Family Trip Planing: अपने परिवार के साथ ट्रिप कैसे प्लान करें

ट्रिप में जाना किसको पसंद नहीं है? मुझे तो बहुत पसंद है। मुझे लगता है सभी को यह पसंद है और अगर ट्रिप फॅमिली के साथ प्लान करे तो मज़ा ही आ जाए। फॅमिली ट्रिप का सबसे अच्छा बेनिफिट यह होता है की घर से बाहर निकल कर सभी एक साथ खूबसूरत पल बिताते है।

अच्छी memories बनाना और रोज़ की stressfull लाइफ से थोड़ा सा सुकून अपने लिए ढूंढ़ना भी जरुरी है। तो कैसे ट्रिप प्लान करनी है और ट्रिप प्लान करते हुए किन-किन बातो का ध्यान रखना है? ये आज हम आपको इस आर्टिकल में बतायेगे।

अगर आप भी अपने परिवार के साथ ट्रिप प्लान करना चाहते हैं तो हमारे कुछ द्वारा बताए गए टिप्स को फॉलो करके एक आसान और शानदार यात्रा को तय कर सकते हैं।

सबसे पहले बजट को ध्यान में रखना

यात्रा बजट को तय किए बिना शुरू नहीं की जा सकती है।‌ यात्रा के लिए बजट एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और उसमें भी यदि फैमिली ट्रिप हो तो इस पर ज्यादा ध्यान देना जरूरी हो जाता है।

पहले फैमिली मेंबर की संख्या गिनती करें। यदि संभव हो तो ट्रिप डेस्टिनेशन पर मौजूद होटल को बुक करें और प्रति मेंबर कोस्ट का पता लगाए। ट्रिप पर ले जाने वाली जरूरी चीजों की एक लिस्ट बना लें।

फैमिली ट्रिप के लिए कम से कम ₹30,000 तक का न्यूनतम बजट लेकर चले। ऐसा करने से आप ट्रिप के बजट को मेंटेन कर पाएंगे और हर खर्चे को ट्रैक कर पाएंगे।

इसके अलावा यदि आप देश से बाहर यात्रा कर रहे हैं तो आप उसे शहर या राज्य की करेंसी के लिए पहले से ही पैसों को एक्सचेंज कर लें।

यात्रा साधन का चुनाव करना

यात्रा में जाने से पहले साधन का चुनाव करना बेहद जरूरी है क्योंकि यह एक तरह से बजट पर प्रभाव डालता है। यदि संभव हो तो फैमिली ट्रिप के लिए ट्रेन या पर्सनल कार जैसे साधन का चुनाव करना चाहिए।‌

ट्रेन की टिकट कीमत अक्सर कम रहती है तथा पर्सनल कार में आप पूरी यात्रा के कोस्ट को खुद तय कर सकते हैं। यदि डेस्टिनेशन प्लेस पर रेलवे स्टेशन जैसा मार्ग ना हो तो ऑनलाइन हवाई जहाज टिकट बुकिंग के दौरान कई सारी ऑथेंटिक वेबसाइट के ऑफर्स का आकलन करें और उसके बाद अधिकतम डिस्काउंट देने वाली वेबसाइट से टिकट बुक करें। 

पैकिंग

एक अच्छी यात्रा के लिए यात्रा के कुछ दिन पहले से ही पैकिंग शुरू कर देना एक महत्वपूर्ण टिप मानी जाती है। डेस्टिनेशन प्लेस के मौसम का ध्यान रखते हुए जरूरी कपड़ों को पहले पैक करें, जरूरी दवाइयां के लिए एक फर्स्ट एड बॉक्स बनाएं, खाने पीने की कुछ ऐसी चीजों को स्टोर करें जो यात्रा के दौरान 4 से 5 दिन तक फ्रेश रहे, Necessary चीजों की एक लिस्ट बनाएं और उसी अनुसार पैकिंग करें।

ध्यान रहे की पैकिंग बेहद आराम से और शांति से होनी चाहिए क्योंकि यह फैमिली के साथ यात्रा प्लान करने का एक बड़ा हिस्सा माना जाता है।

खाने पीने की व्यवस्था पर ध्यान

फैमिली ट्रिप पर जाने से पहले दो तरह के खाने पीने की व्यवस्था पर ध्यान देना जरूरी है। सबसे पहले आपको यात्रा के दौरान खाने-पीने और जरूरी दवाइयां जैसे सभी सामान को अपने पास रखना है।

खाने पीने की चीजों में ज्यादातर ऊर्जा देने वाली चीज जैसे प्रोटीन बार, जूस और संभव हो तो घर का बना खाना होना चाहिए, अचानक किसी बीमारी के समाधान के लिए एक फास्टेड बॉक्स भी साथ रखना चाहिए जिसमें जरूरी दवाइयां मौजूद हो।

दूसरी खाने पीने की व्यवस्था में डेस्टिनेशन प्लेस पर मौजूद खाने पीने की व्यवस्था जैसे होटल और लोकल फूड प्लेस शामिल है। ‌यात्रा का प्लान बनाने वाले व्यक्ति को डेस्टिनेशन प्लेस पर फूड कोर्ट और रेस्टोरेंट से जुड़ी जानकारी को यात्रा पर जाने से पहले ही इंटरनेट पर एक्सप्लोरर कर लेना चाहिए। ऐसा करने से डेस्टिनेशन प्लेस के लोकल कीमतों का भी पता चल पाता है जिससे बजट बनाना आसान रहता है।

छोटे खर्चों के लिए अलग से पैसे रखें

यात्रा पर जाने के दौरान घर से लेकर यात्रा साधन तक का खर्च, साधन से यात्रा करने तक डेस्टिनेशन प्लेस पर पहुंचने तक का खर्च और डेस्टिनेशन प्लेस से होटल या तैरने की जगह पर जाने तक के छोटे-छोटे खर्चे के लिए अतिरिक्त पैसा अपने साथ जरूर रखिए क्योंकि यात्रा पर जाने के दौरान आपको लोकल वाहनों का प्रयोग करना पड़ सकता है।

शॉपिंग के लिए बजट तय करें

अब फैमिली ट्रिप पर जा रहे हैं तो सबका मन करता है कि वहां पर शॉपिंग जरूर करें, इसके लिए यात्रा प्लान करने वाले व्यक्ति को हो सके तो इंटरनेट पर एक्सप्लोर करके डेस्टिनेशन प्लेस के शॉपिंग कोस्ट का पता लगाना चाहिए। इससे बजट तैयार करते समय शॉपिंग कोस्ट को शामिल करना आसान रहेगा।

सेफ्टी चेक

यात्रा पर जाने से पहले डेस्टिनेशन प्लेस के बारे में, बुकिंग होटल और मौसम तथा लोकल बाजार के बारे में यदि संभव हो तो पहले से जानकारी हासिल करना एक महत्वपूर्ण टिप्स मानी जाती है।

यदि आप फैमिली ट्रिप पर जा रहे हैं तो सुरक्षा के लिहाज से इन बातों पर जरूर ध्यान दें ताकि यात्रा के दौरान किसी भी मेंबर को किसी भी तरह की कोई परेशानी ना हो। ‌संभव हो तो डेस्टिनेशन प्लेस पर लोकल वाहनों का प्रयोग करने के दौरान चौकन्ना रहें।

Leave a Comment