जाने के लिए अलग से बस का किराया 800 -1500 तक लगता है।

    यदि आप by air जाते है तो average round trip किराया 6000-10000 ऑफ सीजन में लग जाता है।  

    भूटान (Bhutan): दुनिया का सबसे खुशहाल देश

       दुनिया का सबसे खुशहाल कहा जाने वाला देश भूटान अपनी स्वछता और प्राकृतिक सुंदरता के लिए प्रसिद्ध है।  यह एक छोटा, लेकिन बेहद सुंदर देश है जो हिमालय की गोद में बसा हुआ है।

      भूटान को “Land of the Thunder Dragon” कहा जाता है। यहाँ की सबसे बड़ी खासियत है – Gross National Happiness (GNH), जो बताता है कि यहाँ की सरकार लोगों की खुशी को GDP से भी ज़्यादा महत्व देती है।

      Bhutan में entry की प्रकिया:

      • Indians के लिए वीजा की ज़रूरत नहीं होती है। बस एक Entry Permit की जरूरत होती है, जो भूटान के बॉर्डर (Phuentsholing) या एयरपोर्ट पर बनवाया जा सकता है।
      • Passport या Voter ID Card जरूरी दस्तावेज है।
      • अगर आप by road जा रहे हैं, तो Entry Permit Phuentsholing बॉर्डर से बनता है।
      • Air travel करने पर, एंट्री परमिट Paro International Airport पर बनता है।
      • भारत से दिल्ली, कोलकाता और गुवाहाटी से सीधी फ्लाइट्स Paro International Airport (भूटान) जाती हैं।

      Note: भूटान सरकार ने हाल के सालों में कुछ Sustainable Development Fee (SDF) लागू किया है। भारतीयों के लिए ये बहुत कम है – ₹1200 प्रति दिन (2025 तक छूट मिल सकती है)

      Tourist place: भूटान की राजधानी थिंपू (Thimphu), पारो, पुन्हाखा, फुंतशोलिंग जैसी जगहे है जहाँ पर विशाल बुद्ध प्रतिमा, छोटे खूबसूरत मंदिर, पहाड़ो पर बने मठ, Folk Heritage Museum, Bhutanese Textile Museum, टूरिस्ट को अपनी ओर attract करते है।

      Per day cost: भूटान मे per day cost 2900 से 4000 आ सकता है ये आप पर depend करता है की आप गेस्ट हाउस करते हो या फिर किसी होटल मे स्टे करते हो। 

      श्रीलंका Sri Lanka:

        श्रीलंका चारो तरफ से समुद्र के पानी से घिरा हुआ एक ऐसा देश हैं जो tourists को अपनी ओर आकर्षित करता है। श्रीलंका मे पर्यटकों के लिए कई धार्मिक स्थल बने हुए है।

        Adventure का शौक रखने वालो के लिए भी श्रीलंका आकर्षण का केंद्र हैं। tracking के लिए भी श्रीलंका बहुत famous है। यदि आप श्रीलंका जाने का plan बना रहे है तो आप इस लेख को पूरा पढ़े।

        Sri Lanka में entry की प्रकिया: 

        अगर आप श्रीलंका मे travel करना चाहते है तो भारतीय नागरिकों के लिए ETA (Electronic Travel Authorization) आवश्यक है जिसकी validity 30 दिन की होती है अगर आप को बढ़ाना है तो इसे बढ़ाया भी जा सकता है।

        Tourist place: श्रीलंका की राजधानी Colombo में कई घूमने वाली जगह जैसे- Galle Face Green, National Museum, Independence Square, Kandy – झीलों और मंदिरों का शहर है,  Bentota – खूबसूरत समुद्र तट, Ella – पहाड़ों और चाय बागानों की धरती, Galle – डच किला और बीच का संगम, Sigiriya – प्राचीन किला प्रसिद्ध है। 

        Per day cost: अगर आप बजट ट्रैवलर हैं और कम पैसों में ज्यादा explore करना चाहते हैं तो Sri Lanka आपके लिए एक बढ़िया विकल्प है।

        श्रीलंका घूमने के लिए प्रति दिन ₹2000 – ₹3000 का खर्चा आ सकता है। अगर आप ऑफ-सीजन में जाओगे तो आपको होटल और फ्लाइट सस्ते मे मिल जाएंगे। 

        कब जाएं घूमने ? (Best Time to Visit): श्रीलंका दो part मे divide है: एक है South-West और दूसरा North-East है। दोनों जगह के मौसम मे difference है। साउथ-वेस्ट मे घूमने के लिए दिसंबर – मार्च सबसे best time है जबकि नार्थ-वेस्ट मे घूमना है तो आपको मई – सितंबर आना पड़ेगा।

        थाईलैंड (Thailand):

          थाईलैंड एक एशियाई देश है जो अपने beaches, opulent royal palaces, Buddha temples के लिए प्रसिद्ध है। थाईलैंड अपने beches और बौद्ध मंदिरो के लिए प्रसिद्ध है।

          Newlyweds couples भी honeymoon के लिए यहाँ जाना पसंद करते है। 

           Thailand में entry की प्रकिया: 

