Weight loss tip: तेज़ी से वज़न घटाने के 5 आसान घरेलु उपाय

Weight loss tip: आज के समय में Fat Loss एक बड़ी ज़रूरत बन गई है जिससे हर दूसरा व्यक्ति परेशान है। आज के समय में चाहे वह male हो या फिर female हर कोई आकर्षक दिखना चाहता है लेकिन अपनी ख़राब आदतों से अपना वजन बढ़ा (Weight Gain) लेते है। जिससे फैट के साथ साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ जाता है।

Diabetes, heart disease और blood pressure जैसी बीमारियाँ इसी का नतीजा है। व्यक्ति का physically active न होना, एक ही स्थान पर घंटो तक बैठे रहना, और खाने के नाम पर जंक फ़ूड खाना आदि ऐसी बहुत सी वज़हें है जिसके कारण शरीर में चर्बी जमा होने लगती है और इसकी वजह से व्यक्ति का शरीर फैलने लगता है जो बीमारियों को जन्म देता है।

आज हम आपको इस आर्टिकल में कुछ ऐसे आसान तरीके बता रहे जिससे आप घर पर ही अपना Fat Loss कर सकते है वो भी कुछ ही समय में, तो आइये जानते है Fat को कैसे कम किया जा सकता है।

व्यायाम और योग (Exercise or Yoga)

Fat Loss करने के लिए अन्य चीजों के साथ साथ नियमित व्यायाम करना भी बहुत जरुरी है। व्यायाम करने से शरीर की अतिरिक्त कैलोरी बर्न होती है साथ ही साथ मेटाबोलिज्म तेज़ी से होता है जो शरीर व पेट की चर्बी को कम करने में सहायक होता है।

इसके लिए सुबह उठकर सबसे पहले एक्सरसाइज करे। अगर आप प्रतिदिन सुबह 30 मिनट व्यायाम करते है तो यह आप के शरीर से जमा हुई चर्बी को कम करती है। सुबह की एक्सरसाइज में आप तेज़ वाक, स्विमिंग, साइक्लिंग, और जॉगिंग कर सकते है यह सभी आप के दिल को स्वस्थ बनाये रखती है।

अगर आप प्रतिदिन सुबह व्यायाम करते है तो आप को दिनभर थकान भी महसूस नहीं होगी और शरीर हल्का भी महसूस होगा। साथ ही योग (yoga) और प्राणायाम भी बेहद फायदेमंद हैं यह न केवल आपके पेट की चर्बी कम करते हैं बल्कि तनाव भी घटाते हैं जिससे हार्मोन संतुलित रहते हैं।

संतुलित आहार (Balanced diet)

अगर आप Fat Loss कर रहे है तो आपको अपनी डाइट पर विशेष ध्यान देना होगा और संतुलित मात्रा में खाना खाये। Fat कम करने के लिए क्या खाना है और क्या नहीं खाना है इसके लिए डाइट प्लान कर ले व डाइट में कैलोरी को बहुत कम मात्रा में शामिल करे।

अधिक तेल-मसाले वाली चीज़ो व जंक फ़ूड खाने से परहेज़ करे क्योकि ये सब आपकी बॉडी में चर्बी को बहुत तेज़ी से बढाती है। अपनी डाइट में फल, हरी सब्जिया, अंकुरित अनाज, डेरी प्रोडक्ट्स आदि शामिल करे जिनमे पोषक तत्त्व भरपूर मात्रा में होते है।

मीठा भी शरीर में चर्बी को बढ़ाने में सहायक होता है इसलिए अपने खाने में चीनी व अन्य पेय पदार्थो का कम से कम उपयोग करे।

ग्रीन-टी (Green Tea) 

अपने सुबह की शुरुआत चाय की जगह ग्रीन टी से करे क्योकि यह शरीर की चर्बी को घटाने के लिए यह बहुत ही असरकारक है। इसमें मौजूद flavonoids और Caffeine शरीर में मेटाबोलिज्म को बढ़ाते है जो की वजन को कम करने में मदद करता है।

इसमें मौजूद कैफीन शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है और फैट को कम करने की प्रक्रिया को तेज़ी से बढाती है। इसलिए ग्रीन-टी को Natural Fat Loss Drink भी कहा जाता है।

अगर आप रोज़ 2 से 3 कप green tea पीते है तो यह आपके शरीर से 40% तक फैट कम कर सकता है साथ ही साथ यह आपकी पाचन शक्ति के लिए भी फायदेमंद है। 

अच्छी नींद ले और तनाव से बचे (get good sleep and avoid stress)

आजकल की भागदौड़ भरी ज़िन्दगी में व्यक्ति इतना व्यस्त रहता है की वह अपनी नींद और तनाव पर ध्यान ही नहीं देता जबकि इनका असर भी व्यक्ति के बढ़ते हुए वजन का एक मुख्य कारण है।

अक्सर देखा गया है की जो व्यक्ति तनाव में होता है वह जंक फ़ूड और मीठे की ओर ज्यादा आकर्षित होता है जिससे उसका वजन बहुत तेज़ी से बढ़ने लगता है और वजन बढ़ने के कारण व्यक्ति को बहुत सी बीमारिया घेर लेती है। तनाव को कम करने के लिए व्यक्ति को योग, प्राणायाम और एक्सरसाइज करनी चाहिए।

इसके अलावा नींद पूरी न होने के कारण कोर्टिसोल हार्मोन बढ़ जाता है जो व्यक्ति के भूख को नियंत्रित करने वाले हार्मोन को प्रभावित करता है जिससे व्यक्ति जरुरत से ज्यादा खाना खाने लगता है और शरीर में चर्बी जमा होने लगती है। इन सबसे बचने के लिए व्यक्ति को 7 से 8 घंटे की नींद लेना बहुत जरुरी है जिससे मेटाबोलिज्म बैलेंस रहता है और शरीर से कैलोरी बर्न होती है।

सही मात्रा में पानी पिए (Drink the right amount of water)

पानी weight lose journey का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है. दिनभर में 7 से 8 गिलास पानी पिने की हिदायत दी जाती है और यह जरुरी भी है। अच्छे खाने के साथ संतुलित मात्रा में पानी पीना चाहिए।

सुबह उठकर सबसे पहले गरम पानी पीना चाहिए पर ध्यान रहे की पानी हल्का गरम यानी गुनगुना होना चाहिए। गरम पानी पिने से body detox होती है जिसमे शरीर की सारी गन्दगी निकल जाती है, इससे चेहरे में भी चमक आती है Metabolism बढ़ता है।

किसी भी चीज़ का अधिक सेवन बुरा हो सकता है इसलिए ध्यान रखे की अपनी शरीर की आवश्यकता के अनुसार ही पानी पिए। पानी शरीर के लिए अच्छा होता है लेकिन बहुत ज्यादा मात्रा में पानी पिने से इसके नुक्सान भी झेलने पड़ सकते है।

निष्कर्ष (Conclusion)

Fat Loss करने के लिए आपको healthy lifestyle अपनाना होगा जिसमे डाइट प्लान, एक्सरसाइज, नींद और तनाव के बीच संतुलन बनाना होगा। ग्रीन-टी और पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज़ी से होता है जिससे फैट बर्न होता है। संतुलित आहार को अपनी डाइट में शामिल करना होगा साथ ही साथ ध्यान रखें कि फैट धीरे-धीरे कम होगा इसलिए अपनी दिनचर्या को बीच में ही न छोड़े।

Leave a Comment