Healthy morning habits: अगर जीवन में सफल होना है तो आपको स्वास्थ्य को पहले महत्व देना होगा। स्वास्थ्य को मेंटेन करने की शुरुआत सुबह से होती है इसलिए यदि आप मॉर्निंग में कुछ अच्छी आदतें अपने तो इससे आप लंबे समय तक फिजिकल और मेंटली हेल्दी रह सकते हैं।
1. एक गिलास गुनगुना पानी का सेवन (Lukewarm water)
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सबसे पहले शरीर से टॉक्सिंस का निकलना बेहद जरूरी है। इसके लिए आप रोज सुबह मॉर्निंग में एक गिलास गुनगुना या हल्का गर्म पानी का सेवन खाली पेट कर सकते हैं जिससे आपके शरीर के मौजूदा टॉक्सिन मल मूत्र के द्वारा बाहर निकल जाएंगे। यह आदत आपके पाचन और मेटाबॉलिज्म को भी ठीक रखता है।
2. एक्सरसाइज करना (Do exercises)
शरीर की मांसपेशी और हड्डियों को मजबूत करने के लिए रोजाना सुबह थोड़ी बहुत एक्सरसाइज जैसे चलना ब्रिस्क वाकिंग या योग आदि एक्सरसाइज करना जरूरी है इससे आपकी शारीरिक हेल्थ ठीक रहती है और शरीर में ऊर्जा का संचार होता है जिससे ब्लड फ्लो बैलेंस में रहता है।
3. योग और ध्यान करना (Yoga and meditation)
ध्यान या मेडिटेशन सुबह अपने वाली सबसे बेहतरीन हेल्दी मॉर्निंग हैबिट्स में से एक है। मेडिटेशन करने से अंतर्मन की उलझने खत्म हो जाती है जिससे मन शांत होता है और मानसिक तांत्रिकाएं सुचारू रूप से काम करती है। मेडिटेशन करने से अवसाद और चिड़चिड़ापन तथा मूड खराब होने जैसी समस्या खत्म हो जाती है।
4. स्वस्थ नाश्ता (Healthy Breakfast)
एक्सरसाइज और मेडिटेशन करने के बाद शरीर को भूख तेजी से लगती है लेकिन जल्दबाजी में कुछ भी खा लेना स्वास्थ्य को परेशान कर सकता है इसीलिए हेल्दी मॉर्निंग हैबिट्स में स्वस्थ नाश्ता करना एक बेहतरीन आदत मानी जाती है। सुबह ऐसा नाश्ता करना चाहिए जो पूरे दिन शरीर को ऊर्जा दे सके और इसके लिए आप जूस फ्रूट,ओट्स और सब्जी से बने रस का सेवन कर सकते हैं।
5. वक्त पर सोना और जल्दी उठना (Early to bed early to rise)
हेल्दी मॉर्निंग हैबिट्स में सबसे अच्छी आदत जल्दी उठने की आदत मानी जाती है लेकिन इसके लिए आपको पिछली रात यानी कि हर रात को जल्दी सोने की आदत भी डालनी होगी। कोशिश करें कि आप हर दिन साथ-साथ घंटे की अच्छी नींद ले और सूर्योदय होने से पहले उठें। कहा जाता है कि सूर्योदय के वक्त उठने से अलग प्रकार की उर्जा शरीर में बनी रहती है और व्यक्ति लंबे समय तक स्वस्थ महसूस करता है।
6. पर्याप्त प्रकाश लेना (Get enough sunlight)
हल्दी मॉर्निंग हैबिट्स में हेल्थ एक्सपर्ट्स द्वारा यह राय दी जाती है कि व्यक्ति को सूर्योदय के समय उठाना चाहिए। सूर्योदय के समय हल्की धूप होती है जो शरीर के लिए बेहद असरकारक होती है जिससे हड्डियां मजबूत होती है और विटामिन डी की कमी दूर हो जाती है। शरीर पर धीमे-धीमे प्रकाश पड़ने से शरीर के सभी विकार दूर हो जाते हैं और शरीर लंबे समय तक स्वस्थ रहता है।
यह भी पढ़े- 10 Home Remedies: हर मौसम में शरीर को स्वस्थ रखने के उपाय जानिए
7. फोन ना चलाएं (Don’t use phone)
लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए हेल्दी मॉर्निंग हैबिट्स में सुबह-सुबह उठकर फोन न चलने की आदत को छोड़ दे और इसकी जगह आप कुछ वक्त सुबह उठकर एकांत में बैठे और आसपास की चीजों को ऑब्जर्व करें या शांति से थोड़ी देर अपने साथ बिताएं।
8. अपना बिस्तर समेटे (Make your bed)
हेल्दी मॉर्निंग हैबिट्स में कुछ छोटे-छोटे आदतें बहुत बड़ा रिजल्ट देता है जैसे कि सुबह उठते ही अपना बिस्तर एक बार फिर से अच्छे से समेटना और बेडशीट को तैयार करना एक अच्छी आदत मानी जाती है जिसे खुद को भी अच्छा महसूस होता है।
9. पूरे दिन को प्लेन करना (Plan your whole day)
आपको पता नहीं होगा लेकिन हेल्दी मॉर्निंग हैबिट्स में एक आदत अपने पूरे दिन को प्लेन करना भी मानी जाता है। अगर आप सुबह जल्दी उठकर एक पेन और पेपर पर पूरे दिन के काम को लिखते हैं तो आप एक क्लियर माइंडसेट से उसको पूरा कर सकते हैं जिससे आपके दिमाग में फालतू के विचार नहीं रहते हैं और इससे Mind Clarity और Productivity बढ़ती है।
10. ठंडे पानी से नहाना (Take a bath with cold water)
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक यदि रोजाना ठंडे पानी से नहाया जाए तो यह शरीर के रोम छिद्रों को खोल देता है जिससे शरीर काफी लंबे समय तक तुरंत आज महसूस करता है। हेल्दी मॉर्निंग हैबिट्स की यह आदत आलस को भी दूर करती है जिससे पूरे दिन ऊर्जा बनी रहती है।