शादी की थकावट और नए रिश्ते के बाद एक शादीशुदा जोड़े को हनीमून के तौर पर अक्सर एक अच्छी रोमांटिक जगह की तलाश होती है जहां में घूम सके। आज हम आपको भारत के top 10 beach honeymoon destination के बारे में बताने वाले हैं।
शादीशुदा कपल भारत के इन टॉप 10 बीच हनीमून डेस्टिनेशन की कर सकते हैं यात्रा!
हर शादीशुदा कपल अपने रोमांटिक पलों और एक दूसरे को समझने के लिए अक्सर शादी के बाद एक ऐसा बेहतरीन और आकर्षक नजर वाला डेस्टिनेशन ढूंढते हैं जहां एक दूसरे को समझ सके और खुशी के पल बिता सके। नए शादीशुदा कपल भारत के इन top 10 beach honeymoon में से किसी एक का चुनाव कर सकते हैं-:
दमन-दीव बीच (Daman and Diu)
भारत के राज्य दमन-दीव अपने समंदर की लहरों और खूबसूरत नजारों के लिए मशहूर है। यहां पर कई आकर्षक बीच पर्यटकों के बीच मशहूर है इसलिए यह जगह नए कपल के लिए रोमांटिक बीच डेस्टिनेशंस बताई जाती है। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ समुद्र के खास नजारे देखे हुए रोमांटिक पलों को बिता सकते हैं। इसके अलावा यहां के संस्कृति और लोकल बाजार भी खरीदारी के लिए मशहूर है।
अगोंडा बीच, गोवा (Agonda beach, Goa)
रोमांटिक कपल गोवा के बीच पर अपने पार्टनर के साथ यादगार पल बिता सकते हैं। गोवा भारत का एक ऐसा राज्य है जो अपने विशाल समुद्रीय स्थलों के लिए मशहूर है जिस वजह से यह एक रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन भी बताया जाता है। इतना ही नहीं बल्कि यहां के लोकल बाजार की चीज भी शॉपिंग के लिए हाथ से काफी लोकप्रिय है। गोवा के कई बीच पर Sunset Cruise की सुविधा भी शामिल होती है जो की रोमांटिक डेट को और यादगार बनती है।
कोवलम बीच, केरल (Kovalam beach, Kerala)
शादीशुदा जोड़े के लिए बड़े-बड़े पेड़ और हरी बड़ी वादियों तथा बड़े-बड़े बगीचों एवं विशाल समुद्र के लिए मशहूर केरल राज्य एक हनीमून डेस्टिनेशन बताया जाता है। केरल के कोवलम और मरीन बीच शादीशुदा जोड़े के लिए एक अच्छा पर्यटन स्थल माना जाता है। यहां पर आप अपने पार्टनर के साथ टहलते हुए शानदार सूर्यास्त और सूर्योदय का नजारा देख सकते हैं।
मरीन ड्राइव, मुंबई (Marine drive, Mumbai)
भारत के फाइनेंशियल राज्य मुंबई नए शादीशुदा जोड़ों के लिए रोमांटिक हनीमून डेस्टिनेशन बताई जाती है। मुंबई की मरीन ड्राइव और चौपाटी शानदार और आकर्षक समुद्र के नजारे दिखाई है जहां पर कपल शांति से बैठकर अपने यादगार पलों को याद कर सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि यहां पर मुंबई के फेमस जंक फूड जैसे वड़ा पाव और लोकल वस्तु की खरीदारी करने का भी मौका मिलता है।
पुदुचेरी बीच (Puducherry or Ponddicherry beach)
फ्रेंच और भारतीय संस्कृति का खूबसूरत मेल पुदुच्चेरी के समुद्र तटों पर देखने को मिलता है और यह शादीशुदा कपल के लिए एक खास डेस्टिनेशन बताई जाती है। समुद्र की लहरों के साथ सूर्यास्त को देखने का आकर्षक नजारा यही देखने को मिलता है। बीच पर आपको वाटर राइड भी मिल सकती है और यह आपके और आपके पार्टनर के लिए फन लविंग राइड साबित हो सकती है।
दीघा बीच, पश्चिम बंगाल (Digha beach, West bengal)
पश्चिम बंगाल के खूबसूरत संस्कृति और शानदार नजरों का मंजर दीघा बीच पर दिखाई देता है जो कि शादीशुदा कपल के लिए एक खास रोमांटिक जगह बताई जाती है। दीघा पर खूबसूरत सनसेट का नजारा देखने के लिए लाखों लोगों की भीड़ लगती है। इतना ही नहीं यहां पर पश्चिम बंगाल के फेमस फूड और वाटर राइड जैसे सुविधा भी देखने को मिलती है।
राधानगर बीच, अंडमान निकोबार (Radhanagar beach, Andman and Nicobar)
अंडमान निकोबार का राधानगर बीच खूबसूरत समुद्री तट और नजारों के लिए काफी मशहूर है। यह ऐसी जगह है जहां पर शांति और समुद्री लहरों के बीच में एक रोमांटिक कपल बैठकर अपनी यादों को ताजा कर सकता है। इस जगह की खासियत यह है कि यहां पर सफेद रेत और नीले पानी का मेल आकर्षक लगता है और वाटर राइड एक फन लविंग एक्टिविटी बताई जाती है।
मिनिकॉय द्वीप बीच (Minicoy island beach)
लक्षद्वीप के मिनिकॉय द्वीप बीच शादीशुदा कपल के बीच एक रोमांटिक डेस्टिनेशन बताया जाता है। यहां छोटे-छोटे कई वॉटर स्पोर्ट्स मौजूद है जहां पर खूबसूरत सनसेट जैसे नजारे देखने को मिलते हैं और यहां पर कपल समुद्री लहरों के बीच और समुद्र के किनारे एक दूसरे के साथ शांति से बैठकर पल बिताते हैं।
मैंगलोर (Manglore beach)
अरब सागर के तट पर स्थित मैंगलोर शहर शानदार समुद्री तट और बंदरगाह स्थल के लिए मशहूर है। मैंगलोर में कई सारे आकर्षक समुद्री स्थल मौजूद है जहां पर मैरिड कपल अपने शांत पलों को बिता सकते हैं। कहा जाता है कि अरब सागर के तट से सूर्यास्त देखने का एक अलग नजारा यहा पर दिखाई देता है।
कन्याकुमारी बीच (Kanyakumari beach)
भारत की सबसे खूबसूरत बीच में कन्याकुमारी के बीच बताए जाते हैं क्योंकि यहां पर अलग-अलग रंग रेत इस जगह की खूबसूरती को बदल खराब रखती है और हिंद महासागर, अरब सागर एवं बंगाल की खाड़ी का त्रिकोण मेल आकर्षक नजारे दिखता है। यहां की खूबसूरत बीच एक रोमांटिक डेस्टिनेशन और मैरिड कपल के लिए काफी है।