Virat Kohli Biography: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) ने अपने क्रिकेट करियर के दम पर High Standard और Values को सेट किया है। विराट कोहली की दुनिया भर में मौजूद फैंस अक्सर उनकी प्रोफेशनल पर्सनल लाइफ के बारे में जानने की कोशिश करते रहते हैं।
इसलिए आज हम विराट कोहली की biography लेकर आए हैं जिसमें हम आपको विराट कोहली के wife, cricket career, networth, और lifestyle से जुड़ी जानकारी देंगे।
| Name | Virat Kohli |
| Born | 05-11-1988 ( Delhi, India) |
| Occupation | Cricket |
| Marital Status | Married to Actress Anushka Sharma (2017) |
| Achievements | Test Team India Captain ( 2014-2022), ODI Captaincy ( 2013-2021) T20 Cricket Captaincy ( 2017-2021), IPL Team Royal Challengers Bangalore Captain (2013-2021) |
| Net Worth | Rs.1,052 Crore ( Approximately) |
| Social Media Handle | https://www.instagram.com/virat.kohli |
Early Life और Education
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी के बाद विराट कोहली जैसा शानदार सलामी बल्लेबाज कोई नहीं आया है। विराट कोहली ने अपनी क्रिकेट स्कील से एक लेगसी को मेंटेन किया है।
विराट कोहली के शुरुआती जीवन की बात की जाए तो उनका जन्म 5 नवंबर 1988 को दिल्ली में प्रेमनाथ कोहली और उनकी पत्नी सरोज कोहली के घर हुआ था। प्रेम नाथ कोहली एक दिल्ली आधारित वकील है तथा विराट कोहली की मां सरोज कोहली एक हाउसवाइफ है।
विराट कोहली की फैमिली में माता-पिता के अलावा उनके बड़े भाई विकास और बहन भावना भी है। विराट कोहली ने अपनी प्राथमिक शिक्षा विशाल भारती पब्लिक स्कूल और सेवियर कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, दिल्ली से ही पूरी की है।
विराट कोहली की फैमिली ने उनके क्रिकेट के जस्बे को लेकर कम उम्र से ही उन्हें प्रोत्साहित किया है जिस वजह से आज वह भारत के सबसे बड़े क्रिकेटर माने जाते हैं।
Asia Cup 2025: India vs Pakistan के बीच देखने को मिल सकते है तीन महा मुकाबले
विराट कोहली क्रिकेट करियर (Cricket Career)
विराट कोहली ने साल 1998 में वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी में कोच राजकुमार शर्मा के अंडर में क्रिकेट करियर की शुरुआत की। विराट कोहली ने अपने क्रिकेट कौशल से लगातार तेजी से रैंक को हासिल किया और दिल्ली अंडर-15 टीम में Polly Umrigar Trophy के लिए खेला।
विराट कोहली की शानदार परफॉर्मेंस को देखते हुए उन्हें टीम इंडिया के अंडर-19 में जगह मिली। साल 2008 में आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप की विक्ट्री में विराट कोहली का नाम दर्ज हुआ और यही से विराट कोहली के शानदार क्रिकेट करियर की नेशनल लेवल पर शुरुआत हुई।
विराट कोहली ने अपने क्रिकेट करियर में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साल 2008 में वनडे मैच में खेलते हुए श्रीलंका के खिलाफ डेब्यू किया। वही विराट ने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ बतौर डेब्यू क्रिकेटर अपना टेस्ट करियर की शुरुआत की।
विराट कोहली अपने शानदार क्रिकेट स्किल का इस्तेमाल करते हुए एक ऐसे भारतीय बल्लेबाज के रूप में उभरते गए जो बड़े टारगेट्स को हासिल करने और प्रेशर में शतक जैसी शानदार पारी खेलने के लिए जाने गए।
यह भी पढ़े- Rishabh Pant की Biography: जानिए उनका Career, Record और Comeback Story
विराट कोहली के सभी क्रिकेट प्रारूपों में मैच रिकॉर्ड (Virat kohli records list in all format)
विराट कोहली एक ऐसे सलामी बल्लेबाज हैं जिन्होंने लगभग क्रिकेट के सभी प्रारूपों में अपना अव्वल प्रदर्शन दिया है। विराट कोहली के सभी क्रिकेट प्रारूपों के बेस्ट रिकॉर्ड इस प्रकार है-:
