Bigg boss season 19 को लेकर इंटरनेट पर जोरो से चर्चा हो रही है और इसके contestants के नाम भी दिन प्रतिदिन सामने आते जा रहे हैं। बिहार का एक सबसे पॉपुलर youtuber और social media influencer इस रियलिटी शो में कदम रखने वाला है।
पूरब झा हो सकते हैं बिग बॉस 19 का हिस्सा!

यूट्यूब और इंस्टाग्राम पर अपनी कॉमिक टाइमिंग से सबका दिल जीतने वाले बिहार के पॉपुलर कंटेंट क्रिएटर पूरब झा बिग बॉस 19 का हिस्सा बनने वाले हैं। यह खबर कई हद तक सच है क्योंकि बिग बॉस और अपडेट देने वाले इंस्टाग्राम पेज बिग बॉस ने भी यह दावा किया है कि पूरब झा को बिग बॉस 19 सीजन के लिए कंटेस्टेंट के तौर पर सिलेक्ट कर दिया गया है।
Big Boss 19, 24 अगस्त 2025 से OTT तथा टेलीविजन पर लाइव टेलीकास्ट होगा। इस बार भी है शो सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं और इस बार शो की थीम पॉलिटिकल रखी गई है। ट्रेलर लॉन्च में सलमान खान बता रहे हैं कि इस बार घर के हर छोटे-बड़े फैसले कंटेस्टेंट द्वारा ही दिए जाएंगे।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा समेत बिग बॉस के घर में नजर आएंगे यह 11 सेलिब्रिटीज!
बिग बॉस सीजन 19 का ट्रेलर लॉन्च हो चुका है और इसमें सलमान खान अपने शानदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। बिग बॉस सीजन 19 का प्रीमियर 24 अगस्त 2025 को ऑन एयर टेलीविजन पर होगा। बिग बॉस के कंफर्म कंटेस्टेंट में अब तक सिर्फ बिहार के यूट्यूब और फेमस कंटेंट क्रिएटर पूरब झा का नाम सामने आया है। हालांकि यह 11 सेलिब्रिटीज भी बिग बॉस के घर में देखे जा सकते हैं-:
शैलेश लोधा (Shailesh Lodha)

पापुलर कॉमेडी शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के मुख्य किरदार तारक को एक्टर शैलेश लोढ़ा शो की शुरुआत से ही निभा रहे थे लेकिन बीच में उन्होंने शो को छोड़ दिया था। शैलेश लोढ़ा बिग बॉस 19 में कदम रख सकते हैं, इस बात की चर्चा इंटरनेट पर जोरों से हो रही है।
यह भी पढ़े- ऐसी बेहतरीन Films जिन्होंने India के साथ-साथ विदेशो में भी नाम कमाया!
पायल धरे (Payal Dhare)

पॉपुलर क्रिएटर और गेमर पायल धरे बिग बॉस 19 का हिस्सा बन सकती है लेकिन अब तक उनके कंफर्मेशन से संबंधित कोई जानकारी नहीं मिली है।
Gaurav Khanna

Gaurav khanna जो कि एक भारतीय TV industry के जाने माने अभिनेता है बिग बॉस के घर में जाने के लिए तैयार है। मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाले गौरव खन्ना को भारतीय TV industry में काम करते हुए 20 साल से भी ज्यादा का समय हो गया है।
लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा पहचान स्टार प्लस के शो “अनुपमा” में “Anuj Kapadia” के किरदार से मिली। गौरव खन्ना अपनी लाइफस्टाइल और फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहते है इसलिए आज वो अपने फैंस के चहेते बने हुए है. अब वह बिग बॉस के घर में नज़र आएंगे और उनका यह पहला रियलिटी शो होगा।
अमाल मलिक (Amaal Malik)

Amaal Malik ने भारतीय music indutry एक चमकता हुआ सितारा है और अब वह बिग बॉस 19 में नज़र आयंगे। अमाल मलिक को उनकी soulful और melodious धुनों ने एक अलग पहचान दिलाई है। वह प्रसिद्ध गायक अरमान मलिक के बड़े भाई और संगीतकार अनु मलिक के भतीजे है।
अमाल मलिक जय हो, हीरो, बजरंगी भाईजान, एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी, कपूर एंड सन्स जैसी यादगार फिल्मो में music दे चुके है. उनके फैंस को उनसे बहुत उम्मीदे है और यह देखना दिलचस्प होगा कि वह बिग बॉस में कैसा प्रदर्शन करते है।
अशनूर कौर (Ashnoor Kaur)

Ashnoor Kaur भारतीय टेलीविज़न की मशहूर अभिनेत्री और पूर्व बाल कलाकार हैं, उन्होंने बाल कलाकार के रूप में ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा, ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे टीवी सीरियल से अपने career की शुरुआत की है।
पटियाला बेब्स, सुमन इंदौरी जैसी वेब सीरीज में भी वह काम कर चुकी है। अशनूर कौर वॉलीवुड फिल्म ‘मनमर्जियां में भी विक्की कौशल और तापसी पन्नू के साथ काम कर चुकी है। सोशल मीडिया में भी एक्टिव रहती है और उनके बहुत सारे प्रसंशक है।
वह ‘बिग बॉस 19’ का हिस्सा बनने के लिए तैयार हो गईं और उनके प्रशंसको को उनसे बहुत उम्मीद है की वह इस रियलिटी शो में दमदार प्रदर्शन करेंगी।
आवेज़ दरबार (Awez Darbar)