          • थाईलैंड में entry के दो तरीके है। पहला है- Visa on Arrival (VOA) और दूसरा है E -visa
          • भारतीय नागरिकों को वीज़ा एयरपोर्ट पर मिल जाता है। जिसकी फीस: 2000 Thai Baht (लगभग ₹4600) यह वीसा 15 दिन तक valid होता है।
          • पासपोर्ट, रिटर्न टिकट, होटल बुकिंग, पर्याप्त फंड प्रूफ साथ में रखना जरूरी है। 
          • E -Visa के ऑनलाइन लिए  apply करने के लिए official  website : https://www.।thaievisa।go.in पहले से अप्लाई कर सकते हैं।

          Tourist place: राजधानी Bangkok के अलावा Pattaya, Phuket, Krabi city में आप Walking Street, Coral Island, Patong Beach, Big Buddha, Island hopping जैसे स्थानों में घूम सकते है। 

          Per day cost: थाईलैंड की करेंसी Thai Baht (THB) है। 1 INR ≈ 0।45 THB के बराबर होता है। Hostel, local food, local transport, site seen और entry fees को मिलकर एक दिन का कुल संभावित ख़र्च ₹2000 – ₹3500 तक आ जाता है। यह season के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।

          Round trip flight की cost ₹10,000 – ₹18,000 (सीजन के अनुसार)

          एक budget friendly foreign trip के लिए आपको  समझदारी से पूरा ट्रिप प्लान करना होगा। 

          इंडोनेशिया (Indonesia):

            इंडोनेशिया (Indonesia) एक खूबसूरत द्वीपों का देश है जहाँ प्राकृतिक सौंदर्य, beach life, historical temple, ज्वालामुखी, और cultural monument सब कुछ एक साथ देखने को मिलता है।

            खासकर बाली (Bali) भारतीयों के लिए एक Budget friendly, रोमांटिक और नेचर से भरपूर इंटरनेशनल डेस्टिनेशन है।

            Indonesia में entry की प्रकिया: 

            • भारतीय नागरिकों को Visa on Arrival (VOA) सुविधा मिलती है।
            • Visa के लिए 500,000 Indonesian Rupiah देना होता है जो कि Indian rupay में लगभग ₹2,700 – ₹3,000) होता है। 
            • Visa 30 दिन के लिए valid होता है जो की आगे बढ़ाया भी जा सकता है।
            • Passport कम से कम 6 महीने के लिए valid होना चाहिए, साथ ही return ticket, hotel booking और पर्याप्त cash होना चाहिए।

            Tourist place: बाली (Bali), जावा (java), Gili और कोमोडो आइलैंड (Komodo Island), इंडोनेशिया के famous island है। Indonesia मे आप scuba diving, tracking जैसी activities से एक नए रोमांच का अनुभव प्राप्त कर सकते हो साथ ही साथ यह एक best honeymoon destination भी है।

            Per day cost: 1 INR ≈ 190 – 200 IDR (Indonesian Rupiah) के बराबर है। जिससे की इंडियन होने के नाते आप इंडोनेशिया में खुद को अमीर समझ सकते है। यहाँ रहने, खाने, और घूमने का  per day cost  ₹2000– ₹3000 तक आ सकता है।

            राउंड ट्रिप फ्लाइट खर्च: ₹18,000 – ₹28,000 तक होता है जो की सीजन पर निर्भर करता है। 

            Traveling Benefits यात्रा के फायदे 

            • Traveling के जरिये ही किसी देश के culture और lifestyle को जानने का मौका मिलता है।
            • ज्यादा पैसा खर्च किए बिना भी दुनिया देखने का सपना पूरा कर सकते है। 
            • Youngster के लिए बहुत अच्छा है की traveling से साथ बेहतर अनुभव जुड़ते चले जाते है। 
            • अगर आप honeymoon planning या फिर family trip plan कर रहे है तो इससे आप trip को काम खर्च में प्लान कर सकते है। 
            • इसी तरह से आप कहीं न कहीं planning और money saving में भी अच्छे हो जाते है। 

            Travel Tips: जो आपके पैसे बचाएंगे

            • Off season में घूमने जाए जिससे कम भीड़ होगी और low price में सभी चीजे मिल जाएगी। 
            • जल्दी बुकिंग करने से फ्लाइट और होटल सस्ते रेट में मिलते हैं
            • Weekend में traveling न करे। कोशिश करे कि सोमवार से शुक्रवार के दौरान trip प्लान करे क्योकि इन working days में weekend की तुलना में हर चीज के price कम होता है।
            • Hostel, guest house या homestay बुक करें।
            • Local transport (bus, metro, tuk-tuk) का उपयोग करें।
            • Street food खाएं – सस्ता और टेस्टी।
            • Travel groups या friends के साथ जाएं जिससे खर्च कम हो जाते हैं।

            निष्कर्ष (Conclusion)

            अगर आपको अभी भी लगता हैं कि विदेश यात्रा महंगी होती है, तो अब वक्त है अपनी सोच बदलने का। सही जानकारी और planning से आप भी Low Cost Foreign Trip को plan कर सकते है।

            तो अब देर किस बात की? आज ही अपना पासपोर्ट निकालिए, एक बजट तय कीजिए और दुनिया देखने निकल पड़िए… क्योंकि जिंदगी एक बार मिलती है और घूमना हर किसी का हक है।

            Leave a Reply

            Your email address will not be published. Required fields are marked *