टेस्ट क्रिकेट रिकॉर्ड (Test cricket records)
- विराट कोहली ने भारतीय बल्लेबाज के तौर पर सबसे ज्यादा टेस्ट क्रिकेट में 7 दोहरे शतक लगाए हैं।
- टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 7000 से 8000 रन लगाने का स्कोर कायम किया।
- बतौर भारतीय कप्तान सबसे ज्यादा 68 में से 40 टेस्ट मैच में जीत।
- ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2018-19 में सबसे पहले भारतीय कप्तान के तौर पर ऐतिहासिक टेस्ट क्रिकेट में जीत।
- टेस्ट क्रिकेट में 49 की औसत में 8500 रन का रिकॉर्ड।
एकदिवसीय क्रिकेट रिकॉर्ड (ODI cricket records)
- वनडे में सबसे ज्यादा 51 शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज।
- वनडे में सबसे तेज 12000, 13000 और 14000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज।
- वनडे में 7500 सबसे ज्यादा रन हासिल करना।
- वनडे में सबसे ज्यादा 40+ मैन ऑफ द मैच की पोजीशन हासिल।
T20 किक्रेट रिकॉर्ड (T20 cricket records)
- T20 international cricket में सबसे ज्यादा 4100 रन हासिल।
- सबसे ज्यादा 50+ ( 38 Score) हासिल करने का रिकॉर्ड।
- T20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा 1,100 रन हासिल।
- T20 international cricket में सबसे ज्यादा 85 की औसत का रिकॉर्ड।
आईपीएल क्रिकेट रिकॉर्ड (IPL cricket records)
- IPL के इतिहास में सर्वाधिक 8500 रन हासिल।
- सबसे ज्यादा 8 शतक लगाने का रिकॉर्ड भी उन्ही के नाम है। इसलिए IPL Top Players list में उनका नाम आता है.
- IPL के एक ही सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है जिसके तहत आईपीएल 2016 सीजन में विराट ने सबसे ज्यादा 973 रन का शानदार स्कोर हासिल किया है।
- IPL के इतिहास में एक ही फ्रेंचाइजी यानी रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को साल 2008 से 2025 अब तक रिप्रेजेंट करने वाला इकलौता भारतीय बल्लेबाज।
यह भी पढ़े- Top 10 Unbreakable Cricket Records – क्रिकेट इतिहास के रिकॉर्ड जो आज तक कोई नहीं तोड़ सका
विराट कोहली पर्सनल लाइफ, पत्नी और बच्चे (Virat Kohli Personal Life, Wife and Kids)
विराट कोहली की पर्सनल लाइफ की बात की जाए तो उन्होंने साल 2017 में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी रचा ली थी। यह बॉलीवुड और क्रिकेट दुनिया की एक ब्रांड वेडिंग रही थी। विराट कोहली अनुष्का शर्मा की बेटी वामिका कोहली ने साल 2021 में जन्म लिया।
कपल ने साल 2024 में दूसरे बच्चे और बेटे अकाय कोहली को जन्म दिया। विराट कोहली अपने मैरिटल स्टेटस के अलावा अपनी फिटनेस के लिए भी फैंस के बीच काफी मशहूर रहते हैं और वह अपनी फिटनेस और जिम की शानदार वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते रहते हैं।
विराट कोहली की नेटवर्थ कितनी है? (Virat Kohli Networth)
विराट कोहली ने अपने शानदार क्रिकेट करियर के दम पर करोड़ों की संपत्ति को हासिल किया है। विराट कोहली लगभग 127 मिलियन डॉलर (₹1,050 करोड़ रुपए) की कुल संपत्ति के मालिक है। विराट कोहली एक luxurious lifestyle जीते हैं।
विराट कोहली ने अपनी संपत्ति के तौर पर ही लग्जरियस मुंबई अपार्टमेंट और दिल्ली में One8 Commune Restaurant को स्थापित किया है। विराट कोहली की incom source की बात की जाए तो वह क्रिकेट में खेलने के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट और बिजनेस से भी शानदार कमाई करते हैं।
विराट कोहली बड़े ब्रांड जैसे Puma, Mrf Tyres, Vivo और Noise जैसे ब्रांड एंबेसडर के तौर पर काम करते हैं और साल भर में करोड़ों की कमाई करते हैं।