Awez Darbar जो कि अपने मज़ेदार डांस रील्स और मनोरंजक वीडियोज़ के लिए मशहूर है अब वो भी बिग बॉस 19 के घर में प्रवेश करने के लिए तैयार है। इंस्टाग्राम पर उनके 30 मिलियन से भी ज्यादा फ़ॉलोअर्स है और वह भारत के मशहूर डांसर, कोरियोग्राफर और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं।
आवेज़ दरबार मशहूर संगीतकार इस्माइल दरबार के बेटे और पूर्व बिग बॉस विजेता गौहर खान के देवर हैं। वह अपनी शानदार कोरियोग्राफी और स्टाइलिश पर्सनैलिटी से युवाओ के फेवरट बने हुए है।
आवेज़ ने बॉलीवुड और इंडी गानों पर कोरियोग्राफी की है और साथ ही अपने डांस इंस्टीट्यूट के जरिए नए टैलेंट को भी प्रमोट करते हैं। उनके प्रशंसक देखना चाहेंगे कि Awez अपनी क्रिएटिव सोच और एंटरटेनिंग अंदाज़ से बिग बॉस में कैसा प्रदर्शन करते है।
नगमा मिर्जाकार (Nagma Mirajkar)

Nagma Mirajkar लोकप्रिय सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स में से एक हैं जो अब बिग बॉस 19 का हिस्सा बनी हैं। शो में उनकी ग्लैमरस एंट्री और एंटरटेनिंग नेचर दर्शकों को खूब पसंद आने वाला है।
नगमा मिराजकर के 70 लाख से भी ज्यादा फ़ॉलोअर्स है जो उनकी खूबसूरती, लाइफस्टाइल, फैशन और ट्रैवल आदि से जुडी हुई पोस्ट को पसंद करते है। अक्सर अपनी चार्मिंग पर्सनैलिटी और फैशन सेंस के कारण भी नगमा सुर्खियों में रहती है साथ ही उनके डांस वीडियोज़ और फोटोशूट सोशल मीडिया पर हमेशा वायरल रहते हैं।
बिग बॉस 19 में दर्शकों को उनका एंटरटेनिंग नेचर खूब पसंद आने वाला है, यह देखना दिलचस्प होगा कि स्ट्रॉन्ग सोशल मीडिया फैनबेस और उनकी स्मार्ट सोच बिग बॉस के घर में क्या रंग जमाता है।
रीम शेख़ (Reem Shaikh)

पॉपुलर टीवी एक्टर रीम शेख वर्तमान में कलर्स के लाफ्टर शेफ शो में नजर आ रही है। सूत्रों के मुताबिक बिग बॉस की प्रोडक्शन टीम रीम शेख से चर्चा करती रहती है और टीम एक्ट्रेस को बिग बॉस 19 का शो का हिस्सा बनने के लिए हर एक प्रयास कर रही है।
मिस्टर फैसु (Mr. Faisu)

पॉपुलर यूट्यूबर और क्रिएटर मिस्टर फैसु की बहुत बड़ी सोशल मीडिया फैन फॉलोइंग है और इसी वजह से शायद वह अब बिग बॉस के घर में प्रवेश कर सकते हैं। बिग बॉस कंटेंस्टेंट्स लिस्ट में सीजन 19 में मिस्टर फैसु का नाम सबसे ऊपर लिया जा रहा है।
अपूर्वा मुखीजा (Apoorva Mukhija)

द रिबेल किड के नाम से मशहूर पापुलर क्रिएटर और सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर अपूर्वा मुखीजा बिग बॉस 19 शो की कंटेंस्टेंट लिस्ट का एक कन्फर्म नाम मानी जा रही है। इससे कुछ समय पहले ही अपूर्वा को रियलिटी शो The Traitors से भी खूब लाइमलाइट हासिल हुई थी।
धीरज कपूर (Dheeraj kapoor)

पापुलर टीवी एक्टर धीरज कपूर ने टीवी सीरियल कुंडली भाग्य से दर्शन उन दिनों में ऐसी जगह बना ली थी कि इसके बाद उन्हें बिग बॉस 19 भी ऑफर हुआ है। धीरज कपूर को बिग बॉस 19 कंटेस्टेंट की कंफर्म लिस्ट के सदस्य के तौर पर देखा जा रहा है।
रति पांडे (Rati Pandey)

रियलिटी शो मिले जब हम तुम, हिटलर दीदी और बेगूसराय जैसे फेमस शो में अपने शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाने जाने वाली एक्ट्रेस रति पांडे बिग बॉस 19 की कंफर्म कंटेंस्टेंट्स लिस्ट का एक हिस्सा बनती नजर आ रही है। रति पांडे इन दिनों सोशल मीडिया पर एक्टिव है और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सोशल मीडिया पर तस्वीर एवं वीडियो पोस्ट करती रहती है।